• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

lucknow :किसान योजनाओं के लाभार्थी मात्र नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास के भागीदार बनेंगे: मुख्यमंत्री*

खाद्यान्न उत्पादन में यूपी ने किया उल्लेखनीय इज़ाफ़ा, आठ वर्षों में 167.66 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि*

News-Desk by News-Desk
May 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

lucknow :किसान योजनाओं के लाभार्थी मात्र नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास के भागीदार बनेंगे: मुख्यमंत्री

*खाद्यान्न उत्पादन में यूपी ने किया उल्लेखनीय इज़ाफ़ा, आठ वर्षों में 167.66 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि*

*मुख्यमंत्री का निर्देश, बीजों की जलवायु आधारित रणनीति और प्रमाणन की व्यवस्था हो, किसानों को मिले गुणवत्तापूर्ण बीज*

*चौधरी चरण सिंह सीड पार्क की स्थापना जल्द, बीज क्षेत्र में आएगी नई क्रांति*

*कृषि यंत्रों पर सब्सिडी योजना को बनाये और पारदर्शी, विकास खंडवार संतुलन आवश्यक: मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री का निर्देश, ‘श्री अन्न’ और प्राकृतिक खेती को दें और अधिक प्रोत्साहन, प्रमाणीकरण की पुख्ता व्यवस्था के भी निर्देश*

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिल रही है 2.81 करोड़ किसानों को सहायता*

*नवाचार, तकनीक और अनुसंधान संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से होगा कृषि क्षेत्र का पुनरुत्थान: मुख्यमंत्री*

*लखनऊ, (bne)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का किसान केवल योजनाओं का लाभार्थी मात्र नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास का सक्रिय भागीदार बनेगा। उन्होंने कहा कि “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कृषि केवल जीविका नहीं, बल्कि समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार बनेगी।”

रविवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कृषि सेक्टर की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कुल कृषि क्षेत्र का 11.41% हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 20.89% है, जो किसानों की मेहनत और सरकार की प्रभावी नीतियों का प्रमाण है। 2016-17 में जहाँ खाद्यान्न उत्पादन 557.46 लाख मीट्रिक टन था, वह 2024-25 में बढ़कर 725.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। इसी अवधि में दलहन और तिलहन उत्पादन में दोगुने से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

बीज की गुणवत्ता और उपयुक्तता पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जलवायु क्षेत्रों (क्लाइमेटिक ज़ोन) के अनुसार बीज विकसित किए जाएं। उन्होंने अगैती व पछेती बोआई के लिए अलग-अलग बीज तैयार कराने, प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने और किसानों को रियायती दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम द्वारा किसानों से बीज खरीद की धनराशि बढ़ाने और संसाधित बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। लखनऊ में प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह बीज पार्क की स्थापना को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे बीज क्षेत्र में क्रांति का आधार बताया।

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद जैसे संस्थानों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता जताते हुए मुख्यमंत्री ने तकनीक आधारित कृषि नवाचारों को गति देने का आह्वान किया।

कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से आवेदन लेने से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। चयन प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकाधिक विकास खंडों के किसान लाभान्वित हों।

‘श्री अन्न’ को लेकर विशेष उत्साह जताते हुए मुख्यमंत्री ने इसके प्रोत्साहन और प्रोक्योरमेंट की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। प्राकृतिक खेती के प्रसार को लेकर भी उन्होंने गम्भीरता जताई और कहा कि जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 2.81 करोड़ किसान लाभान्वित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसे किसान कल्याण में पारदर्शिता और सुशासन का जीवंत उदाहरण बताया।

Post Views: 30
Tags: UP NEWS CM YOGI
Previous Post

Spirituality /Garun Puran :मृत्यु के बाद घर में क्यों रहती है 13 दिनों तक आत्मा ,जानिए गरुण पुराण की ये महत्वपूर्ण जानकारी

Next Post

भारत नें पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका आयात निर्यात पाबंदी,

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
भारत नें पाकिस्तान को दिया  तगड़ा झटका आयात निर्यात पाबंदी,

भारत नें पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका आयात निर्यात पाबंदी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

INTERNATIONAL NEWS -घर में घिरे ट्रंप-लोकप्रियता व अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

July 20, 2025
LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

LUCKNOW-हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से चार भारतीय बंदी भागे!

September 10, 2025
दक्षिण फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक घायल

दक्षिण फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक घायल

April 13, 2025
पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने जताई संवेदना, इज़रायल ने पोस्ट कर फिर हटाया शोक संदेश!

पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने जताई संवेदना, इज़रायल ने पोस्ट कर फिर हटाया शोक संदेश!

April 24, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1754318
Total Visitors
2149
Visitors Today

Recent Posts

  • Lko junction 14 jan 2026 January 14, 2026
  • नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान January 13, 2026
  • नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In