• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, February 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

“प्रेरणास्त्रोत आईपीएस मनुमुक्त मानव : स्मृतियाँ जीवित, न्याय शून्य”

News-Desk by News-Desk
August 29, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
“दस दिन का अहम”

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

अधूरे सपनों का सच और न्याय की पुकार

आईपीएस मनुमुक्त मानव की 28 अगस्त 2014 को हुई संदिग्ध मृत्यु आज भी अनुत्तरित प्रश्न छोड़ गई है। नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद जैसी सर्वोच्च संस्था में एक युवा, मेधावी और ऊर्जावान अधिकारी का इस तरह मौत का शिकार होना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे भारतीय न्याय और पुलिस व्यवस्था की साख पर धब्बा है। मनुमुक्त के सपने और आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं, पर उनकी असामयिक मृत्यु का सच अब तक अंधेरे में है। अब समय आ गया है कि सरकार सीबीआई जांच के ज़रिये सच्चाई सामने लाए और इस अधिकारी को न्याय दिलाए।

—डॉ. प्रियंका सौरभ

28 अगस्त 2014, भारतीय पुलिस सेवा के इतिहास का एक ऐसा दिन था जिसने हर संवेदनशील नागरिक के हृदय को झकझोर कर रख दिया। इसी दिन देश ने एक होनहार, मेधावी और जांबाज़ अधिकारी आईपीएस मनुमुक्त मानव को खो दिया। मात्र 31 वर्ष 9 माह की अल्पायु में, नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद, तेलंगाना में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे राष्ट्र को हतप्रभ कर दिया। यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि भारतीय पुलिस सेवा जैसी प्रतिष्ठित संस्था के इतिहास में घटित होने वाली सबसे बड़ी और विचलित कर देने वाली दुर्घटना थी। प्रश्न यह उठता है कि आखिर ऐसी सर्वोच्च सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक अधिकारी इस तरह कैसे मौत का शिकार हो सकता है और क्यों अब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाया गया।

मनुमुक्त मानव की असामयिक मृत्यु के बाद आधी रात को उनका शव नेशनल पुलिस अकादमी के स्विमिंग पूल से बरामद हुआ। यह तथ्य अपने आप में सैकड़ों सवाल खड़े करता है। क्या यह एक हादसा था या कुछ और? जब उनके शव के पास ही ऑफिसर्स क्लब में विदाई पार्टी चल रही थी, तो वहां मौजूद लोगों ने कुछ देखा या सुना क्यों नहीं? पुलिस अकादमी जैसी सख्त अनुशासन वाली संस्था में यह घटना कैसे घटित हुई और क्यों इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आज तक नहीं हो पाई? घटना को अब बारह साल बीत चुके हैं, परंतु सच्चाई आज भी अंधेरे में दफन है। यही स्थिति पूरे पुलिस तंत्र और न्याय व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

मनुमुक्त मानव किसी साधारण अधिकारी का नाम नहीं था। वे 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हिमाचल कैडर से जुड़े थे। उनका जन्म 23 नवंबर 1983 को हरियाणा के हिसार में हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले इस युवा अधिकारी ने कम उम्र में ही असाधारण उपलब्धियाँ अर्जित कर ली थीं। एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त करना, छात्र जीवन से ही अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिचय देना और प्रतिभा के दम पर आईपीएस तक पहुँचना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत था। वे केवल एक अधिकारी ही नहीं बल्कि चिंतक, कलाकार और फोटोग्राफर भी थे। उनकी सेल्फ़ी लेने की कला और रचनात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें उनके दोस्तों और सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान दिलाई।

मनुमुक्त मानव के सपने बेहद बड़े और दूरगामी थे। वे अपने गाँव तिभरा में अपने दादा-दादी की स्मृति में एक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करना चाहते थे। इसके अतिरिक्त वे नारनौल में एक सिविल सर्विस अकादमी बनाने का विचार रखते थे ताकि गाँव और कस्बों से निकलने वाले युवाओं को भी सिविल सेवा की तैयारी का अवसर मिल सके। समाज सेवा के लिए उनके भीतर गहरी संवेदनशीलता और बड़ा दृष्टिकोण था। वे केवल अपने कैरियर और पद की ऊँचाइयों के बारे में नहीं सोचते थे बल्कि समाज को लौटाने के लिए लगातार योजनाएँ बनाते रहते थे। मगर उनकी असामयिक और संदिग्ध मृत्यु ने उन सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

एकमात्र बेटे की असामयिक मृत्यु ने उनके माता-पिता को गहरे शोक में डुबो दिया। उनके पिता डॉ. रामनिवास मानव देश के प्रसिद्ध साहित्यकार और शिक्षाविद् हैं, जबकि माँ डॉ. कांता अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका रही हैं। किसी भी माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुःख है कि वे अपने जवान बेटे को खो दें। इस तरह का वज्रपात सामान्य परिवारों को तोड़ देता है, लेकिन मानव दंपति ने अद्भुत धैर्य और साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने बेटे की स्मृतियों को सहेजने और उन्हें जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया। यही कारण है कि उन्होंने अपने जीवन की संपूर्ण जमापूंजी लगाकर मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट का गठन किया और नारनौल, हरियाणा में मनुमुक्त भवन का निर्माण किया।

यह भवन केवल एक स्मारक नहीं बल्कि जीवंत सांस्कृतिक केंद्र है। इसमें लघु सभागार, संग्रहालय और पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। हर साल इस भवन से मनुमुक्त मानव की स्मृति में कई पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं जिनमें अढ़ाई लाख का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, एक लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार, इक्कीस-इक्कीस हज़ार के दो और ग्यारह-ग्यारह हज़ार के तीन पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं, साहित्यकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है। अब तक एक दर्जन से अधिक देशों के लगभग तीन सौ से अधिक विद्वान, कलाकार और लेखक यहाँ आकर भागीदारी कर चुके हैं। मात्र ढाई वर्षों की अवधि में ही मनुमुक्त भवन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है।

इस स्मारक और ट्रस्ट के माध्यम से मनुमुक्त मानव की स्मृतियाँ न केवल जीवंत रखी गई हैं बल्कि उनके अधूरे सपनों को साकार करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस कार्य में उनकी बहन डॉ. एस. अनुकृति, जो विश्व बैंक वाशिंगटन में अर्थशास्त्री हैं, लगातार सहयोग करती रहती हैं। इस प्रकार एक परिवार ने व्यक्तिगत त्रासदी को सामाजिक चेतना में बदलने का प्रयास किया है।

फिर भी सवाल वहीं खड़ा है कि मनुमुक्त मानव की मृत्यु का रहस्य क्यों नहीं खोला गया। जब भारतीय पुलिस सेवा जैसी उच्च संस्था में इस प्रकार की घटना होती है और उसकी जांच ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है, तो यह केवल एक परिवार के साथ अन्याय नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था पर धब्बा है। यह घटना विश्वभर में भारत की छवि पर भी प्रश्नचिह्न बनकर खड़ी होती है। आखिर जब एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की सुरक्षा की गारंटी सर्वोच्च अकादमी नहीं दे पाती तो देश के सामान्य नागरिकों की सुरक्षा पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?

अब समय आ गया है कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से लें। केवल औपचारिकता निभाने से काम नहीं चलेगा। आवश्यक है कि इस मामले की सीबीआई से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। सच्चाई को सामने लाना केवल मनुमुक्त मानव को न्याय देने का प्रश्न नहीं है बल्कि यह पूरे पुलिस तंत्र की विश्वसनीयता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है। न्याय में देरी किसी भी सूरत में उचित नहीं मानी जाती। अगर आज इस मामले पर चुप्पी साध ली गई तो यह अन्य अनेक मामलों के लिए भी खतरनाक उदाहरण साबित होगा।

मनुमुक्त मानव केवल एक नाम नहीं थे। वे युवाशक्ति, आदर्श और प्रेरणा के प्रतीक थे। उनकी मृत्यु ने हम सबको यह सोचने पर मजबूर किया है कि हमारे युवा अधिकारी कितनी असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। अगर ऐसे अधिकारियों को न्याय नहीं मिलेगा तो आने वाली पीढ़ियाँ हतोत्साहित होंगी। इसीलिए आवश्यक है कि मनुमुक्त मानव के मामले की सच्चाई सामने आए, दोषियों को सज़ा मिले और देश का हर युवा अधिकारी निडर होकर सेवा कर सके।

समाप्त करते हुए यही कहा जा सकता है कि न्याय की राह भले कठिन हो, लेकिन उसे टालना किसी भी लोकतंत्र के लिए घातक है। मनुमुक्त मानव की स्मृतियाँ आज भी हमारे बीच जीवित हैं। उनके सपने अधूरे हैं परंतु उनकी प्रेरणा अमर है। उनकी स्मृति में निर्मित भवन और पुरस्कार हमें यह संदेश देते हैं कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। अब समय आ गया है कि सरकार इस मामले में सक्रियता दिखाए और इस अधिकारी को न्याय दिलाए। मनुमुक्त मानव केवल एक परिवार के बेटे नहीं, बल्कि इस देश की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक थे। उन्हें न्याय दिलाना हम सबका दायित्व है।

Post Views: 22
Previous Post

पत्रकारिता के स्रोत महान शिक्षक हो सकते हैं

Next Post

BIHAR-दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट ,वोटर लिस्‍ट को दोबारा जांच की मांग की

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
BIHAR-दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट ,वोटर लिस्‍ट को दोबारा जांच की मांग की

BIHAR-दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट ,वोटर लिस्‍ट को दोबारा जांच की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कंगाली की मार! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कट, घरेलू खिलाड़ियों की फीस 90% घटी

कंगाली की मार! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कट, घरेलू खिलाड़ियों की फीस 90% घटी

March 12, 2025
कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फेस्टिवल के दौरान कार ने मारी भीड़ को टक्कर, कई की मौत, दर्जनों घायल

कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फेस्टिवल के दौरान कार ने मारी भीड़ को टक्कर, कई की मौत, दर्जनों घायल

April 29, 2025
खालिस्तानी तत्वों के हमले पर सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जताई नाराज़गी, कहा- “यह लोकतंत्र का अपमान”

खालिस्तानी तत्वों के हमले पर सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जताई नाराज़गी, कहा- “यह लोकतंत्र का अपमान”

March 7, 2025
RISHIKESH :टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

RISHIKESH :टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

March 21, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1831852
Total Visitors
451
Visitors Today

Recent Posts

  • कब कटेगी सांसदों और विधायकों की पेंशन? February 13, 2026
  • Lko junction 13 feb 2026 February 13, 2026
  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In