बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। “मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) महिला कल्याण विभाग द्वारा “मिशन शक्ति’’ (फेज-05) की कार्य योजना 10 दिवसीय ऑपरेशन मुक्ति के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक बाल श्रम तथा बाल विवाह के विरुद्ध 10 दिवसीय जागरुकता एवं रेस्क्यू हेतु बृहद अभियान ऑपरेशन मुक्ति का आयोजन जनपद में किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाना है, इस दौरान बच्चो को चिन्हित किया गया तथा 01 बालक को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे बाल श्रम को रोकने में सहयोग करें। साथ ही दुकानदारों को बाल श्रम न कराने के लिए हिदायत दी गई तथा 1098 कि कार्यप्रणाली के बारे में जानकरी दी गई। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों की सहायता हेतु चलायी जा रही हेल्पलाइन 112,1090 व 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उक्त अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, एंटी ह्यूमन थाना कन्नौज से उप निरीक्षक कमलेन्द्र कुमार व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तौसीफ अहमद, सुपरवाइजर अनुराग सिंह व केस वर्कर अहमद रज़ा तथा हब फ़ॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन से शालिनी सक्सेना उपस्थित रहे।
Post Views: 10










