बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने लाख-बहोसी पक्षी विहार को ईको टूरिज्म के रूप विकसित किये जाने हेतु भ्रमण किया गया।
मंत्री ने पक्षी विहार के विकास एवं टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु वन्य जीव लुप्त प्राय परियोजना के क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी तथा पर्यटन अधिकारी के साथ जनपद कन्नौज के अन्य टूरिष्ट स्थलों को जोड़ते हुए एक पर्यटन परिपथ बनाये जाने के उद्देश्य से सामूहिक विचार-विमर्श किया गया। शीतकाल के मौसम में लाख-बहोसी पक्षी विहार में देश-विदेश से आने वाले पक्षियों के बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी, लाख-बहोसी एवं उसके स्टाफ द्वारा जानकारी दी गयी। लाख बहोसी में प्रत्येक वर्ष लगभग 30 से 35 हजार पक्षी प्रत्येक वर्ष आते है।
मंत्री द्वारा पक्षी विहार में आवश्यकताओं एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की गयी एवं इस पक्षी विहार के प्रबंधन में नवीन विचारों अभिनव प्रयासों तथा समेकित रूप से प्रयास कर इसके प्रबंधन में उपयुक्त उत्कृष्ठता लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
Post Views: 3










