• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

तख़्ता पलट की आशंका-सियासी घमासान- गठबंधन टूटा-सड़कों पर प्रदर्शन- माफी मांगी

News-Desk by News-Desk
June 21, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
तख़्ता पलट की आशंका-सियासी घमासान- गठबंधन टूटा-सड़कों पर प्रदर्शन- माफी मांगी

एक देश के प्रधानमंत्री का फोन कॉल लीक-तख़्ता पलट की आशंका-सियासी घमासान- गठबंधन टूटा-सड़कों पर प्रदर्शन- माफी मांगी

“वड्डा सडावण,वड्डा दुख पावण”- जितने बड़े पद प्रतिष्ठा जिम्मेदारी  या ओहदे में रहेंगे,उतने ही बड़े कष्ट,जिम्मेदारियाँ और दुख भी सहने पड़ेंगे

वैश्विक स्तरपर सरकार,शासन, प्रशासन से लेकर समाज़ तक का नेतृत्व करके सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति को हर पग़ पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दुनियाँ क़े हर देश की प्रौद्योगिकी ने इतनी उन्नति कर ली है,कि अब हूबहू कृत्रिम मानव एआई कार्यबल, दिमाग, इतना ही नहीं हम अपने दिमाग में क्या सोच रहे हैं वह भी मशीन द्वारा बता दिया जाएगा जैसे मानव जीवन में नई चुनौतियों को उदय कर दिया है मैं एडवोकेट किशनसनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र मानता हूं कि हम प्रौद्योगिकी जीवन की जितनी सुख सुविधाओं का उपयोग करेंगे, तो हमें उससे होने वाले अनेकों हानियों को भी सहने के लिए तैयार रहना चाहिए हम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में हमेशा पढ़ते रहते हैं इतने लोग लिफ्ट में फंसे, इतनें उस हादसे में मृत्यु हुए घायल हुए, सबसे दुखद अभी सटीक उदाहरण 12 जून 2025 प्लेन क्रैश है। आज हम इस विषय पर चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज मंत्री से लेकर संत्री तक यानी टॉप से लेकर बॉटम तक बैठे व्यक्तियों द्वारा फोन का उपयोग किया जाता है, हालांकि यह दशकों से हो रहा है परंतु इसकी प्रौद्योगिकी इतनी उन्नत हो गई है कि आज हर कॉल टेप हो रहा है,जो मुसीबत की जड़ बन सकता है। ऐसा ही काम थाईलैंड की युवा 38 वर्षीय प्रधानमंत्री पैटोंगटारन शिनावात्रा के साथ हुआ है, उन्होंने अपने पड़ोसी मुल्क कंबोडिया के पूर्व पीएम और सांसद के साथ अभी हाल ही मई में माह में हुए थाईलैंड कंबोडिया सीमा पर कुछ विवाद के संबंध में कुछ दिन पूर्व 17 मिनट की फोन पर बातचीत की व पारिवारिक संबंधों के कारण अंकल  कहकर संबोधन किया और फिर वह कॉल लीक हो गया, जिससे ऐसा सियासी धामासान हुआ कि गठबंधन टूट गया, सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गए, व तख्ता पलट की आशंकाएं उत्पन्न हो गई है, जिससे थाई प्रधानमंत्री को 19 जून 2025 को माफी मांगनी पड़ी है। इसलिए ही मेरा मानना है कि पंजाबी भाषा में एक मशहूर कहावत है, “वड्डा सडावण,वड्डा दुख पावण”- जितने बड़े पद प्रतिष्ठा जिम्मेदारी  या ओहदे में रहेंगे,उतने ही बड़े कष्ट, जिम्मेदारियाँ और दुख भी सहने पड़ेंगे, इसलिए आज हम मीडिया उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, एक देश के प्रधानमंत्री का फोन कॉल लीक,तख़्ता पलट की आशंका, सियासी घमासान,गठबंधन टूटा, सड़कों परज़ोरदार प्रदर्शन,माफी मांगी।
साथियों बात अगर हम थाईलैंड की पीएम व कंबोडिया के पूर्व पीएम की फोन पर 17 मिनट की बातचीत की करें तो, दुनियाँ के कई पड़ोसी देशों में बॉर्डर पर झड़प होती रहती है,ऐसे माहौल में दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने होती हैं, मरने मारने की नौबत आती है, हालांकि एक देश के पीएम ने ऐसे समय में पड़ोसी देश के नेता को फोन मिलाकर जो बातें कहीं, उसने सरकार की कुर्सी हिला दी हैँ,अब 10 महीने पुरानी इस सरकार के सहयोगी ने गठबंधन का साथ छोड़ दिया है, जनता और सेना में भारी गुस्सा देखा जा रहा है, पीएम को माफी मांगनी पड़ी है और वह झट से सैनिकों के बीच पहुंच गई हैं,ये मामला थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटारन शिनावात्रा से जुड़ा हैँ।एक फोन कॉल से सरकार गिर सकती है, खासकर उस समय जब देश के प्रधान मंत्री ने फोन कॉल पर क्या सिक्रेट बात की थी, उसकी रिकॉर्डिंग लीक हो जाए, ऐसा थाइलैंड में होता दिख रहा है जहां की प्रधान मंत्री पैटोंगटारन शिनावात्रा पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है, कंबोडिया से बढ़ते सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया के शक्तिशाली पूर्व नेता के साथ हुई पैटोंगटार्न की 17 मिनट की कॉल  रिकॉडिंग लीक हो गई है।कॉल पर ऐसी क्या बात हो गई?थाइलैंड और कंबोडिया के बीच विवादित सीमा को लेकर कई सप्ताह से कलह जारी है, 15 जून को पीएम पैटोंगटारन शिनावात्रा ने हुन सेन के साथ बात की थी जिन्हें वह “चाचा” कहती थी,अपनी कॉल में पैटोंगटारन न केवल अनुभवी कंबोडियन राजनेता के सामने झुकती हुई दिखाई दीं, बल्कि एक वरिष्ठ थाई सैन्य कमांडर की संभावितआलोचना भी करती सुनी गईं, उनके इस फोन कॉल को उनके आलोचकों और सहयोगियों, दोनों ने समान रूप से खतरे की रेखा के रूप में देखा उन्होंने रिपोर्टरों से कहा,”यह मेरे प्राइवेट फोन से एक प्राइवेट कॉल थी.”सरकार गिरने के करीब पैटोंगटारन ने माफी तब मांगी है। जब एक दिन पहले संसद के निचले सदन में तीसरी सबसे बड़ी कंजर्वेटिव भूमजैथाई पार्टी ने कॉल के ऑडियो का हवाला देते हुए सत्तारूढ़गठबंधन से हाथ खींच लिया था, पैटोंग टारन की फू थाई पार्टी के पास अब थाईलैंड की 500 सदस्यीय संसद में केवल 255 एक संकीर्ण बहुमत है, और कुछ अन्य गठबंधन सहयोगियों के बाहर निकलने से सरकार आसानी से गिर सकती है।बातचीत के लीक होते ही राजधानी बैंकॉक में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, विपक्ष ने पार्लियामेंट भंग करने और नए चुनाव की मांग कर दी है। लीक कॉल में पेटोंगटार्न ने हुन सेन को अंकल कहकर संबोधित किया, हालांकि यह व्यक्तिगत विनम्रता हो सकती थी, लेकिन थाई जनता और राष्ट्रवादी संगठनों ने इसे राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ माना, इससे भी बड़ी बात यह थी कि उन्होंने थाई सेना के एक अधिकारी को विरोधी कहा, जो उस बॉर्डर जोन की कमान संभाल रहा था जहां झड़प हुई थी,थाई सेना, जो देश की राजनीति में ऐतिहासिक प्रभाव रखती है, इस टिप्पणी से बुरी तरह आहत हुई, इसी बयान ने सैन्य असंतोष और तख्तापलट की आशंका को हवा दी है, बता दें कंबोडियाई नेता हुन सेन ने इस कॉल को न केवल 80 कंबोडियाई अधिकारियों के साथ साझा किया, बल्कि इसे फेसबुक पर सार्वजनिक भी कर दिया, उनका यह कदम दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में तनाव का कारण बन गया। पेटोंगटार्न की सरकार को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब भूमजयथाई पार्टी, जो गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी, उन्होंने सरकार से समर्थन वापस ले लिया,इससे संसद में बहुमत घट गया है और अब सरकार गिरने की नौबत आ चुकी है, विपक्षी नेता नट्टाफोंग रुएंगपन्यावुट ने संसद भंग करने की मांग की है,उनकी दलील है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है।
साथियों बात कर हम का थाईलैंड पीएम द्वारा 19 जून 2025 को अपना पक्ष रख माफी मांगने की करें तो थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने गुरुवार को माफी मांगी। दरअसल, कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के मुद्दे नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। सरकार की एक बड़ी सहयोगी पार्टी गठबंधन से बाहर निकल गई है। वहीं, पैटोंगटार्न के इस्तीफे की मांग और तेज हो गई है। इससे उनकी पहले से ही डगमगा रही सरकार और कमजोर हो गई, जिसे उनकी पार्टी ‘फ्यू थाई पार्टी’ चला रही है। हालांकि आलोचना होने लगी तो पीएम ने तर्क दिया कि यह उनकी बात करने की टेक्निक थी, उन्होंने कहा, ‘मैं बस कूल दिखाना चाहती थी,यह इतनी भी महत्वपूर्ण चीज नहीं है, विवाद नहीं थमा तो पीएम को जनता से माफी मांगनी पड़ी, दक्षिणपंथी उन्हें जमकर कोस रहे हैं।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि एक देश के प्रधानमंत्री का फोन कॉल लीक-तख़्ता पलट की आशंका-सियासी घमासान- गठबंधन टूटा-सड़कों पर प्रदर्शन- माफी मांगी,”वड्डा सडावण,वड्डा दुख पावण”- जितने बड़े पद प्रतिष्ठा जिम्मेदारी  या ओहदे में रहेंगे,उतने ही बड़े कष्ट, जिम्मेदारियाँ और दुख भी सहने पड़ेंगे, वैश्विक स्तरपर सरकार, शासन,प्रशासन से लेकर समाज़ तक का नेतृत्व करके सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति को हर पग़ पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
–

The post तख़्ता पलट की आशंका-सियासी घमासान- गठबंधन टूटा-सड़कों पर प्रदर्शन- माफी मांगी appeared first on ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports – Breaking News Express.

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

Post Views: 29
Previous Post

21 जून योग दिवस : प्राचीन परंपराओं को समेटे आधुनिक युग का योगा

Next Post

ईरान के क्लस्टर बम ने इजरायल बैकफुट पर ढकेला

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
ईरान के क्लस्टर बम ने इजरायल बैकफुट पर ढकेला

ईरान के क्लस्टर बम ने इजरायल बैकफुट पर ढकेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चंडीगढ़-आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़-आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में किया गिरफ्तार

April 18, 2025
पाकिस्तान में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल

March 17, 2025
सीरिया में मस्जिद से निकल रहे लोगों पर की गोलीबारी ,4 की मौत ,13 घायल

सीरिया में मस्जिद से निकल रहे लोगों पर की गोलीबारी ,4 की मौत ,13 घायल

March 8, 2025
वाशिंगटन-शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटाएगी ट्रंप सरकार

वाशिंगटन-शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटाएगी ट्रंप सरकार

January 1, 2026

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827645
Total Visitors
459
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In