• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

News-Desk by News-Desk
April 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़
0
कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज(BNE)पुलिस ने तंत्र-मंत्र की आड़ में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने जयसिंहपुरवा अंडरपास के पास से दो बदमाशों को पकड़ा।

आरोपी ग्रेटर नोएडा के विशरख जलालपुर के रहने वाले गब्बरनाथ और सुनीलनाथ हैं। दोनों सपेरा समुदाय से हैं। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, एक कार और 35 हजार रुपये बरामद किए।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक पॉलीथिन में काली राख और रुई के पैकेट भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को सम्मोहित करते थे। फिर उनकी लूट करके फरार हो जाते थे।

आरोपियों ने 15 अप्रैल को गुरसहायगंज क्षेत्र के शफीपुर जप्ती गांव के पास एक ढाबा संचालक को लूटा था। इसी मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

इस तरह बदमाश दिखाते थे चमत्कार

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इन बदमाशों के द्वारा न कोई रेकी की जाती है और न कोई एरिया तय होता है। इन्हें जहां कोई सुनसान जगह पर दिख जाता है, वहीं ये किसी न किसी व्यक्ति को तंत्र-मंत्र के सहारे जाल में फंसा लेते हैं।

हाथ मे सिक्का पकड़ कर दिखाते हैं और फिर हाथ की सफाई से सिक्का गायब कर गंगाजल से भरी रुई छिपाकर दबाते हैं। जल निकलने पर सामने खड़े व्यक्ति को चमत्कार की ताकत का अहसास कराकर सम्मोहित करते, फिर उससे रुपए निकलवा लेते। पलक झपकते ही रुपये गायब कर खुद भी भाग निकलते हैं।

ये थी लूट की घटना

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलपई गांव के रहने वाले रक्षपाल का शफीपुर जप्ती गांव के पास ढावा है। 15 अप्रैल को जब वह ढावे पर जा रहे थे, तो शफीपुर जप्ती गांव के बाहर मन्दिर में दर्शन करने चले गए। यहां साधु वेश में आए एक व्यक्ति ने उनसे 80 हजार रुपये लूट लिए और फिर एक कार में बैठकर भाग निकले।

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गईं थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी बिनोद कुमार ने एसओजी प्रभारी कमल भाटी और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे के नेतृत्व में टीमों को लगाया हुआ था।

चार दिन में छह वारदात

एसपी विनोद कुमार में बताया कि चमत्कार दिखाकर लोगों को लूटने वाले इस गिरोह ने 12 से 16 अप्रैल तक महज 4 दिनों में लूट की 6 वारदातों को अंजाम दिया। इन लोगों के खिलाफ फिरोजाबाद, बरेली, एटा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मुकदमें दर्ज हैं।

बताया गया कि ग्रेटर नोएडा में विशरख नाम का सपेरों का एक गांव है, जहां के तमाम लोग इस तरह की वारदातों में संलिप्त हैं। गिरोह के अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post Views: 65
Tags: kannauj crime news
Previous Post

SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

Next Post

रियल एस्टेट घोटाले में फंसे सुपरस्टार महेश बाबू? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया तलब

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
रियल एस्टेट घोटाले में फंसे सुपरस्टार महेश बाबू? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया तलब

रियल एस्टेट घोटाले में फंसे सुपरस्टार महेश बाबू? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया तलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ISS पहुंचा SpaceX का Crew-10, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी तय

ISS पहुंचा SpaceX का Crew-10, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी तय

March 16, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन नेदो दिवसीय ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया

SHIMLA-एसजेवीएन नेदो दिवसीय ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया

July 10, 2025
कंगाली की मार! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कट, घरेलू खिलाड़ियों की फीस 90% घटी

कंगाली की मार! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कट, घरेलू खिलाड़ियों की फीस 90% घटी

March 12, 2025
म्यांमा में नववर्ष पर बड़ी रिहाई: 4,900 से ज़्यादा कैदियों को मिली आज़ादी

म्यांमा में नववर्ष पर बड़ी रिहाई: 4,900 से ज़्यादा कैदियों को मिली आज़ादी

April 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864358
Total Visitors
1351
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In