कन्नौज: वीरांगना सोफिया कुरेशी का अपमान करने वाले मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज(BNE) आज जनपद की तहसील और विधानसभा छिबरामऊ में सौरिख तिरंगा तिराहा पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कहा कि मध्य प्रदेश के मन्त्री विजय शाह ने भारतीय वीरांगना कर्नल सोफ़िया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताकर जो आक्रमण किया वह भाजपा की सोच को दर्शाता है जो संस्कार महिला विरोधी है। इस लिए आज कन्नौज कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो शाकिर हुसैन एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसी ओछी मांसिकता वाले मंत्री को फ़ौरन मंत्रिमंडल और पार्टी से बर्खास्त करें और जो अपमान कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताने पर भारतीय सेना और वीरांगना भारतीय महिलाओं का हुआ है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी को देश की सेना और देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए इस अवसर पर पीसीसी सदस्य प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक संजय पौल, प्रदेश सचिव सेवादल विनोद दुबे पप्पू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, पीसीसी
सदस्य विजेंद्र फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी ओ पी तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी अतिराजपुर, आमिर खान, सलमान खान, आमिर अंसारी एडवोकेट, रमेश चन्द्र एक्स सूबेदार, राशिद खान, अभिषेक पौल, दिनेश तिवारी,राजू, आसिफ सिद्दीकी, राजू अंसारी , नजीबुल खान, मो सिराज, और अर्शद्, उज़्ज़ाम आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थिति हुए।













