• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-मोदी सरकार ने ग्रामीण गरीबों के रोजगार के कानूनी अधिकार को छीना – एआईपीएफ 

News-Desk by News-Desk
December 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा




नाम बदलने के नाम पर मनरेगा को खत्म करने का प्रयास 

*

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

* नई योजना पलायन और आजीविका के संकट को और बढ़ाएगी

लखनऊ, (BNE), मनरेगा की जगह मोदी सरकार द्वारा शुरू की जा रही विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025 योजना गांव के गरीबों और मजदूरों को मिलने वाले रोजगार के कानूनी अधिकार को छीनने की कार्रवाई है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जारी बयान में कहा कि देश में यह मांग थी कि मनरेगा में साल भर काम की गारंटी दी जाए, मजदूरी दर को बाजार भाव के अनुरूप किया जाए और इसका बजट बढ़ाया जाए। इसे करने की जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने  नाम बदलने के नाम पर मनरेगा को ही खत्म करने की कोशिश की है।

भारतीय जनता पार्टी संविधान के नाम पर संविधान के अंदर मौजूद जन पक्षधर प्रावधानों और उनसे  जुड़े बने कानूनों को खत्म करने और कमजोर करने में लगी हुई है। देश में एक तानाशाही थोपने की  उनकी मुहिम का परिणाम ग्रामीण रोजगार गारंटी के लिए चल रही मनरेगा योजना को खत्म करना भी है।

ऐसी स्थिति में एआईपीएफ देश के तमाम समूहों, संगठनों और दलों के साथ मिलकर ग्रामीण गरीबों पर किए इस हमले का चौतरफा विरोध करेगा।

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की राष्ट्रीय कार्य समिति की तरफ से कहा गया है कि मनरेगा की जगह लाई गई नई रोजगार योजना गांव में हो रहे पलायन व बेरोजगारी को बढ़ाने का काम करेगी। जिससे ग्रामीण गरीबों की क्रयशक्ति और कमजोर होगी और उन्हें आजीविका के संकट को झेलना पड़ेगा। यह देश में पहले से ही जारी मंदी को और भी बढ़ाने का काम करेगी।

एआईपीएफ राष्ट्रीय कार्य समिति ने कहा है कि मनरेगा में जहां सभी ग्रामीण गरीबों को जॉब कार्ड मिलता था और सरकार की यह जवाबदेही थी कि काम मांगने के 14 दिनों के अंदर सरकार मजदूरों को काम देना सुनिश्चित करे और काम ना दे पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दे। साथ ही यदि मजदूरी बकाया रह जाती है तो ब्याज सहित उसका भुगतान करे। यह सारे प्रावधान नई योजना में नहीं हैं।

बयान में कहा गया है कि मनरेगा में जहां केंद्र सरकार 90 प्रतिशत धनराशि देती थी और 10 प्रतिशत ही राज्य सरकार को देना पड़ता था। वहीं इस कानून में 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य द्वारा देने की जो  बात कही गई है वह पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्यों के लिए दे पाना मुश्किल होगा।

इस योजना के अनुसार मनरेगा के तहत वर्ष के  60 दिन कृषि कार्य देने के प्रावधान पर रोक लगा दी गई है। सभी लोग जानते हैं कि कृषि कार्य के मशीनीकरण के कारण पहले ही खेत मजदूरों को कृषि में काम नहीं मिल रहा था और उन्हें बड़ी संख्या में पलायन करना पड़ता है। ऐसे में यह कार्यवाही मजदूरों पर एक बड़ा कुठाराघात है।मनरेगा में जहां जॉब कार्ड, मस्टर रोल, सोशल ऑडिट, सब लिखित और सार्वजनिक है, वहीं इस योजना में ऐसा कुछ भी नहीं है।

बयान में कहा गया है कि मनरेगा योजना लागू होने के समय से ही देश के बड़े पूंजी घराने  इसका विरोध करते रहें है। सत्ता प्राप्त करने के बाद से ही मोदी सरकार मनरेगा के प्रति कभी भी सहज नहीं रही है। कोविड काल जिसमें मनरेगा ने लोगों को भुखमरी की हालत से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, उस अवधि को छोड़ दिया जाए तो सरकार  मनरेगा के बजट फंड में लगातर कटौती करती रही है और अब उसने इसे सीधे तौर पर  बंद करने का निर्णय लिया है। अत: सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस नई  जन विरोधी  रोजगार योजना को वापस ले और मनरेगा को मजबूत करने का काम करे।

Post Views: 5

Post Views: 15
Previous Post

ऋषिकेश:टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को  सोशल मीडिया के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया 

Next Post

शामली-बुर्का नहीं पहनने से था खफा पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में गाड़ा

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
शामली-बुर्का नहीं पहनने से था खफा पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में गाड़ा

शामली-बुर्का नहीं पहनने से था खफा पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में गाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रंप का नया टैरिफ प्लान: दोस्तों पर सख्ती, दुश्मनों को राहत!

ट्रंप का नया टैरिफ प्लान: दोस्तों पर सख्ती, दुश्मनों को राहत!

April 4, 2025
NEW DELHI-हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत ने बंगला देश को दी ये चेतावनी

NEW DELHI-हिन्दुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत ने बंगला देश को दी ये चेतावनी

December 26, 2025
इजरायली सेना की गोलियों के साए में 30 देशों के राजनयिक, दुनिया दहली – जेनिन में मचा हड़कंप

इजरायली सेना की गोलियों के साए में 30 देशों के राजनयिक, दुनिया दहली – जेनिन में मचा हड़कंप

May 24, 2025
SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

April 22, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864522
Total Visitors
1515
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In