• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, February 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Assembly by-elections

News-Desk by News-Desk
November 11, 2025
in देश
0
Assembly by-elections




 

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

नई दिल्ली (BNE ):  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान (Voting) शुरू हो गया। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब (Punjab) में तरनतारन (Tarn Taran), मिजोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा शामिल हैं। आज 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर उपचुनाव (by-elections) के लिए मतदान हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट से 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगा सैयद महमूद अल-मोसावी, पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर मेहंदी, भाजपा ने आगा सैयद मोहसिन मोसवी और आम आदमी पार्टी ने दीबा खान को उम्मीदवार बनाया है। नगरोटा से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शमीम बेगम, भाजपा ने देवयानी राणा और आम आदमी पार्टी ने जोगिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

पंजाब में बहुचर्चित तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

इस सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने तरनतारन से तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। भाजपा से हरजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर कौर और कांग्रेस से कर्णबीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्थान के बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह सीट मौजूदा विधायक (भाजपा) कंवर लाल मीणा को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ‘भाया’ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है।

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर मतदाता 13 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं, के बीच है। सोमेश चंद्र झामुमो विधायक रामदास सोरेन के बेटे हैं, जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा।

मिजोरम की डंपा विधानसभा पर 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर लालथांगलियाना को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष जॉन रोटलुआंगलियाना को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने लालमिंगथांगा को उम्मीदवार बनाया है। एमएनएफ के निवर्तमान विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद यह उपचुनाव कराना पड़ा था।

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। प्रमुख उम्मीदवार बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया, भाजपा के जय ढोलकिया, कांग्रेस के घासीराम माझी और समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी हैं। 8 सितंबर को बीजद विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।

तेलंगाना में जुबली हिल्स उपचुनाव पर सबसे दिलचस्प मुकाबला है। यहां से 58 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने दीपक रेड्डी, कांग्रेस ने नवीन यादव और बीआरएस ने मगंती सुनीता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Post Views: 3

Post Views: 44
Previous Post

MUMBAI-जिंदा है फिल्म एक्टर धर्मेंद्र,बेटी ने किया मौत से जुडी ख़बरों का खंडन

Next Post

वाशिंगटन-भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
वाशिंगटन-भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन-भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शीर्षस्थ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण करा तकनीक से लैस करेगी योगी सरकार

शीर्षस्थ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण करा तकनीक से लैस करेगी योगी सरकार

March 9, 2025
PM मोदी की श्रीलंका यात्रा संपन्न, कोलंबो में भारतीय युद्धपोत ‘सह्याद्री’ की दस्तक

PM मोदी की श्रीलंका यात्रा संपन्न, कोलंबो में भारतीय युद्धपोत ‘सह्याद्री’ की दस्तक

April 8, 2025
अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

March 25, 2025
कनाडा में सियासी उलटफेर: नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संसद पहुंचने के लिए लड़ेंगे चुनाव!

कनाडा में सियासी उलटफेर: नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संसद पहुंचने के लिए लड़ेंगे चुनाव!

March 24, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1831503
Total Visitors
102
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In