mathura road accident-मथुरा सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत , मृतकों में 3 सगे भाई
मथुरा.(BNE)उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दुखद खबर मिल रही है। यहाँ थाना जैंत क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गयी। मृतकों में 3 लोग सगे भाई थे।इंदौर निवासी महेश शर्मा, बिहारीलाल व हुकुमचंद भांजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए वृंदावन आए थे. शादी से पूर्व ही तीनों की मौत हो गई. हादसे से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.mathura road accident
इंदौर निवासी तीनों भाई ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते थे. उनका भांजा तेज कुमार परिवार सहित इंदौर से वृंदावन आकर वृंदा ऑरचीड में रहने लगा है. रविवार को तेज कुमार के लड़के तनिष्क की शादी है. इसी में शामिल होने के लिए तीनों इंदौर से शुक्रवार शाम को मथुरा आए थे. शनिवार को दोपहर तीनों ऑटो बुक कर वृंदावन घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान रामताल नगला पर कीकी रोड स्थित कृष्णा कुटीर के समीप हादसे में ऑटो चालक सहित चारों की मौत हो गई. देर रात मृतकों के परिजन थाने पर पहुंच गए.mathura road accident
ऑटो चालक साबिर जिम्मेदारियों को उठाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. साबिर के पिता रिक्शा चलाते हैं. दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं. परिवार में एक तलाकशुदा बहन साथ रह रही है. पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को साबिर ने अपने कंधों पर उठा रखा था. साबिर के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. साबिर तीनों भाइयों में बड़ा था. परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है.mathura road accident
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के नगला कीकी मोड़ स्थित कृष्णा कुटीर के सामने शनिवार की दोपहर थार ने टेंपो में टक्कर मार दी. थार की टक्कर से घायल लोग स्वयं को संभालते इससे पहले पीछे से तेजगति से आए कंटेनर ने टेंपो सवारों को रौंद दिया. दुर्घटना में टेंपो सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर तीन बजे के लगभग कृष्णा कुटीर के सामने थार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी. दुर्घटना में टेंपो सवार घायल हो गए और सड़क पर गिर गए. वह संभल पाते इससे पहले ही पीछे से तेज गति से आए कंटेनर चालक ने उन्हें कुचल लिया. मौके पर इंदौर के राज नगर निवासी मोहनलाल के पुत्र महेश शर्मा (45), बिहारी लाल शर्मा (60), हुकम चंद (40) व जयसिंहपुरा निवासी ऑटो चालक साबिर (22) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इंदौर निवासी महेश शर्मा के भतीजे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए.mathura road accident













