• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Kisan Credit Card

News-Desk by News-Desk
July 25, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
Kisan Credit Card

Kisan Credit Card-KCC के लिए कौन आवेदन कर सकता है? आवेदन का ऑनलाइन प्रोसेस

Kisan Credit Card: भारत सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे किसान अपनी फसलों को गुणवत्तापूर्ण उपज के लिए पैसो की कमी का रोना नहीं रोयेंगे। इसी तरह की एक खास स्कीम है किसान क्रेडिट कार्ड। इस कार्ड के माध्यम से किसान भाई समय समय आसान शर्तों पर लोन ले सकते है। इस योजना के तहत किसान अल्पकालिक खेती, कटाई के बाद के खर्च, घरेलू जरूरतों, पशुपालन और खेतों की मरम्मत जैसे कई कामों के लिए लोन ले सकते हैं।

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

सरकार इस योजना में 2% ब्याज सब्सिडी और 3% समय पर भुगतान बोनस देती है, जिससे किसान को केवल 4% सालाना ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। यह देश में उपलब्ध सबसे सस्ते कृषि कर्ज में से एक है। आइए जानते हैं कि KCC कार्ड क्या है, ये कैसे काम करता है और किसान किस तरह से इसका फायदा उठा सकते हैं?

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुआत 1998 में किसानों को खेती और दूसरी जरूरतों के लिए समय पर लोन देने के इरादे से की गई थी। इसके जरिए किसान बीज, खाद और खेती के औजार खरीद सकते हैं, ताकि उन्हें महंगे ब्याज पर कर्ज लेने की नौबत न आए। यह कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी काम करता है, जिससे किसान एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल 7.75 करोड़ से ज्यादा एक्टिव KCC खाते हैं। पिछले कुछ सालों में इस योजना के तहत लोन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साल 2014 में जहां कुल लोन ₹4.26 लाख करोड़ था, वो दिसंबर 2024 तक बढ़कर ₹10.05 लाख करोड़ पहुंच गया है। इससे साफ है कि किसानों के बीच KCC की जरूरत और भरोसा दोनों बढ़े हैं।

KCC के तहत कितना लोन मिलता है?

KCC के तहत किसान को मिलने वाली लोन सीमा कई चीजों पर निर्भर करती है। जैसे कि फसल का स्केल ऑफ फाइनेंस, जमीन की मात्रा, खेती की लागत, बीमा खर्च, और फार्म मशीनों की देखरेख का अनुमान। शुरुआत में जो लोन सीमा तय होती है, उसी के आधार पर अगले पांच सालों तक हर साल 10% तक की स्वाभाविक वृद्धि मानकर नई सीमा तय की जाती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में KCC योजना के तहत मिलने वाले अधिकतम लोन की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख तक कर दी है। ₹2 लाख तक का ऋण पूरी तरह कोलैटरल-फ्री होता है, यानी इसके लिए कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। वहीं, ₹2 लाख से ऊपर की रकम पर बैंक अपनी पॉलिसी के मुताबिक जमानत या अन्य सुरक्षा मांग सकते हैं।
कार्ड की लिमिट दो हिस्सों में क्यों?

इसकी वजह है कि शॉर्ट टर्म लोन (फसल के लिए) और टर्म लोन (जैसे ट्रैक्टर, सिंचाई) पर ब्याज दर, चुकौती शर्तें और सब्सिडी अलग-अलग होती हैं। इसलिए बैंक KCC लिमिट को दो भागों में बांटता है, एक शॉर्ट टर्म लोन, दूसरा टर्म लोन। इससे न सिर्फ किसान को सुविधा होती है, बल्कि बैंक के लिए भी अकाउंटिंग आसान रहती है।

KCC कार्ड कैसे काम करता है?

यह कार्ड बैंक की ओर से किसानों को एक तरह का मल्टीपर्पज डिजिटल डेबिट कार्ड देता है। इससे किसान एटीएम, बैंक मित्र, मोबाइल ऐप या मछली बीज/बीज-खाद विक्रेता की PoS मशीन से पैसे निकाल सकते हैं या खरीदारी कर सकते हैं। कार्ड आधार या बायोमैट्रिक पहचान से भी जुड़ा हो सकता है, ताकि इसका इस्तेमाल सुरक्षित और आसान हो।

कार्ड से कहां-कहां लेन-देन हो सकता है?

इस कार्ड से किसान ATM, बैंक मित्र (BC), मोबाइल बैंकिंग और आधार आधारित ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे किसानों को बैंक की कतार में समय नहीं गंवाना पड़ता और वे अपने खेत से सीधे जरूरत का सामान खरीद सकते हैं।

KCC के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जमीन के मालिक किसान (इंडिविजुअल या संयुक्त नामों में)
बटाईदार, किरायेदार किसान और मौखिक पट्टेधारक
किसान समूह जैसे SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप) या JLG (जॉइंट लायबिलिटी ग्रुप)

KCC के लिए आवेदन का ऑनलाइन प्रोसेस

जिस बैंक से KCC लेना है, उसकी वेबसाइट पर जाएं।
Kisan Credit Card विकल्प चुनें।
‘Apply’ पर क्लिक करें।
जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
आवेदन नंबर मिलेगा, और 3-4 दिन में बैंक संपर्क करेगा।
वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए किसान को अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर फॉर्म भरना होता है। इसके बाद बैंक अधिकारी जरूरी जांच करेंगे और आपकी योग्यता के आधार पर KCC कार्ड को मंजूरी देंगे।

किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

भरा हुआ आवेदन पत्र
पहचान और निवास प्रमाण (जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस)
पासपोर्ट साइज फोटो
भूमि स्वामित्व का प्रमाण
फसल पैटर्न का विवरण
अगर लोन ₹1.60 लाख से अधिक हो, तो गिरवी या गारंटी से जुड़े दस्तावेज
Kisan Credit Card योजना किसानों को खेती के हर पहलू के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट देने का एक शक्तिशाली जरिया है। इसमें ब्याज कम है, प्रक्रिया सरल है और बैंक से जुड़ाव डिजिटल रूप में होता है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना न केवल खेती को आसान बनाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मदद करती है।

 

Post Views: 34

Post Views: 31
Previous Post

Diabetes:

Next Post

नई दिल्ली-केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को 6 महीने के लिए आगे बढ़ाया

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

नई दिल्ली-केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को 6 महीने के लिए आगे बढ़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारतीय छात्र बदर खान सूरी को अमेरिकी आव्रजन हिरासत से रिहाई, न्यायाधीश का बड़ा फैसला

भारतीय छात्र बदर खान सूरी को अमेरिकी आव्रजन हिरासत से रिहाई, न्यायाधीश का बड़ा फैसला

May 15, 2025
गाज़ा में अंतिम अमेरिकी बंधक की रिहाई की तैयारी, संघर्षविराम प्रयासों को मिली नई दिशा

गाज़ा में अंतिम अमेरिकी बंधक की रिहाई की तैयारी, संघर्षविराम प्रयासों को मिली नई दिशा

May 13, 2025
रेणुकूट-हिण्डाल्को के सहयोग से 225 एकड़ में सुनिश्चित होगी सब्जी की खेती

रेणुकूट-हिण्डाल्को के सहयोग से 225 एकड़ में सुनिश्चित होगी सब्जी की खेती

October 6, 2025
सिंगरौली-एनसीएल की “सेवा कुटीर” सीएसआर पहल से सिंगरौली परिक्षेत्र के बच्चों को मिल रहे सीखने के नए अवसर

सिंगरौली-एनसीएल की “सेवा कुटीर” सीएसआर पहल से सिंगरौली परिक्षेत्र के बच्चों को मिल रहे सीखने के नए अवसर

October 30, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827592
Total Visitors
406
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In