• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-*संगठन मेरे लिए सर्वोपरि, संगठन का हर आदेश होगा सर्वमान्य: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष*

News-Desk by News-Desk
December 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW-*संगठन मेरे लिए सर्वोपरि, संगठन का हर आदेश होगा सर्वमान्य: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष*




*पंकज चौधरी बोलेः लखनऊ को माना जाता है भारत की राजनीति का केंद्र बिंदु* 

*कार्यकर्ताओं के इस महासंगम में प्रेमपूर्ण भावना से स्वयं को जोड़ रहा हूं: पंकज चौधरी*

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

*यह भाजपा में ही संभव है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिले: पंकज चौधरी*

*लखनऊ, (BNE)* ‘संगठन मेरे लिए सर्वोपरि है और संगठन का हर आदेश मेरे लिए सर्वमान्य होगा।’ इस सूत्रवाक्य के साथ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, आशियाना में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व समारोह में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा भी की गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से प्राप्त अपूर्व स्नेह से वे गदगद और अभिभूत हैं। गोमती नदी के तट पर स्थित प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी के स्नेह, उत्साह और आत्मीय स्वागत से स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ को भारत की राजनीति का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभालते समय वे रोमांचित, उत्साहित और गौरवान्वित हैं।

                      उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस महासंगम के अवसर पर वे प्रेमपूर्ण भावना से स्वयं को जोड़ रहे हैं। यह भाव तब और प्रबल हुआ जब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा संघ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महान दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में ही यह संभव है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

*पार्टी में नहीं चलता कोई भी वाद*

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद और जातिवाद नहीं चलता। पार्टी का नेतृत्व न किसी विशेष परिवार को मिलता है और न ही किसी खास जाति को। यहां कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता बड़े से बड़ा दायित्व निभा सकता है। इसी कारण हम सभी को अपनी पार्टी पर गर्व है।

*सुनियोजित नहीं था राजनीतिक जीवन का आरंभ*

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का आरंभ सुनियोजित नहीं था। गलत के सामने हार न मानने की जिद ने उन्हें राजनीति में प्रवेश कराया। उन्होंने बताया कि सभासद बनने के बाद डिप्टी मेयर के चुनाव में कुछ अनुचित कानूनी बाधाएं डाली गईं। इसके विरोध में समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया और सात महीने में न्याय मिला, जिसके बाद वे गोरखपुर के डिप्टी मेयर बने। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में पहला ऐसा मामला था, जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर स्टे लगा और सात महीने में निर्णय भी आया। वर्ष 1991 में भाजपा ने 26 वर्ष की आयु में उन्हें महाराजगंज से लोकसभा चुनाव लड़ाने का निर्देश दिया। वर्ष 1991 से 2024 तक उन्होंने महाराजगंज और भाजपा का साथ कभी नहीं छोड़ा। एक ही पार्टी और एक ही संसदीय क्षेत्र से सात बार उम्मीदवार बनने का अवसर भाजपा और महाराजगंज की जनता के आशीर्वाद से मिला।

*सीखने और मार्गदर्शन का अवसर होगा प्राप्त*

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यह उनकी अब तक की सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्पण इस दायित्व के निर्वहन में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 से अब तक कुल 15 प्रदेश अध्यक्ष संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। इन सभी के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे उन्हें सीखने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

*किसी भी राजनीतिक दल के चार महत्वपूर्ण स्तंभ*

पंकज चौधरी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के चार प्रमुख स्तंभ होते हैं। कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम और कोष। कार्यालय हम सभी के लिए तीर्थ समान है। कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के विचार जनता तक पहुंचते हैं और इन सबके लिए कोष की आवश्यकता होती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कार्यकर्ता है। यदि समर्पित कार्यकर्ता न हों, तो अन्य सभी व्यवस्थाएं निरर्थक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही उनकी वास्तविक पूंजी और शक्ति हैं। उन्होंने अपने सभी चुनाव इन्हीं के बल पर जीते हैं। मंच से उन्होंने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप मेरे लिए सर्वोपरि हैं। आपके लिए मैं संघर्ष करूंगा, आपकी बात सुनूंगा और समस्याओं के समाधान का यथासंभव प्रयास करूंगा।

*निरंतर संवाद से मिलेगा अनुभव का लाभ*

पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद उनके 35 वर्षों के राजनीतिक जीवन का अभिन्न अंग रहा है। उनके अनुसार, नेतृत्व केवल आदेश देना नहीं होता, बल्कि बड़प्पन के साथ सबकी बात सुनना और समाधान का प्रयास करना ही सच्चा नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें रूल नहीं करना, बल्कि रोल निभाना है। एक समन्वयक, समाधानकर्ता और पूरे परिवार को साथ लेकर चलने वाले मुखिया की भूमिका।

*संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय होगा मूलमंत्र*

पंकज चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व का मूलमंत्र संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय रहेगा। संपर्क और संवाद के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाना और पार्टी के विचारों को जनमानस तक निरंतर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है, जबकि सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना पार्टी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर बैठने वाला व्यक्ति भूतपूर्व हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उनका प्रयास रहेगा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों का लाभ कार्यकर्ताओं तक पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह में शंख और डमरू वादन के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने पंकज चौधरी को पार्टी की ध्वजा सौंपी।

Post Views: 5

Post Views: 13
Previous Post

लखनऊ-सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी*  – ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports – Breaking News Express

Next Post

जेल की दीवारों के भीतर दिव्यांगता : गरिमा, अधिकार और राज्य की जिम्मेदारी

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
वैश्विक व्यापार में रुपये की नई दस्तक

जेल की दीवारों के भीतर दिव्यांगता : गरिमा, अधिकार और राज्य की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

North Macedonia के नाइट क्लब में भीषण आग, 59 की मौत, 155 घायल

North Macedonia के नाइट क्लब में भीषण आग, 59 की मौत, 155 घायल

March 17, 2025
नाइजीरिया में खूनी हमला: बंदूकधारियों ने 20 निर्दोष लोगों की ली जान

नाइजीरिया में खूनी हमला: बंदूकधारियों ने 20 निर्दोष लोगों की ली जान

April 27, 2025
ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर का करारा जवाब: अमेरिका-यूरोप-चीन को दिखाई भारत की स्पष्ट सोच

ट्रेड वॉर के बीच जयशंकर का करारा जवाब: अमेरिका-यूरोप-चीन को दिखाई भारत की स्पष्ट सोच

April 13, 2025
सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

सफेद या काला धुआं? वेटिकन की रहस्यमयी कॉन्क्लेव में तय होगा नया पोप

May 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1753607
Total Visitors
1438
Visitors Today

Recent Posts

  • नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान January 13, 2026
  • नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका January 13, 2026
  • ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In