भारत की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से झूमा अफगानिस्तान, तालिबान ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारत की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से झूमा अफगानिस्तान, तालिबान ने दिया चौंकाने वाला बयान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तालिबान नेता अब्दुल सलाम जईफ ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत को बताया भरोसेमंद मित्र
भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को निशाना बनाए जाने के बाद जहां पाकिस्तान सकते में है, वहीं अफगानिस्तान में इसका स्वागत किया गया है। तालिबान के वरिष्ठ नेता और पूर्व अफगान राजदूत अब्दुल सलाम जईफ ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “पश्तूनों को भारत-पाक विवाद से दूर रहना चाहिए।” यह बयान पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रत्यक्ष हमला और भारत के लिए समर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
खास बात यह है कि खैबर पख्तूनवा, जो पहले से ही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ असंतोष का गढ़ बना हुआ है, अब भारत के पक्ष में खुलकर बोल रहा है। मस्जिदों से भारत के समर्थन में बातें होना, पाकिस्तान की रणनीति के लिए करारा झटका है। भारत और अफगानिस्तान के बीच गुप्त बैठक भी हुई, जिसमें भारतीय विशेष दूत आनंद प्रकाश ने तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से कूटनीतिक, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।
तालिबान के इस समर्थन की जड़ें भारत द्वारा अफगानिस्तान में किए गए विकास कार्यों में छिपी हैं—चाहे वो स्कूल हों, अस्पताल, बांध या संसद भवन। अफगान जनता भारत को सम्मान देती है और पाकिस्तान को धोखे का प्रतीक मानती है।
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का बदला जब भारत ने सीमापार कार्रवाई से लिया, तो अफगानिस्तान में तालियां गूंज उठीं। इस हमले के जवाब ने न केवल पाकिस्तान को सैन्य रूप से, बल्कि कूटनीतिक रूप से भी घेर लिया है। एक बार फिर, “आतंकिस्तान” की हकीकत दुनिया के सामने उजागर हो गई है।













