• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम*

News-Desk by News-Desk
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम*

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

 

*- सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू, नियोजन विभाग ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का खाका किया तैयार*

*

*लखनऊ, (BNE) उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बीच, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम योगी के विजन अनुसार नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपए खर्च कर 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

*आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों अनुरूप होगा निर्माण*

गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा जबकि 5 एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। यह स्टेडियम एयरपोर्ट से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस अड्डे से 22 किमी तथा गोरखपुर जंक्शन से 20.8 किमी की दूरी पर स्थित होगा तथा उत्तम कनेक्टिविटी को प्रशस्त करने के लिए इसे संपर्क मार्ग के जरिए गोखपुर-वाराणसी हाइवे (एनएच-24) से जोड़ने की तैयारी है। आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इस 2 मंजिला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 7 मुख्य पिच व 4 प्रैक्टिस पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। यह स्टेडियम मल्टीपर्पज यूज मॉड्यूल पर बनेगा, यानी यहां इंटरनेशनल क्रिकेटिंग इवेंट्स के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

*एंट्री गेट, 2 स्टैंड, 2 पवेलियन व 1500 गाड़ियों की पार्किंग का होगा निर्माण*

गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को ईपीसी मोड पर बनाए जाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत स्टेडियम परिसर में एंट्री गेट्स, सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट्स, ईस्ट व वेस्ट स्टैंड तथा नॉर्थ व साउथ पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। परिसर में 1500 गाड़ियों की पार्किंग की क्षमता भी होगी। ईस्ट स्टैंड में 14,490 तथा वेस्ट स्टैंड में 14,490 के दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यानी, इन दोनों स्टैंड्स में 28980 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। दोनों स्टैंड में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां दर्शकों के लिए कॉनकोर्स, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, सर्विस रूम, फर्स्ट एड रूम, मर्केंडाइज स्टोर, वीडियो बोर्ड व मिड विकेट कैमरा प्लैटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा।

*साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम का होगा निर्माण*

नॉर्थ पवेलियन में 208 वीआईपी सीटिंग वाली गैलरी व 382 सीटिंग वाली मीडिया व ब्रॉडकास्टर्स गैलरी का निर्माण होगा। यहां ग्राउंड फ्लोर पर मीडिया एंट्रेंस लॉबी, ब्रॉडकास्टिंग कंट्रोल रूम, इक्विप्मेंट्स स्टोर रूम, किचन, स्टोर, सर्विसेस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। पहले फ्लोर पर स्टेडियम सिक्योरिटी ऑफिसेस का निर्माण होगा जिसमें पुलिस, ब्रॉडकास्टिंग स्पॉन्सर रूम, मीडिया लाउंज व सर्विस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। दूसरे फ्लोर पर रिटन प्रेस ट्रिब्यून, टीवी व रेडियो कॉमेंटेटर बॉक्स तथा मीडिया डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा। स्टेडियम की छत पर मेन कैमरा प्लैटफॉर्म का भी निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार, साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम व प्लेयर्स-मैच ऑफिशियल्स एरिया बनेगा। यहां पर भी वीआईपी और वीवीआईपी गैलरी का निर्माण होगा जिसकी क्षमता 1708 की होगी। यहां ग्राउंड फ्लोर पर प्लेयर्स लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, प्लेयर व मैच ऑफिशियल चेंजिंग रूम (ड्रेसिंग रूम), डोपिंग कंट्रोल रूम, फर्स्ट एड रूम, वीवीआईपी एंट्रेंस लॉबी तथा मेन स्टेडियम किचन समेत विभिन्न सुविधाओं का निर्माण व विकास होगा।

*इन सुविधाओं से भी युक्त होगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम…*

* साउथ पवेलियन में मैच ऑफिशियल्स लाउंज, एंपायर-रेफरी बॉक्स, एंटी करप्शन बॉक्स, स्कोरर बॉक्स, 5 वीआईपी कॉर्पोरेट बॉक्स (प्रत्येक बॉक्स में 8 लोगों की सिटिंग व्यवस्था युक्त), वीआईपी लाउंज व डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा।

* स्टेडियम में प्रेसिडेंशियल सूइट, कॉर्पोरेट बॉक्स, व वीआईपी लाउंज का भी निर्माण होगा।

* इसके अतिरिक्त, स्टेडियम 60 मीटर ऊंची 4 मेन स्टेडियम स्पोर्ट्स लाइटिंग हाई मास्ट पोल्स, एचडीटीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए जरूरी फ्रेमवर्क, विभिन्न जोन का निर्धारण, सोलर पैनल्स व एनर्जी एफिशिएंट एचवीएसी सिस्टम से युक्त होगा।

* स्टेडियम परिसर को अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरनल रोड्स, ड्राइव-वे, कार पार्किंग, तूफान जल निकासी प्रणाली तथा वॉक इन पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा।

Post Views: 25
Tags: यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम*
Previous Post

Minister Vijay Shah Case

Next Post

RANCHI :रिम्स के 4 डॉक्टर वाटरफॉल में नहाते समय डूबे,1 की जान चली गयी

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
RANCHI :रिम्स के 4 डॉक्टर वाटरफॉल में नहाते समय डूबे,1 की जान चली गयी

RANCHI :रिम्स के 4 डॉक्टर वाटरफॉल में नहाते समय डूबे,1 की जान चली गयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ईरान ने ‘कासिम बशीर’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण, बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव

ईरान ने ‘कासिम बशीर’ बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण, बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव

May 6, 2025
ट्रिला-विमान बिजली की लाइनों से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त- सवार सभी लोगों की मौत

ट्रिला-विमान बिजली की लाइनों से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त- सवार सभी लोगों की मौत

April 20, 2025
लंदन की सड़कों पर साड़ी और चप्पल में जॉगिंग करती नजर आयीं ममता बनर्जी

लंदन की सड़कों पर साड़ी और चप्पल में जॉगिंग करती नजर आयीं ममता बनर्जी

March 25, 2025
वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

विश्व का पहला कृषि आतंकवाद – कोविड-19 महामारी नें जैसे इंसानों को नष्ट किया वैसे फंगस फसलों को बर्बाद कर देता है 

June 6, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1829998
Total Visitors
2812
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In