• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-नाले का ढक्कन टूटने से बरसात में बहे युवक की 24 घण्टे बाद लाश मिलने से लोगों में आक्रोश

News-Desk by News-Desk
July 13, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
LUCKNOW-नाले का ढक्कन टूटने से बरसात में बहे युवक की 24 घण्टे बाद लाश मिलने से लोगों में आक्रोश

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। गुजरात के विकास मॉडल में अहम भूमिका निभाने वाले नौकरशाह जो अब उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री हैं के विकास मॉडल का पोल खुल गया। ठाकुरगंज की राधा ग्राम कालोनी में शनिवार की सुबह खुले नाले में बहे 45 वर्षीय सुरेश का शव करीब 24 घंटे बाद आइआइएम रोड पर बंधे के पास से बरामद हुआ। सफाई का काम करने वाले बुद्धा नाम के व्यक्ति ने शव को नाले में पड़ा देखा। इसके बाद सूचना परिवारजन और अन्य लोगों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारजन ने मृतक की शिनाख्त सुरेश के रूप में की है। पेंटिंग का काम करने वाला 45 वर्षीय सुरेश पत्नी रेनू, मां-बाप व तीन बच्चों के साथ रहता था। उसके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी थी।आरोप है नगर निगम की लापरवाही से ठाकुरगंज में डॉक्टर मंजू टंडन ढाल पर राधाग्राम कालोनी में शनिवार सुबह 45 वर्षीय सुरेश पत्थर टूटा होने से नाले में बह गए। तेज बारिश के बाद बाहर से चाय लेने निकले थे। वह चाय लेकर लौट रहे थे कि एक कार जलभराव में फंस गई, तो उसको बैक करवा कर निकलवा रहे थे। इसके बाद घर जाने लगे तो पानी ज्यादा भरा होने से दुकान के बगल में बने बंद नाले की तरफ चढ़ गए। उन्हें टूटे पत्थर का अंदाज नहीं था और उसमें जा गिरे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तेज बहाव से सुरेश बह गए।

पास में ही मौजूद उनके बच्चे ने चीख-पुकार मचाई कि पापा डूब गए, तब इलाके में अफरातफरी मची। पास के दुकानदार ने सुरेश से कहा था कि आगे न बढ़ो, लेकिन वह समझ नहीं पाए और नाले में गिर गए। पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय का कहना है कि नाले में पानी का तेज बहाव होने से सुरेश का पता नहीं चल सका। डेढ़ घंटे बाद पहुंचा बचाव दल भी सुरेश का पता नहीं कर सका। यह नाला ग्रीन कारीडोर (अटल प्रेरणा स्थल) के पास गोमती नदी में मिलता है। शनिवार को जिस जगह घटना हुई, वहां नाला सफाई के दौरान बीस जगहों पर पत्थर टूट गए थे, लेकिन नगर निगम के अभियंताओं ने पत्थरों को बदलने की कोई कोशिश नहीं की और वहां पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किये। बीस दिन से पत्थर बदलने की फाइल ही तैयार हो रही थी और इस लापरवाही से सुरेश के साथ हादसा हो गया। पार्षद सीबी सिंह कहते हैं कि नगर निगम के अभियंताओं से कई बार कहा गया कि पत्थर को बदलवा दीजिए, लेकिन वह यही कहते कि अभी पत्रावली को ऊपर से मंजूरी नहीं मिली है। लिहाजा जलभराव के कारण पानी भरा होने से सुरेश नाले के टूटे पत्थर से अंजान थे और उसमे गिर गए। वह कहते हैं कि अगर बैरल नंबर 29 तक नाला बन गया होता तो जलभराव नहीं होता। अभी पानी घूमते हुए अटल स्मृति उपवन के पास गोमती नदी में जाता है, जिससे जलभराव देर तक बना रहता है। वह साल भर से नाला बनवाने की मांग कर रहे हैं।

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूनियर इंजीनियर (जेई) को तत्काल निलंबित, सहायक अभियंता (एई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पीड़ित परिवार को कुल ₹9 लाख की आर्थिक सहायता (₹5 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष तथा ₹4 लाख आपदा राहत कोष) से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया है ताकि लापरवाही के लिए दंडित करना सुनिश्चित हो सके।योगी ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रणाली की गंभीर चूक है, जिसे तत्काल सुधारा जाना आवश्यक है। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण पुनरावृत्तियाँ भविष्य में न हों।

Post Views: 32

Post Views: 26
Previous Post

NEW DELHI-यात्रियों को बेहतर सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम

Next Post

DEHRADUN -दलाई लामा जन्मदिवस पर “कलर्स ऑफ़ तिब्बत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
DEHRADUN -दलाई लामा जन्मदिवस पर “कलर्स ऑफ़ तिब्बत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

DEHRADUN -दलाई लामा जन्मदिवस पर "कलर्स ऑफ़ तिब्बत" कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

ढाका :सिरसागंज में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के घर पर भीड़ ने हमला कर की तोड़फोड़

June 12, 2025
बांग्लादेशी जनरल का भड़काऊ बयान: पूर्वोत्तर भारत पर कब्ज़े की दी सलाह, चीन से मिलाने की साजिश

बांग्लादेशी जनरल का भड़काऊ बयान: पूर्वोत्तर भारत पर कब्ज़े की दी सलाह, चीन से मिलाने की साजिश

May 3, 2025
Disillusionment with foreign lands-परदेश   से मोहभंग

Disillusionment with foreign lands-परदेश से मोहभंग

April 18, 2025
दक्षिण कोरिया के जंगलों में तबाही! 100 हेलीकॉप्टर और 9 हजार बचावकर्मी जुटे, आग से मचा हाहाकार

दक्षिण कोरिया के जंगलों में तबाही! 100 हेलीकॉप्टर और 9 हजार बचावकर्मी जुटे, आग से मचा हाहाकार

March 26, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827522
Total Visitors
336
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In