• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

फेफड़े की मुश्किल अस्थमा का बोझ

News-Desk by News-Desk
June 23, 2025
in देश
0
फेफड़े की मुश्किल अस्थमा का बोझ

भारत में अस्थमा रोगियों की संख्या प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है। वैश्विक अस्थमा रपट के मुताबिक यहां साढ़े तीन करोड़ लोग अस्थमा से पीड़ित हैं । जबकि अपनी लापरवाही और ठीक से उपचार न होने के कारण हजारों मरीजों की प्रति वर्ष मौत हो जाती है। दरअसल, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वालों को इस रोग का खतरा तो होता ही है, लेकिन इन दिनों देश में बढ़ रहा वायु प्रदूषण भी एक बड़ा कारक है। इससे लोगों के फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। हालांकि अत्यधिक तापमान सांस संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है। वहीं पर्यावरण में आ रहे बदलाव अस्थमा के लक्षण बढ़ा सकते हैं। कई बार तो यह बहुत जटिल बीमारी बन जाती है। ऐसे में मरीज कई बार तो इलाज से भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते।

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

इसलिए चिकित्सकों की यही राय होती है कि अस्थमा का उपचार समय रहते करा लेना चाहिए । अगर समुचित इलाज न हो, तो न केवल सर्दी में, बल्कि साल भर मरीज अस्थमा की वजह से परेशान रहता है । जरा- सा बोझ उठाने और सीढ़ियां चढ़ने से उसकी सांस फूलने लगती है।

क्या है बड़ी वजह

कोई भी व्यक्ति एकदम से अस्थमा की चपेट में नहीं आता। मगर सबसे बड़ा कारण यही है कि अगर कोई सिगरेट-बीड़ी पी रहा है या तंबाकू का सेवन कर रहा है, तो वह एक तरह से अपने फेफड़े को जोखिम में डाल रहा है। उसे यह नहीं पता कि किसी दिन वह दमा का मरीज बन जाएगा। दूसरी वजह घर-बाहर किसी भी तरह की धूल- मिट्टी और पशु-पक्षियों के बालों से समस्या की शुरुआत हो सकती है। वहीं पिछले दो- तीन दशकों में शहरों और महानगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ाई है।

लक्षणों पर नजर

अस्थमा रोगी प्रायः शुरुआती लक्षणों पर गौर नहीं करते। नतीजा यह कि एक दिन स्थिति गंभीर हो जाती है। ‘ग्लोबल अस्थमा नेटवर्क’ के मुताबिक शुरुआती लक्षणों वाले 82 फीसद और गंभीर अस्थमा वाले 70 फीसद मरीजों का पता नहीं चलता। यानी ये लापरवाही कर रहे होते हैं। बहुत कम रोगी ही ‘इन्हेलेशन थेरेपी’ का उपयोग करते हैं। वैसे हर व्यक्ति के अस्थमा के लक्षण अलग- अलग होते हैं। सामान्य रूप से एलर्जी से अस्थमा होने का पता चलता है। सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न और सांस छोड़ते समय घरघराहट ये सभी दमा के लक्षण हैं। कुछ मरीजों में सांस लेते समय सीटी की आवाज आती है। अस्थमा के कई प्रकार हैं। इनमें एलर्जी और गैर एलर्जी वाला अस्थमा प्रमुख हैं। ध्यान रखने की बात है कि अस्थमा किसी भी उम्र में और किसी को भी हो सकता है। वहीं गंभीर बात यह है कि अस्थमा रोगियों में निमोनिया होने का खतरा अधिक होता है।

ऐसे में क्या करें

अस्थमा रोगी अपना इलाज तो कराएं ही,लेकिन कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें

जहाँ तक संभव हो गद्दे साफ़ सुथरे रखें . कमरे में कालीन न रखें। बिस्तर साफ-सुथरा रखें गद्दे.और तकिए पर धूल रक्षक खोल चढ़ाएं। चादरों और कंबलों की समय-समय पर सफाई करते रहें। कमरे में किसी तरह का स्प्रे या कीटनाशकों का छिड़काव मरीज की उपस्थिति में न करें। मरीज के कमरे में किसी तरह का धूम्रपान और धुआं नहीं होना चाहिए। दमा के मरीज को स्वच्छ हवा मिलनी चाहिए। वहीं ठंड से बचाव भी जरूरी है । अस्थमा मरीज का आहार संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए । जरूरत से अधिक बह भोजन न करे। इसके साथ ही इलाज के लिए दी गई दवा समय पर और नियमित लेते रहना चाहिए। एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना ही बेहतर।

Post Views: 29

Post Views: 21
Previous Post

पिता का पस्त मन और पुत्रों की पश्चिमी व्यस्तता”

Next Post

INTERNATIONAL NEWS -दमिश्क के सेंट एलियास चर्च में एक आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत ,50 घायल

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
INTERNATIONAL NEWS -दमिश्क के सेंट एलियास चर्च में एक आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत ,50 घायल

INTERNATIONAL NEWS -दमिश्क के सेंट एलियास चर्च में एक आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत ,50 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डोनाल्ड ट्रंप बोले – “वादा किया, वादा निभाया”, क्रू-9 की वापसी पर एलन मस्क को कहा धन्यवाद

डोनाल्ड ट्रंप बोले – “वादा किया, वादा निभाया”, क्रू-9 की वापसी पर एलन मस्क को कहा धन्यवाद

March 19, 2025
बहुत हुआ परमाणु ब्लैकमेल- यूएन डाले नक़ेल -यूएनएससी में भी हो सकता है न्यूक्लियर हथियारों क़े सरेंडर क़ा खेल 

बहुत हुआ परमाणु ब्लैकमेल- यूएन डाले नक़ेल -यूएनएससी में भी हो सकता है न्यूक्लियर हथियारों क़े सरेंडर क़ा खेल 

May 16, 2025
चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार! युद्ध के लिए हम भी तैयार – वाशिंगटन

चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार! युद्ध के लिए हम भी तैयार – वाशिंगटन

March 7, 2025
यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, ट्रंप-पुतिन की वार्ता जल्द संभव!

ट्रंप-पुतिन की अहम वार्ता: क्या यूक्रेन युद्ध पर लगेगा विराम

March 18, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827339
Total Visitors
153
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In