• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

lucknow-मुख्यमंत्री ने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया

News-Desk by News-Desk
October 25, 2025
in देश
0
lucknow-मुख्यमंत्री ने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया




नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का प्रतीक बनने जा रहा : मुख्यमंत्री

एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो लिंक कनेक्टिविटी परियोजनाएं समय से पूर्ण की जाएं

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

 

लखनऊ : (BNE)     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने डोमेस्टिक टर्मिनल, एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल), कंसेसियनार-एयरपोर्ट निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की प्रगति, आगामी कार्ययोजना एवं उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाएं। नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का प्रतीक बनने जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्च मानकों, समयबद्धता और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मुख्यमंत्री जी ने प्रस्तावित जनसभा एवं रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभा स्थल पर भूमि समतलीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता तथा यात्री सुविधा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो लिंक कनेक्टिविटी परियोजनाएं समय से पूर्ण की जाएं। यातायात एवं सुरक्षा प्रबन्धन के सम्बन्ध में ठोस और समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाएं।
बैठक में यमुना इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सी0ई0ओ0 द्वारा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, विस्फोटक निरोधक दस्ता, सीवेज शोधन संयंत्र, नियंत्रण इकाई, उपस्टेशन तथा आधारभूत संरचना रेडलाइन से सम्बन्धित कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री जी ने हवाई अड्डे के संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा एवं प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यमुना इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर द्वारा एन0आई0ए0 अनुज्ञा निर्गमन, यात्री सुरक्षा, यात्री सेवाएं, रनवे, वायु संचालन परीक्षण, योगदान तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री जी ने हवाई अड्डे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुदृढ़ और चाक-चौबन्द रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता अस्वीकार्य होगी।
मुख्यमंत्री जी ने हवाई अड्डे परिसर में दो नए पुलिस थाने स्थापित करने एवं उनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हवाई अड्डे से सड़क सम्पर्क, माल परिवहन सम्पर्क, अग्निशमन केन्द्र, जल शोधन संयंत्र, जलभराव निस्तारण एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।
इस अवसर पर लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री  बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 2

Post Views: 52
Previous Post

 बांस: प्लास्टिक का एक शानदार स्थायी विकल्प 

Next Post

MUMBAI-दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
MUMBAI-दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

MUMBAI-दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

NEW DELHI-हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत ने बंगला देश को दी ये चेतावनी

NEW DELHI-हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत ने बंगला देश को दी ये चेतावनी

December 26, 2025
ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला , दुनिया में बजा भारत का डंका

ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला , दुनिया में बजा भारत का डंका

June 26, 2025
 अमेरिका चीन दिग्गजों की लड़ाई में टैरिफ़ रूपी चक्की में पिसती दुनिया!

 अमेरिका चीन दिग्गजों की लड़ाई में टैरिफ़ रूपी चक्की में पिसती दुनिया!

April 18, 2025
ऋषिकेश-THDC को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया

ऋषिकेश-THDC को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया

August 30, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1829133
Total Visitors
1947
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In