• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर* 

News-Desk by News-Desk
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

LUCKNOW :2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर* 

*- जागरूकता अभियान के माध्यम से बाल श्रमिकों के पुनर्वासन पर लगातार कार्य कर रही योगी सरकार*

*- 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित*

*- योगी सरकार के प्रयासों से अब तक 10,336 बाल श्रमिकों की हो चुकी है पहचान* 

*- बाल श्रमिक विद्या योजना के माध्यम से 2000 बच्चों को शिक्षा व आर्थिक सहायता से जोड़ चुकी है सरकार* 

*- सीएम योगी के प्रयासों का बीते आठ वर्षों में दिखने लगा असर, 12,426 बच्चों को मिला शिक्षा मौका*

*लखनऊ(BNE)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बाल श्रम के विरुद्ध निर्णायक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। योगी सरकार ने वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय करते हुए बहुआयामी योजनाओं को जमीन पर उतार दिया है। जागरूकता से लेकर शिक्षा और पुनर्वासन तक, हर स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बचपन को मजबूरी नहीं, अवसर मिल सके।

योगी सरकार का यह अभियान अब सिर्फ सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं, बल्कि हर गांव, हर गली तक पहुंच चुका है, जहां बचपन मुस्कुरा रहा है और भविष्य आकार ले रहा है। बाल श्रम की रोकथाम के लिए 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाएगा कि बच्चों का स्थान केवल स्कूल में है, श्रम में नहीं। इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से समन्वय बनाकर जागरुकता अभियान को धार दी जाएगी।

*अब तक 10,336 बाल श्रमिकों की हो चुकी है पहचान* 

योगी सरकार के प्रयासों से अब तक 10,336 बाल श्रमिकों की पहचान की जा चुकी है। वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक 12,426 बाल श्रमिकों का शैक्षिक पुनर्वासन कराया गया है, ताकि ये बच्चे फिर से विद्यालय में जाकर एक नई शुरुआत कर सकें। यही नहीं, इन बच्चों के परिवारों को भी सरकार ने अकेला नहीं छोड़ा। 1,089 परिवारों को आर्थिक पुनर्वासन के जरिए सहायता दी गई है, ताकि वे मजबूरीवश अपने बच्चों से काम न करवाएं।

यही नहीं योगी सरकार द्वारा संचालित ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ के अंतर्गत 2,000 कामकाजी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाया गया है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उनके पढ़ाई के रास्ते में कोई बाधा न आए। यह योजना न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण को भी बदलने का काम कर रही है।

*बंधुआ मजदूरी के खिलाफ सख्त योगी सरकार*

इसके अलावा, बंधुआ मजदूरी के खिलाफ भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक कुल 1,408 बंधुआ श्रमिकों का पुनर्वासन कर उन्हें 1,817.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। यह प्रयास उन्हें स्वतंत्र और गरिमामय जीवन की ओर ले जाने में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 8 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके संचालन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये की कॉर्पस निधि उपलब्ध कराई है। वर्ष 2024-25 में अब तक 309 श्रमिकों को 1.32 करोड़ रुपये की सहायता देकर राहत पहुंचाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि बचपन से बड़ा कोई भविष्य नहीं होता, और बच्चों से बड़ा कोई निवेश नहीं। इसी सोच के तहत सरकार प्रदेश के हर बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में अग्रसर कर रही है।

Post Views: 29
Tags: यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प
Previous Post

Health Advice : पेट खाली, मन भारी… गर्मियों में भूख नहीं लगती तो क्या करें?

Next Post

कन्नौज: गलत इंजेक्शन की वजह से किशोरी की मौत, परिजनों का हंगामा, सपा- भाजपा आमने- सामने

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
कन्नौज: गलत इंजेक्शन की वजह से किशोरी की मौत, परिजनों का हंगामा, सपा- भाजपा आमने- सामने

कन्नौज: गलत इंजेक्शन की वजह से किशोरी की मौत, परिजनों का हंगामा, सपा- भाजपा आमने- सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिंगरौली-सुरक्षा, संकल्प और सहभागिता के संदेश के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में नववर्ष समारोह*

सिंगरौली-सुरक्षा, संकल्प और सहभागिता के संदेश के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में नववर्ष समारोह*

January 1, 2026
बलूचिस्तान में इतिहास रचने वाली पहली हिंदू महिला अफसर बनीं कशिश चौधरी, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

बलूचिस्तान में इतिहास रचने वाली पहली हिंदू महिला अफसर बनीं कशिश चौधरी, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

May 15, 2025
रूस-यूक्रेन में बड़ी सहमति! काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर हुआ समझौता

रूस-यूक्रेन में बड़ी सहमति! काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर हुआ समझौता

March 26, 2025
डोनाल्ड ट्रंप बोले – “वादा किया, वादा निभाया”, क्रू-9 की वापसी पर एलन मस्क को कहा धन्यवाद

USAID बंद होने से खतरे में एड्स के मरीज, UN ने दी चेतावनी

March 25, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1831073
Total Visitors
3887
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In