• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

घटती स्मरण शक्ति चिंतनीय

News-Desk by News-Desk
June 3, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
घटती स्मरण शक्ति चिंतनीय

खबरें हटके

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

घटती स्मरण शक्ति चिंतनीय

विजय गर्ग 

हाल में एप के माध्यम से टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘उबर’ द्वारा देश के पांच शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई हैं कि लोगों की स्मरण शक्ति में गिरावट आ रही है। इस सर्वे में मुंबई शहर पहले स्थान पर है, जहां लोगों की याददाश्त सबसे कमजोर पाई गई है। ‘उबर’ का कहना है कि उनकी टैक्सी में लोग अक्सर अपना सामान भूलकर चले जाते हैं। यह सर्वेक्षण सामान्य परिस्थितियों में स्वस्थ लोगों की स्मृति के क्षरण को लेकर चिंताजनक है, जो कि घर, दफ्तर और आम जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न कर रहा है।

यह विचारणीय है कि इंसानों के लिए याद रखने का अर्थ केवल अतीत की स्मृतियों तक सीमित नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई महत्वपूर्ण चीजों को याद रखना आवश्यक होता है। मन-मस्तिष्क की सजगता के बिना संवाद और दैनिक कार्यों को पूरा करना कठिन हो जाता है। ऐसे में सामान्य गतिविधियों और सामानों को भूल जाना एक बड़ा खतरा बन गया है। कमजोर स्मरण शक्ति दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। बच्चे हों या बड़े, लोग पलभर में भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना था। अब तो अपना फोन नंबर या पता याद रखना भी मुश्किल हो गया है। रास्ते और सीमा चिह्न भी याद नहीं रहते, जिससे जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पहले बुजुर्गों की समस्या मानी जाने वाली यह स्थिति अब हर आयुवर्ग को प्रभावित कर रही है।

हाल के वर्षों में स्मार्ट गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग ने भी याद रखने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। तकनीकी प्रगति ने विजुअल माध्यमों की भूमिका को बढ़ा दिया । हर मुट्ठी में मौजूद जानकारियों की स्क्रीन ने दिमाग पर जोर डालकर सोचने और याद रखने की आवश्यकता को कम कर दिया है। क्लिक भर में मिलती या खोजी जाने वाली हर सूचना, विवरण और तस्वीर दिमाग को सुस्त बनाने वाली गतिविधि साबित हो रही है। स्क्रीन स्क्रॉलिंग में व्यस्त लोग अपने-अपने निर्जन कोनों में सिमट गए हैं, जिससे सामाजिकता का दायरा घटा है। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक गतिविधियों में कमी भी स्मृति कम होने के जोखिम को बढ़ा रही है।

इस तकनीकी विस्तार के दौर में जीवनशैली में बदलाव के बिना स्मरण शक्ति में गिरावट की समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। सामाजिक और शारीरिक सक्रियता, कुछ नया सीखने की मानसिक कसरत, स्मार्ट गैजेट्स के उपयोग में अनुशासन और प्रकृति से जुड़ाव इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट है। कि स्मरण शक्ति में गिरावट एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है, ताकि हम इस समस्या का सामना कर सकें और अपनी याददाश्त को बेहतर बना सकें।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

 

Post Views: 27
Tags: घटती स्मरण शक्ति चिंतनीय
Previous Post

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बदला विश्व का सीन -हैरान हुआ पाकिस्तान व अमेरिका,देखता रह गया चीन! 

Next Post

मरियम मिर्जाखानी की कहानी: गणित की रानी

Related Posts

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

खेजड़ी कटेगी तो थार सूखेगा

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
मरियम मिर्जाखानी की कहानी: गणित की रानी

मरियम मिर्जाखानी की कहानी: गणित की रानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में पट्टे की जमीन पर बनी मस्जिद को मिली नोटिस तो खुद ही तोड़ने लगे बनवाने वाले!

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में पट्टे की जमीन पर बनी मस्जिद को मिली नोटिस तो खुद ही तोड़ने लगे बनवाने वाले!

May 13, 2025
वैज्ञानिकों ने प्रकाश को कैसे फ्रीज किया?

वैज्ञानिकों ने प्रकाश को कैसे फ्रीज किया?

March 17, 2025
कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या पर गिरी गाज: लिबरल पार्टी ने चुनाव लड़ने से रोका

कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या पर गिरी गाज: लिबरल पार्टी ने चुनाव लड़ने से रोका

March 27, 2025
अलविदा पोप फ्रांसिस: चांदी के हथौड़े की दस्तक, लाल वस्त्र और वेटिकन से बाहर दफ़न — अंतिम विदाई की रस्में इतिहास में दर्ज

अलविदा पोप फ्रांसिस: चांदी के हथौड़े की दस्तक, लाल वस्त्र और वेटिकन से बाहर दफ़न — अंतिम विदाई की रस्में इतिहास में दर्ज

April 22, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825395
Total Visitors
707
Visitors Today

Recent Posts

  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In