• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

UP-पंचायत चुनाव में टूट जायेगा भाजपा गठबंधन!

News-Desk by News-Desk
May 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
UP-पंचायत चुनाव में टूट जायेगा भाजपा गठबंधन!

खबरें हटके

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

UP-पंचायत चुनाव में टूट जायेगा भाजपा गठबंधन!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और 2026 के पंचायत चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का कुनबा बिखर चुका है। जनवरी-फरवरी में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में एनडीए चार खण्ड-खंड हो जायेगा।अपना दल सोनेलाल पटेल घटक की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सबसे पहले यह ऐलान किया है कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा गठबंधन से मिल कर चुनाव नहीं लड़ेंगी। उसके बाद सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से बिना गठबंधन किये पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विकास मंत्री निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने भी अकेले पंचायत चुनाव लड़ने की बात किये हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि चुनाव बाद जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में भले हम मिल कर लड़े लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले से गठबंधन करके नहीं लड़ेंगे।यूपी सरकार के एक और भागीदार राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष ने अपना पत्ता अभी नहीं खोला है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज में अकेले पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने भी पंचायत चुनाव अपने-अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है। भाजपा गठबंधन के तीनों पार्टियों के अलग चुनाव लड़ने के बाद भाजपाई कुनबे को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जानकारों के अनुसार ऐसे में नतीजे भाजपा के मनमुताबिक नहीं आयेगा। परिणामस्वरूप विधानसभा चुनाव में भाजपा को साथी दलों के सामने घुटने टेकने पड़ेंगे।

चूंकि भाजपा साथी दलों को कमजोर करने के लिए कुख्यात है इस लिये सभी दल आगे की योजना को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा अभी नहीं कर रहे हैं। पिछले 2-3 सालों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की सियासत में काफी बदलाव देखने को मिला है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ के संबंधों में पहले जैसे मिठास नहीं रह गया है। इसके अलावा बहुत सारे विधायक योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को यदि आधार बनायेंगे तो यह दावा सच साबित होगा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की हिंदूवादी छवि का प्रभाव में जनता में कम हो गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में भाजपा के साथी छोटे दलों को भी संघर्ष करना पड़ा था। यही कारण है कि गठबंधन तो छोटे दल रहना चाहते हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर। गठबंधन के साथियों द्वारा भाजपा से अलग चुनाव लड़ने की आमतौर पर दो वजहें बताई जा रही हैं। पहली यह की सभी पार्टियां जमीनी स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाना चाहती हैं। पंचायत के जारिए कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में उतारेंगी। इससे कार्यकर्ताओं की नाराजगी कम होगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी। अगर गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा शेयर भाजपा को मिलेगा, जिससे कार्यकर्ता नाराज होकर पाला बदल लेंगे। दूसरी प्रमुख वजह है भाजपा पर दबाव डालना। ताकि अभी से भाजपा में दबाव में न आयें और विधानसभा चुनाव 2027 में ज्यादा सीट देने का दबाव बनाया जा सके।

पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा और सपा से ज्यादा निर्दलियों ने बाजी मारी थी। इसलिए ज्यादातर दल अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे भाजपा को और ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि शहर के जिन क्षेत्रों में भाजपा मजबूत है उसी सीट पर सहयोगी दल भी चुनाव लड़ेगे तो मजबूरी में दलित-ओबीसी को नाम हमला करेंगे। सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी है। पंचायत चुनाव अपने दम पर पूरी दमदारी से लड़ेंगे। सभी जिलों में सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। तीन चरण का सर्वे हो गया है। 850 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन भी किया है। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्येक प्रत्याशी को उसके वार्ड में छह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, दो हजार सदस्य बनाना अनिवार्य है।

पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए बैठक कर रहे हैं। सभी जगह हम चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे। यह चुनाव सिंबल का नहीं होता है। एक-एक सीट पर भाजपा के ही चार कार्यकर्ता चुनाव लड़ जाते हैं तो फिर किस बात का गठबंधन। सिंबल देना होता तो हम गठबंधन में चुनाव लड़ते। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव बिना गठबंधन के लड़ेंगे।

Post Views: 18
Tags: UP-पंचायत चुनाव में टूट जायेगा भाजपा गठबंधन!
Previous Post

NEW DELHI :देश में बढ़ रहे है कोरोना वायरस के केस ,महाराष्ट्र में 45, दिल्ली में 23 नए मरीज

Next Post

कन्नौज: डुडवा बुजुर्ग में गरजा बुलडोज़र, अवैध कब्जा मुक्त कराई जमीन

Related Posts

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi
देश

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

by News-Desk
February 28, 2026
कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए
देश

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

by News-Desk
February 28, 2026
नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम
देश

नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम

by News-Desk
February 28, 2026
SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।
देश

SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
Next Post
कन्नौज: डुडवा बुजुर्ग में गरजा बुलडोज़र, अवैध कब्जा मुक्त कराई जमीन

कन्नौज: डुडवा बुजुर्ग में गरजा बुलडोज़र, अवैध कब्जा मुक्त कराई जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिका की बड़ी सुरक्षा चूक!

अमेरिका की बड़ी सुरक्षा चूक!

March 25, 2025
America First” बनाम “Nation First”: ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर गरमाई सियासत

America First” बनाम “Nation First”: ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर गरमाई सियासत

March 17, 2025
ईद पर भी गाजा में तबाही! इजरायल के हमले में 15 फलस्तीनी डॉक्टरों की मौत

ईद पर भी गाजा में तबाही! इजरायल के हमले में 15 फलस्तीनी डॉक्टरों की मौत

April 2, 2025
अमेरिकी वर्चस्व,वेनेजुएला संकट और भारत पर दबाव की राजनीति: वैश्विक शक्ति संतुलन की निर्णायक परीक्षा

अमेरिकी वर्चस्व,वेनेजुएला संकट और भारत पर दबाव की राजनीति: वैश्विक शक्ति संतुलन की निर्णायक परीक्षा

January 6, 2026

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864233
Total Visitors
1226
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In