• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Health Advice : पेट खाली, मन भारी… गर्मियों में भूख नहीं लगती तो क्या करें?

News-Desk by News-Desk
May 20, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
Health Advice : पेट खाली, मन भारी… गर्मियों में भूख नहीं लगती तो क्या करें?

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

 

Health Advice : पेट खाली, मन भारी… गर्मियों में भूख नहीं लगती तो क्या करें?

Health Advice :गर्मी आते ही लोगों के सामने भूख न लगने जैसी आम समस्या सामने आने लगती है। इसके पीछे की ठोस वजह ये है कि शरीर का तापमान बढ़ना, अधिक पसीना आना और पाचन तंत्र का धीमा हो जाना होता है। गर्म मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे भूख में कमी आ सकती है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो कमजोरी, थकान और पोषण की कमी हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

हल्का और पौष्टिक आहार लें
गर्मियों में भारी, तला-भुना और मसालेदार भोजन पचाना कठिन होता है इसलिए हल्का, ताजगीभरा और सुपाच्य खाना खाएं। खिचड़ी, दाल-चावल, दही-चावल, उपमा, पोहा जैसे हल्के व्यंजन पेट पर बोझ नहीं डालते और भूख भी बढ़ाते हैं।

पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं
गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे भूख कम लगती है। दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, लस्सी, बेल शरबत, जौ का पानी जैसे प्राकृतिक पेय शरीर को ठंडक देते हैं और भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।

खाने से पहले थोड़ा व्यायाम करें
हल्की-फुल्की कसरत या वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख भी लगने लगती है। योगासन जैसे पवनमुक्तासन, भुजंगासन और कपालभाति प्राणायाम भी उपयोगी होते हैं।

खाने का समय तय रखें
अनियमित दिनचर्या भी भूख को प्रभावित करती है। रोज़ाना एक निश्चित समय पर खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सेट होती है और समय पर भूख लगती है। खाने के बीच लंबा अंतराल न रखें, इससे भी भूख मर जाती है।

फलों और सलाद का सेवन करें
गर्मियों में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, आम, अंगूर, पपीता आदि न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि भूख भी जगाते हैं। साथ ही खीरा, टमाटर, मूली, गाजर जैसे सलाद फाइबर युक्त होते हैं और पाचन में सहायक होते हैं।

अदरक और नींबू का सेवन करें
भोजन से पहले एक टुकड़ा अदरक में थोड़ा नींबू और काला नमक लगाकर खाएं। यह आयुर्वेदिक उपाय भूख बढ़ाने में काफी असरदार होता है। आप पाचन चूर्ण या जल जीरा भी ले सकते हैं।

तनाव और गर्मी से बचाव करें
तनाव और अत्यधिक गर्म वातावरण में रहने से भी भूख कम हो जाती है। कोशिश करें कि आप कूल और शांत वातावरण में रहें। ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त नींद भूख को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं।

गर्मियों में भूख न लगना अस्थाई समस्या हो सकती है लेकिन अगर यह लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।

 

Post Views: 23
Tags: Health Advice
Previous Post

RANCHI :रिम्स के 4 डॉक्टर वाटरफॉल में नहाते समय डूबे,1 की जान चली गयी

Next Post

LUCKNOW :2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर* 

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

LUCKNOW :2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर* 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

September 12, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार ‘राजभाषा प्रभा’ से सम्‍मानित

SHIMLA-एसजेवीएन विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार ‘राजभाषा प्रभा’ से सम्‍मानित

June 20, 2025
भारत-ब्रिटेन में बढ़ेगी रक्षा साझेदारी! लंदन में हुई उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-ब्रिटेन में बढ़ेगी रक्षा साझेदारी! लंदन में हुई उच्चस्तरीय वार्ता

April 18, 2025
LUCKNOW :जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

LUCKNOW :जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

April 18, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1830640
Total Visitors
3454
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In