• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

News-Desk by News-Desk
April 18, 2025
in विभागीय, विशेष
0
LUCKNOW :जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

खबरें हटके

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

LUCKNOW :जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

*-भविष्य की जरूरतों पर आधारित होगा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का नया सेंट्रल ऑफिस, यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र 110 मीटर होगी दूरी*

*-800 लोगों की क्षमता वाला नया परिसर बैंक, क्रेच, लाइब्रेरी, जिम, ईवी चार्जिंग वाली पार्किंग तथा सौर ऊर्जा चालित संयंत्र जैसी सुविधाओं से होगा युक्त*

*-वर्क फ्रेंडली कल्चर को मिलेगा बढ़ावा, हाई स्पीड एलिवेटर्स, 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलांस के साथ ही GRIHA 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेशन युक्त होगा परिसर*

*-ईको फ्रेंडली प्रक्रिया बनेगी निर्माण का आधार, यीडा ने कॉन्सेप्ट प्लान किया तैयार, प्राधिकरण का नया परिसर आगंतुकों के बीच बनेगा आकर्षण का केन्द्र*

*लखनऊ, (BNE)* उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के लिए नए सेंट्रल ऑफिस परिसर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। यीडा का नया ऑफिस गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-18 में स्थित होगा तथा कुल 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा। यह नया परिसर 800 लोगों की क्षमता युक्त होगा तथा यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी दूरी मात्र 110 मीटर होगी। इस परिसर को वर्क फ्रेंडली डिजायन के आधार पर बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परिसर में बैंक, क्रेच, लाइब्रेरी, जिम, ईवी चार्जिंग स्टेशन डेसिगनेटेड पार्किंग स्थल तथा सौर ऊर्जा चालित संयंत्र जैसी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इस विषय में यीडा द्वारा कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है।

         योजना के अनुसार, परिसर को GRIHA 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेशन युक्त किया जाएगा और उत्तम कनेक्टिविटी युक्त होगा। यहां हाई स्पीड एलिवेटर्स, 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलांस व खूबसूरत लैंडस्केप प्लाजा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

*भव्य एंट्री लॉबी आगंतुकों के लिए बनेगी आकर्षण का केंद्र*

यीडा की कॉन्सेप्ट प्लान के अनुसार, नए परिसर में भव्य एंट्री लॉबी का निर्माण होगा जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा। यह खूबसूरत लैंडस्केप प्लाजा में बनाया जाएगा तथा फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होगा। परिसर में आकर्षक हरित क्षेत्र का निर्माण व विकास भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परिसर में स्टाफ पार्किंग, वीआईपी पार्किंग समेत विभिन्न प्रकार की पार्किंग्स का निर्माण किया जाएगा जो कि आगंतुकों को वाहन पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे। कम्यूनिटी एंगेजमेंट और सोशल इंटरैक्शन के लिए परिसर में ओपन स्पेसेस को आकर्षक बनाने के लिए विशिष्ट आर्किटेक्चर पर काम किया जाएगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परिसर को सस्टेनेबिलिटी और कम ऊर्जा खपत परिसर के तौर पर विकसित किया जाएगा जहां स्मार्ट लाइटिंग व प्राकृतिक प्रकाश की उत्तम व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।

*45,528.18 स्क्वेयर मीटर के बिल्ड अप एरिया में ऑफिस का होगा निर्माण*

यीडा द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार परिसर का कुल प्रसार 27,800 स्क्वेयर मीटर में होगा, जबकि ऑफिस का कुल बिल्ड अप एरिया 45,528.18 स्क्वेयर मीटर होगा। परिसर में मुख्यतः कई प्रकार की अनावासीय सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा, जिसके लिए कॉन्सेप्ट प्लान के जरिए एक शुरुआती खाका तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार, सर्विस रोड, प्रवेश व निकास द्वार, बाउंड्री वॉल समेत विभिन्न प्रकार की अवसंरचनाओं के निर्माण व विकास का अनुमानित प्रस्ताव बना लिया गया है। योजना के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-18 स्थित प्लॉट नंबर एफ-4 पर प्रस्तावित परिसर का निर्माण किये जाने की तैयारी है। नया परिसर यमुना एक्सप्रेसवे से समीप होगा और मात्र 110 मीटर की दूरी पर स्थित होगा।

Post Views: 70
Tags: यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस
Previous Post

UP NEWS -अब बिना नक्शा पास कराए बन सकेंगे छोटे घर

Next Post

heart disease diagnosis:मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अपना पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर खोला

Related Posts

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया
विभागीय

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

by News-Desk
February 6, 2026
शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
विभागीय

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

by News-Desk
February 5, 2026
सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
विभागीय

सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

by News-Desk
January 30, 2026
DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार
विभागीय

DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार

by News-Desk
January 29, 2026
 ऋषिकेश -टीएचडीसी नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित
विभागीय

 ऋषिकेश -टीएचडीसी नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

by News-Desk
January 29, 2026
Next Post
heart disease diagnosis:मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अपना पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर खोला

heart disease diagnosis:मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अपना पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर खोला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

Huawei से फिर डरा अमेरिका! ट्रंप प्रशासन का चिप्स पर सख्त फरमान, ग्लोबल कंपनियों पर लटक गई सज़ा की तलवार

Huawei से फिर डरा अमेरिका! ट्रंप प्रशासन का चिप्स पर सख्त फरमान, ग्लोबल कंपनियों पर लटक गई सज़ा की तलवार

May 16, 2025
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
(4 मार्च जन्म दिन विशेष)     *पारदर्शी और कुशल नेतृत्व के धनी कैबिनेट मंत्री ‘रणबीर गंगवा’* 

(4 मार्च जन्म दिन विशेष)   *पारदर्शी और कुशल नेतृत्व के धनी कैबिनेट मंत्री ‘रणबीर गंगवा’* 

March 4, 2025
कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फेस्टिवल के दौरान कार ने मारी भीड़ को टक्कर, कई की मौत, दर्जनों घायल

कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फेस्टिवल के दौरान कार ने मारी भीड़ को टक्कर, कई की मौत, दर्जनों घायल

April 29, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825551
Total Visitors
863
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In