पाकिस्तान की जंगी चाल नाकाम! भारत की कूटनीति से थरथराया श्रीलंका-पाकिस्तान का युद्ध अभ्यास
त्रिंकोमाली में भारत की रणनीति के आगे झुका श्रीलंका, पाकिस्तान के युद्धपोत लौटे खाली हाथ
भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने निकले पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के त्रिंकोमाली में पाकिस्तान की नौसेना श्रीलंकाई फोर्स के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास करने वाली थी, लेकिन भारत की कूटनीतिक चाल ने पाकिस्तान की सारी योजना पर पानी फेर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान अपने जंगी जहाजों के साथ भारत के दरवाजे तक पहुंच चुका था। युद्ध अभ्यास की आड़ में पाकिस्तान त्रिंकोमाली में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहता था, जो सामरिक रूप से बेहद अहम स्थान है। लेकिन भारत ने श्रीलंका को स्पष्ट संदेश दिया और दबाव डाला, जिसके बाद श्रीलंकाई सरकार ने यह अभ्यास रद्द कर दिया।
त्रिंकोमाली का रणनीतिक महत्व ऐसा है कि पुर्तगाली, डच, ब्रिटिश और यहां तक कि जापानी सेनाएं भी इसे कब्जे में लेने की कोशिश कर चुकी हैं। यही कारण है कि भारत यहां एक बड़ा एनर्जी हब तैयार कर रहा है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका भी साझेदार हैं।
भारत की यह बड़ी जीत केवल पाकिस्तान को नहीं, बल्कि उसके पीछे खड़े चीन को भी एक कड़ा संदेश है। चीन पहले ही हंबनटोटा बंदरगाह पर मौजूद है और अब त्रिंकोमाली को कब्जाने की मंशा रखता था, लेकिन भारत ने समय रहते अपनी पकड़ मजबूत कर दी।
पाकिस्तान के युद्धपोतों को खाली हाथ लौटना पड़ा, और यह भारत की एक और सफल रणनीतिक जीत बन गई। इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि हिंद महासागर में भारत का दबदबा कोई यूं ही नहीं है।













