• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Delhi Crime News:कुणाल की हत्यारिन लेडी डॉन जिकरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: मृतक के परिजनों ने जिकरा पर लगाए थे हत्या के आरोप

News-Desk by News-Desk
April 19, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
Delhi Crime News:कुणाल की हत्यारिन लेडी डॉन जिकरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

कुणाल की हत्यारिन लेडी डॉन जिकरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: मृतक के परिजनों ने जिकरा पर लगाए थे हत्या के आरोप

क्यों की गई कुणाल की हत्या?

नई दिल्ली(BNE) राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नवयुवक कुणाल की हत्या में आरोपी जिकरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिकरा को गिरफ्तार करने के पहले अन्य दो संदिघ्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिसके आधार पर पुलिस ने जिकरा को गिरफ्तार किया है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार को 17 वर्षीय कुणाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए हत्यारोपी जिकरा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने जिकरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों (जिकरा की मौसी के बेटे साहिल और दिलशाद) के शामिल होने का खुलासा हुआ है, जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के परिजनों ने जिकरा पर लगाए थे हत्या के आरोप
बता दें गुरुवार को 17 साल के कुणाल की हत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल था। मृतक के परिजनों ने लेडी डॉन जिकरा पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि जिकरा अपने साथ बदमाशों का झुंड लेकर चलती है और हमेशा अपने पास बंदूक रखती है। उसने कुछ दिन पहले कुणाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद गुरुवार को उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों की गई कुणाल की हत्या?

पुलिस ने हत्या के मामले में जिकरा से पूछताछ की कि आखिर कुणाल की हत्या करने का कारण क्या था? जिकरा ने खुलासा किया कि नवंबर में उसके कजिन साहिल पर हमला हुआ था। जिसमें कुणाल, लाला और शंभू शामिल थे। ये लोग कुणाल के दोस्त थे। हालांकि कुणाल उस समय नाबालिग था, जिसके कारण उसका नाम एफआईआर में शामिल नहीं हुआ। साहिल को लगता था कि हमला कुणाल ने करवाया था। इसका बदला लेने के लिए ही कुणाल की हत्या की गई।

हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
वहीं सीलमपुर इलाके के निवासियों ने बताया कि इस इलाके में आए दिन हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जाता है। अब तक 7 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस हत्याकांड के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। साथ ही सीलमपुर में इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसे पुलिस के समझाने पर खत्म किया गया। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि हिंदुओं की हत्या की दहशत के कारण इलाके के लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।

हत्याकांड को लेकर ‘आप’ ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
कुणाल की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या कर दी गई। ये दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में जवाब देना चाहिए।’ वहीं इस मामले में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘हम पिछले आठ महीनों से कह रहे हैं कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।’

क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इस मामले में बात की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

‘जरूरत पड़ी, तो अपनाएंगे योगी मॉडल’- भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी
वहीं इस मामले में भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मकान बिकाऊ के पोस्टर हटवाकर लोगों में विश्वास बहाल करने की कोशिश की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी, तो योगी मॉडल अपनाया जाएगा।

 

Post Views: 27
Tags: DELHI CRIME NEWS Seelampur Murder Accuse Jikra Arrested
Previous Post

Sudden Death Video: जबलपुर में जिम में वर्कआउट करते समय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Next Post

चमोली में विवाह समारोह से वापस लौट रही कार गहरी खाई में गिरी ,5 लोग की मौत

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
चमोली में विवाह समारोह से वापस लौट रही कार गहरी खाई में गिरी ,5 लोग की मौत

चमोली में विवाह समारोह से वापस लौट रही कार गहरी खाई में गिरी ,5 लोग की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

SHIMLA-एसजेवीएन ने स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत नगर निगम शिमला को दो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ईवी प्रदान किए

SHIMLA-एसजेवीएन ने स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत नगर निगम शिमला को दो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ईवी प्रदान किए

September 19, 2025
इस्लामाबाद-जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान से मुलाकात के लिए बहनों की मेहनत रंग लाई

इस्लामाबाद-जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान से मुलाकात के लिए बहनों की मेहनत रंग लाई

December 2, 2025
THDC-ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया

THDC-ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया

March 7, 2025
वक्फ कानून पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब—“पहले अपने गिरेबान में झांके”

वक्फ कानून पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब—“पहले अपने गिरेबान में झांके”

April 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827811
Total Visitors
625
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In