• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद*

News-Desk by News-Desk
June 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद*

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

*विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025*

*खेती-किसानी पर की चर्चा, समस्याओं के निदान के बारे में भी दी विस्तृत जानकारी*

*गुरुवार को जौनपुर और वाराणसी के पिंडरा पहुंचे कृषि राज्यमंत्री*

*हरदोई में विधायक ने की किसानों से चर्चा*

*लखनऊ,(BNE) योगी सरकार के निर्देश पर किसानों से निरंतर संवाद जारी है। ‘लैब से लैंड’ तक पहुंच कृषि वैज्ञानिकों के साथ ही कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा व उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कई स्थानों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अभियान के छठवें दिन तक प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 6075 स्थानों पर लगभग 9,60,000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

*सरकार की योजनाओं का लाभ लें किसान: औलख*

गुरुवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जौनपुर के ग्राम फरीदाबाद विकासखण्ड सुजानगंज में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग किया। उन्होंने अन्नदाता किसानों को सुझाव दिया कि कृषि में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठन का गठन करते हुए फसल का उत्पादन, प्रसंस्करण करते हुए लाभकारी मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ उठाएं। एफपीओ से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करायें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि में प्रति इकाई अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए फसलों की नवीन प्रजाति, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु ढ़ैचे की हरी खाद के रूप में प्रयोग, दलहनी-तिलहनी फसलों में जिप्सम के प्रयोग पर जोर दिया। औलख ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा अवश्य करें तथा सरकार द्वारा विभिन्न योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी  शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक जौनपुर  हिमांशु पांडेय, कृषि विज्ञान केन्द्र जौनपुर के कृषि वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि के सहवर्ती विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

*कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग करें किसान*

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख वाराणसी के ग्राम पिंडरा 

भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाजार आधारित कृषि कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। इसके साथ ही उत्पादित फसलों को प्रसंस्करण कर बेचने का  प्रयास करें, जिससे फसलों का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि सरकार द्वारा संचालित योजना बीज वितरण, कृषि यंत्र, पीएम कुसुम योजना आदि के अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ प्राप्त करके अपनी खेती की लागत कम करें। कृषक वैज्ञानिक संवाद में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर नवीन शोध एवं तकनीकों पर चर्चा कर लाभ उठायें। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी  शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल समेत कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*हरदोई में विधायक ने किसानों को किया जागरूक*

हरदोई के सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को ग्राम पाण्डेयपुर विकासखण्ड भरखनी में किसानों को जलवायु परिवर्तन की स्थिति में लाभकारी उत्पादन हेतु जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ प्रबन्धन, श्री अन्न का उत्पादन करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिकों से नवीन प्रजाति, शोध एवं तकनीकी खेती पर चर्चा कर अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर हरदोई के उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 15
Previous Post

चारधाम यात्रा पर आए विदेशी मेहमानों ने यात्रा प्रबंधन को सराहा

Next Post

raipur-नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी* 

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
raipur-नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी* 

raipur-नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी* 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

Neha Kakkar Australia Controversy::स्टेज पर रोते हुए दर्शकों से नेहा कक्कड़ ने मांगी मांफी ,और बोली मेरे पास मां है …

Neha Kakkar Australia Controversy::स्टेज पर रोते हुए दर्शकों से नेहा कक्कड़ ने मांगी मांफी ,और बोली मेरे पास मां है …

March 31, 2025
कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी गतिविधि, मेलबर्न में दूतावास की दीवारों पर की गई तोड़फोड़

कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी गतिविधि, मेलबर्न में दूतावास की दीवारों पर की गई तोड़फोड़

April 13, 2025
बहुत हुआ परमाणु ब्लैकमेल- यूएन डाले नक़ेल -यूएनएससी में भी हो सकता है न्यूक्लियर हथियारों क़े सरेंडर क़ा खेल 

बहुत हुआ परमाणु ब्लैकमेल- यूएन डाले नक़ेल -यूएनएससी में भी हो सकता है न्यूक्लियर हथियारों क़े सरेंडर क़ा खेल 

May 16, 2025
एलन मस्क और एयरटेल की बड़ी डील! भारत में जल्द शुरू होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट

एलन मस्क और एयरटेल की बड़ी डील! भारत में जल्द शुरू होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट

March 12, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1829853
Total Visitors
2667
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In