राज्यपाल ने जनपद उन्नाव में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि सहित 18 विभागों की समीक्षा बैठक की
——
12वीं के बाद प्रत्येक बच्चे को यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलना ही चाहिए-राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल
——
लखनऊ (BNE) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद उन्नाव में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित 18 विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होना चाहिए कि 12वीं के बाद प्रत्येक बच्चे को यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि 01 जुलाई तक 03 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक बच्चे का आंगनबाड़ी केन्द्र में तथा 06 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रत्येक बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में हर हाल मंे प्रवेश कराया जाए। कस्तूरबा विद्यालयों की बच्चियों को 15 दिन में कम से कम एक बार पाकशाला की भी जानकारी दी जाए। इसके अलावा उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।













