• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :धार्मिक के साथ ही यूपी को ईको टूरिज्म का हब बनाने में जुटी योगी सरकार*

लखीमपुर खीरी में चंदन चौकी और शारदा बैराज के पास पर्यटन सुविधाएं की जाएंगी विकसित* 

News-Desk by News-Desk
May 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
योगी सरकार का ‘संभव अभियान’: बच्चों के पोषण स्तर में हुआ प्रभावी सुधार* 

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

LUCKNOW :धार्मिक के साथ ही यूपी को ईको टूरिज्म का हब बनाने में जुटी योगी सरकार*

*- लखीमपुर खीरी में चंदन चौकी और शारदा बैराज के पास पर्यटन सुविधाएं की जाएंगी विकसित* 

*– टेंट सिटी और वॉटर स्पोर्ट्स के साथ ही थारू कल्चर से भी पर्यटक होंगे रूबरू*

*- दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आने वाले सैलानियों के लिए दो नये पर्यटन स्थलों को किया जाएगा डेवलप*

*- चंदन चौकी में ईको लॉज, टेंटिंग एवं ग्लैम्पिंग और शारदा बैराज के पास टेंटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का किया जाएगा विकास*

*लखनऊ, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन सेक्टर पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, बौद्ध सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट और जैन सर्किट जैसी परियोजनाओं ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं ईको टूरिज्म के साथ-साथ सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। तराई क्षेत्र, जिसमें दुधवा, पीलीभीत और कतर्नियाघाट जैसे स्थान शामिल हैं, जैव विविधता के भंडार के रूप में उभर रहे हैं। योगी सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस दिशा में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं।

*ईको टूरिज्म का नया केंद्र बन रहा लखीमपुर खीरी*

लखीमपुर खीरी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है, अब ईको टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकार की ओर से चंदन चौकी और शारदा बैराज के पास पर्यटन सुविधाओं के विकास की योजना बनाई गई है। चंदन चौकी में ईको लॉज, टेंटिंग और ग्लैम्पिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जो पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगी। वहीं, शारदा बैराज के पास टेंट सिटी और वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं शुरू की जाएंगी, जो साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

*स्थानीय समुदाय के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर*

इसके अतिरिक्त, पर्यटक थारू जनजाति की समृद्ध संस्कृति से भी रूबरू होंगे। थारू कल्चर को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को स्थानीय परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर मिलेगा। योजना का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी है। प्रशिक्षित नेचर गाइड्स की मदद से पर्यटक इन क्षेत्रों की जैव विविधता, पक्षियों और वनस्पतियों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

*उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम अनुकंपा*

योगी सरकार ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत कदम उठाए हैं। वर्ष 2022 में लागू पर्यटन नीति में वाइल्डलाइफ और ईको टूरिज्म सर्किट को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत राज्य के हर जिले में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ योजना के माध्यम से ईको टूरिज्म स्थलों को चिह्नित और विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के गठन ने इस दिशा में प्रयासों को और गति दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि प्रकृति और परमात्मा की उत्तर प्रदेश पर असीम अनुकंपा है। इस दृष्टिकोण के साथ राज्य जल्द ही देश का प्रमुख ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बन सकता है।

Post Views: 31
Tags: UP is a hub of eco tourismYogi Government
Previous Post

Operation Sindoor – पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने पर मुस्लिम युवक ने बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया!

Next Post

LUCKNOW :बुंदेलखंड को विकास की राह पर ले जा रही योगी सरकार, बीडा के गठन के बाद तेजी से हो रहा भूमि अर्जन*

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
योगी सरकार का ‘संभव अभियान’: बच्चों के पोषण स्तर में हुआ प्रभावी सुधार* 

LUCKNOW :बुंदेलखंड को विकास की राह पर ले जा रही योगी सरकार, बीडा के गठन के बाद तेजी से हो रहा भूमि अर्जन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तूफानी शतक से चमके प्रियांश आर्य, तराशने में गौतम गंभीर और कोच संजय भारद्वाज का बड़ा हाथ

तूफानी शतक से चमके प्रियांश आर्य, तराशने में गौतम गंभीर और कोच संजय भारद्वाज का बड़ा हाथ

April 10, 2025
आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

क्या प्रतिबंध ही समाधान? ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया कानून पर बहस

December 12, 2025
रूस से तेल खरीदा, प्रोसेस किया और अमेरिका को ही बेच दिया! भारत बना ग्लोबल एनर्जी ट्रेड का बादशाह

रूस से तेल खरीदा, प्रोसेस किया और अमेरिका को ही बेच दिया! भारत बना ग्लोबल एनर्जी ट्रेड का बादशाह

March 21, 2025
NEWS DELHI :पोको एम7 5जी को  6.88 इंच डिस्प्ले के साथ सिर्फ ₹9,999 में लॉन्‍च किया गया

NEWS DELHI :पोको एम7 5जी को  6.88 इंच डिस्प्ले के साथ सिर्फ ₹9,999 में लॉन्‍च किया गया

March 4, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827366
Total Visitors
180
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In