• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

बचपन अब एक स्मृति होता जा रहा है

News-Desk by News-Desk
July 22, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
बचपन अब एक स्मृति होता जा रहा है

बचपन अब एक स्मृति होता जा रहा है-समय से पहले ही बीतता हुआ। बच्चों की सुबह अलार्म पर खुलती हैं, दिन ट्यूशन और टेस्ट के बीच सिमट जाते हैं, शामें स्क्रीन पर गुजरती हैं और रातें होमवर्क और ट्यूशन वर्क के नीचे दब जाती हैं। यह दिनचर्या अब अपवाद नहीं रही-यह सामान्य हो चुकी है। एक उम्र जो पहले खेलने, उलझने और धीरे-धीरे बनने के लिए होती थी, अब वहां बनने से पहले ही तय कर लिया जाता है कि क्या बनना है। उस तयशुदा मंजिल तक पहुंचने की दौड़ बहुत पहले शुरू हो जाती है-कभी होश में, कभी अनजाने में।

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

आज यह मान लेना सहज हो गया है कि बच्चे ‘सही’ रास्ते पर हैं-वे पढ़ाई कर रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं, भाषाएं और स्किल्स सीख रहे हैं। लेकिन इस पूरे परिदृश्य में एक सवाल लगातार अनुत्तरित रह जाता है: क्या वे कुछ महसूस भी कर पा रहे हैं? क्या उनके पास यह जानने की जगह बची है कि उन्हें क्या पसंद है, किस बात से डर लगता है, किस दिशा में वे स्वयं को देखना चाहते हैं? या फिर यह मान लिया गया है कि नंबर लाना, दूसरों से बेहतर होना और जल्दी किसी स्थिति तक पहुंचना ही काफी है?

इस चुप्पी में जो सबसे पहले दबता है, वह है- बच्चों का स्वयं से परिचय। वे विफलता से डरते हैं, पर कह नहीं पाते। वे उम्र से बड़ी बातें करने लगे हैं, लेकिन अपनी उम्र के छोटे-छोटे सुख भूल चुके हैं। धीरे-धीरे उनके भीतर यह भाव बनने लगता है कि अगर वे थोड़ा भी पीछे रह गए, तो घर में उनका महत्त्व कम हो जाएगा। यह भावना कोई कल्पना नहीं, बल्कि उन असंख्य सूक्ष्म संकेतों से उपजती है, जो उन्हें रोज मिलते हैं-कभी तुलना से, कभी प्रशंसा की शर्तों से और कई बार सिर्फ हमारी चुप्पी से। यह चुप्पी सिर्फ घर की नहीं है। बच्चों को कई बार स्कूल भी एक प्रोजेक्ट साइट सरीखे लगते हैं जहां सीखने की जगह तो है ही, लेकिन साथ ही यहां भी प्रदर्शन के मायने ज्यादा हैं। शिक्षक भी उसी दबाव के शिकार हैं, जो हर वक्त रैंकिंग, रिपोर्ट और रिजल्ट से बंधा है। कोचिंग संस्थानों का विस्तार किसी से छिपा नहीं है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार अपनी आय का बड़ा हिस्सा अपने बच्चों से जुड़े इन्हीं ‘शैक्षणिक निवेश’ में लगा देता है-इस उम्मीद में कि शायद यह सफलता की गारंटी बन जाए। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और जटिल है, जहां संसाधनों की कमी का बोझ बच्चे अपने आत्मविश्वास पर उठाते हैं। बच्चों के लिए विफलता सिर्फ एक नतीजा नहीं, पहचान का संकट बन जाती है। माता-पिता इस व्यवस्था के न तो निर्माता हैं, न ही उसका समाधान। वे स्वयं इसमें उलझे हुए सहयात्री हैं। वे अपने बच्चों के लिए वह सब कुछ चाहते हैं, जो उसके सुखद और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करता हो, वह सबकुछ भी जो शायद कभी उनके पास नहीं हो पाया, या जो उनसे किन्हीं कारणों से खो अथवा छिन गया। लेकिन यह समझना जरूरी है कि इरादों की यह पवित्रता भी कभी-कभी बच्चों पर असहनीय आकांक्षा का बोझ बन जाती है। यह अपेक्षा अब इतनी सामान्य हो गई है कि उसकी उपस्थिति दिखती नहीं, लेकिन हर बच्चे की धडक़नों में गूंजती है।

आज अगर कोई बात सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है यह समझना कि बच्चे केवल नंबर नहीं, अनुभव भी हैं। वे केवल प्रदर्शन की परियोजना नहीं, एक बनती हुई संवेदना हैं। उन्हें कोई एक दिशा देने से पहले समझना होगा-वे क्या सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं। ठहराव और उलझन किसी भी यात्रा का अभिन्न अंग हैं-इन्हें विफलता की तरह नहीं, विकास की तरह देखना चाहिए। इन्हें कमजोरी की तरह नहीं, हिस्सेदारी की तरह देखा जाना चाहिए।

यह एक मौन आपातकाल है, जिसमें हर बच्चा ‘ठीक है’ कहता तो है, लेकिन भीतर कहीं न कहीं थका हुआ है। वह सिर्फ स्कूल में नहीं, घर में भी हर वक्त जांच की निगाहों में है। वक्त है चीजों को थोड़ा अलग देखने का-जहां स्कूल सिर्फ सिलेबस खत्म करने की जगह न हो, घर सिर्फ उम्मीदों से भरा एक कमरा न हो और समाज हर बार यह पूछने से पहले कि बच्चा कहां तक पहुंचा, कभी यह भी पूछे कि वह कैसा महसूस कर रहा है। क्योंकि सबसे आगे निकल जाने की होड़ में अगर कोई चीज सबसे पहले गिरती है, तो वह सहजता होती है और जो सबसे आखिर में चुपचाप पीछे छूट जाती है, वह होती है-बचपन।

Post Views: 35

Post Views: 20
Previous Post

 *संस्थाएं डिग्रियां नहीं, ज़िंदगियां दें — तभी शिक्षा का अर्थ है* 

Next Post

Bomb Threat:

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
Bomb Threat:

Bomb Threat:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी: क्रू-9 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण ऐसे देखें

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी: क्रू-9 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण ऐसे देखें

March 18, 2025
SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

March 9, 2025
कनाडा के नए PM मार्क कार्नी ने भारत पर दिया बड़ा बयान, रिश्तों में सुधार के दिए संकेत

कनाडा के नए PM मार्क कार्नी ने भारत पर दिया बड़ा बयान, रिश्तों में सुधार के दिए संकेत

March 11, 2025
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा इशारा- तीसरी बार राष्ट्रपति बनने से रोकने वाले कानून की ख़ोज ली क़ाट-बदल देंगे यूएसए का संविधान ?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा इशारा- तीसरी बार राष्ट्रपति बनने से रोकने वाले कानून की ख़ोज ली क़ाट-बदल देंगे यूएसए का संविधान ?

April 2, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864167
Total Visitors
1160
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In