• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई स्मृति सभा

नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई स्मृति सभा

News-Desk by News-Desk
May 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई स्मृति सभा

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

LUCKNOW :नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई स्मृति सभा

नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई स्मृति सभा

लखनऊ(BNE)आधुनिक भारत के निर्माता स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक स्मृति सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर जी एवं राजीव गांधी स्टडी सर्किल के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो0 सतीश राय जी, दिनेश कुमार सिंह, रूद्र दमन सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, नईम सिद्दीकी सहित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर जी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी भी आयोजित हुई जिसका संचालन डॉ0 श्रवण गुप्ता जी ने किया।

इस मौके पर प्रो0 सतीश राय जी ने कहा कि 1947 में मात्र दो देश विभाजित नहीं हुए थे बल्कि अंग्रेजों ने बड़ी चालाकी से 565 रियासतों को इस बात का अधिकार दे दिया कि वो चाहें तो स्वतंत्र रह सकती हैं। इन सभी रियासतों का एकीकरण नेहरू जी की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कश्मीर समस्या को लेकर जिस तरह का झूठ संघ के लोगों द्वारा प्रचारित किया जा रहा है उसके तथ्यों की जांच अगर गूगल से भी कर जी जाए तो सभी को यह पता चला जाएगा कि जब 1947 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी राजा हरिसिंह से बात करने के गए तो राजा ने अपनी स्वीकृति नहीं दी थी लेकिन जब श्रीनगर में कबीलाई घुसपैठ हुई तब राजा हरि सिंह ने कश्मीर एकीकरण पर अपनी सहमति नेहरू जी को दी और नेहरू जी ने अपनी भारतीय सेना को भेजकर कश्मीर को कबीलाई आक्रमण से मुक्त कराया। अंतर्राष्ट्रीय दबावों को नज़रदांज करते हुए भारत को संगठित करने के लिए नेहरू जी ने कश्मीर समस्या का जिस तरह से हल निकाला वह एक वैश्विक एवं निडर प्रधानमंत्री की छवि को उजागर करता है।

प्रो0 राय ने कहा कि 1961 में दादर नगर हवेली को भारत में दसवां संविधान संशोधन के द्वारा सम्मिलित करने का कार्य लीगल सर्जिकल स्ट्राइक कहा जा सकता है। 1962 में ऑपरेशन विजय द्वारा गोवा, दमन दीव को शामिल करना मिलिट्री सर्जिकल स्ट्राइक था। 1963 में पुडुचेरी को तेरहवें संविधान संशोधन द्वारा भारत में सम्मिलित किया गया तो उसे हम पहली डिप्लोमेटिक सर्जिकल स्ट्राइक कह सकते हैं। यह सब भारत की सीमा विस्तार की दृष्टि से प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की जीत थी। एक झूठ और जो संघियों द्वारा भारत में फैलाने की कोशिश की जा रही है कि जान बूझकर गांधी जी द्वारा पटेल जी की जगह नेहरू जी को प्रधानमंत्री पद दे दिया गया था जबकि मत पटेल जी को ज्यादा मिले थे। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है कि कांग्रेस में अंतरिम रूप से सर्व सम्मत्ति से अध्यक्ष चुना गया था। कम से कम फैलाये गये झूठ की जांच करना सबसे आवश्यक है आज की पीढ़ी के लिए ताकि सच पीछे न छूट जाए। भगत सिंह जी की फांसी को लेकर भी हर बार उनके द्वारा यह झूठ फैलाया जाता है कि भगत सिंह से मिलने कोई नहीं गया था और उनकों बचाने की कोशिश नहीं की गई थी। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है भगत सिंह जी को बचाने के लिए नेहरू एवं गांधी जी द्वारा कई बार प्रयास किया गया जिसका उल्लेख स्वंय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने किया है। इस तरह के कई और झूठों में एक झूठ और जो उनकी पत्नी कमला नेहरू  जी के बारे में भी फैलाया जाता है। इसलिए सबसे जरूरी है कि हमारे पास सूचनाओं का जो जाल गूगल है उससे कम से कम सत्यता की जांच हर बार कर ली जाए और वर्तमान में उस सच्चाई को मजबूती के साथ रखा जाए।

स्मृति सभा में पूर्व मंत्री राज बहादुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद, डॉ0 अमित राय जी ने भी संबोधित किया।

स्मृति सभा में कृपाशंकर मिश्रा, ओबैद नासिर, संजय शर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, कैप्टन वंशीधर मिश्र, डॉ0 सुधा मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, नरेन्द्र त्रिपाठी, विभा त्रिपाठी, डॉ0 पी0के0 त्यागी, नीलम सिंह, आलोक सिंह रैकवार, सिद्धिश्री, आसिफ रिजवी रिंकू, सोमेश सिंह चौहान, आर0 एस0 तिवारी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अनामिका यादव, मंजूदीप रावत, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, शिफा खान, अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद नाथ सलमान कादिर, अजहर फैज, अयूब सिद्दीकी, परवीन खान, साबरा खातून, सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post Views: 17
Tags: LUCKNOW :नेहरू जी की पुण्यतिथि lucknow
Previous Post

कन्नौज: स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 यात्रियों की मौत, 16 घायल

Next Post

कन्नौज: प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ ज़िम्मेदारी से निभाये पत्रकार अपनी भूमिका: महाना

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
कन्नौज: प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ ज़िम्मेदारी से निभाये पत्रकार अपनी भूमिका: महाना

कन्नौज: प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ ज़िम्मेदारी से निभाये पत्रकार अपनी भूमिका: महाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

20 साल बाद रूस ने हटाया तालिबान पर से ‘आतंकी संगठन’ का ठप्पा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

20 साल बाद रूस ने हटाया तालिबान पर से ‘आतंकी संगठन’ का ठप्पा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

April 20, 2025
पहलगाम हमले पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक फूटा गुस्सा

पहलगाम हमले पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक फूटा गुस्सा

April 27, 2025
रेणुकूट-हिण्डाल्को के सहयोग से 225 एकड़ में सुनिश्चित होगी सब्जी की खेती

रेणुकूट-हिण्डाल्को के सहयोग से 225 एकड़ में सुनिश्चित होगी सब्जी की खेती

October 6, 2025
पहलगाम हमले पर अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया: पाकिस्तान सहयोग करे, भारत संयम बरते – जेडी वेंस

पहलगाम हमले पर अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया: पाकिस्तान सहयोग करे, भारत संयम बरते – जेडी वेंस

May 2, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828807
Total Visitors
1621
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In