• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

GORAKHPUR-समस्या का समाधान होगा, सबको न्याय मिलेगा : मुख्यमंत्री*

News-Desk by News-Desk
June 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
GORAKHPUR-समस्या का समाधान होगा, सबको न्याय मिलेगा : मुख्यमंत्री*

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

*जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश*

*गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों  को सबक सिखाएं : मुख्यमंत्री*

गोरखपुर, (BNE) गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि सबको न्याय मिलेगा। जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने किया गया था। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात की। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी। जनता दर्शन में दूसरे जिलों के भी लोग आए थे।

जनता दर्शन में आईं जमीन कब्जा संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं और अवैध कब्जा करने वाले दबंगों को कानूनी सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान व्हीलचेयर पर आए एक व्यक्ति को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने आश्वस्त किया इलाज में सरकार धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।

*बच्चों को दुलारकर सीएम ने दिया आशीर्वाद* 

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकले। इस दौरान उनकी नजर परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को पास बुला लिया। नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, उनके साथ हंसी-ठिठोली की और खूब दुलारकर आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।

Post Views: 17
Previous Post

Pahalgam Terrorist Attack:

Next Post

DEHRADUN-गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
DEHRADUN-गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ

DEHRADUN-गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, जोस बटलर की जगह हैरी ब्रूक को सौंपी गई कमान

इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, जोस बटलर की जगह हैरी ब्रूक को सौंपी गई कमान

April 8, 2025
ट्रंप के टैरिफ से बौखलाया चीन, जिनपिंग का तीन देशों का तूफानी दौरा शुरू – क्या भारत भी एजेंडे में है?

ट्रंप के टैरिफ से बौखलाया चीन, जिनपिंग का तीन देशों का तूफानी दौरा शुरू – क्या भारत भी एजेंडे में है?

April 13, 2025
26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा बोला – भारत भेजा गया तो नहीं बचेगी जान! eSite titl roTitle Page Separat

26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा बोला – भारत भेजा गया तो नहीं बचेगी जान! eSite titl roTitle Page Separat

March 20, 2025
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ‘मेड इन चाइना’ ड्रेस विवाद में घिरीं, चीन ने बताया पाखंडी!

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ‘मेड इन चाइना’ ड्रेस विवाद में घिरीं, चीन ने बताया पाखंडी!

April 16, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825844
Total Visitors
1156
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In