यादव ने अपनी पोस्ट में कहा, “यह लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत-ज़मीन-मकान-राशन-जाति-आरक्
उन्होंने सभी विपक्षी दलों और एनडीए के सहयोगी दलों से एकजुट होकर भाजपा के इस “महा-षड्यंत्र” का पर्दाफाश करने की अपील की। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा, उसके सहयोगी और सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग मिलकर पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने देशवासियों से अपील की कि वे इस “लूट” से देश को बचाएं और वोट के रूप में अपनी पहचान को भी सुरक्षित रखें, अन्यथा भविष्य में उन्हें ही पराया साबित कर दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी इसी तस्वीर को X पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि सफाई कर्मचारियों को बिना किसी मापदंड, मानक या प्रशिक्षण के एस आई आर ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है, जिससे वे अपना मूल कार्य छोड़कर एस आई आर करवा रहे हैं।










