• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

MP NEWS-मुरैना में भाजपा नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा,2 की मौत

News-Desk by News-Desk
December 27, 2025
in देश
0
MP NEWS-मुरैना में भाजपा नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा,2 की मौत




घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल

मुरैना(BNE) मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के [पोरसा में शुक्रवार रात जोटई रोड बायपास चौराहे पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ लोग सड़क किनारे अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आई और वहां बैठे लोगों को रौंदती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, पांच घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे को लेकर आरोप है कि कार एक स्थानीय भाजपा नेता चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने कार सवार भाजपा नेता को मौके पर ही पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इसी बात को लेकर लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों और घायलों के परिजनों ने पोरसा थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

Post Views: 1

Post Views: 10
Previous Post

बांग्लादेशी हिंदुओं ने मोदी सरकार से की बड़ी अपील…

Next Post

Fake anti-rabies vaccine alert-इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दावों को किया खारिज

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
Fake anti-rabies vaccine alert-इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दावों को किया खारिज

Fake anti-rabies vaccine alert-इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दावों को किया खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

214 मौतों के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाया आरोप तो मिला मुंहतोड़ जवाब!

214 मौतों के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाया आरोप तो मिला मुंहतोड़ जवाब!

March 16, 2025
international news -नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता

international news -नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता

April 19, 2025
NEW DELHI :पत्नी उषा वेंस, बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के साथ भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

NEW DELHI :पत्नी उषा वेंस, बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के साथ भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

April 21, 2025
पोप फ्रांसिस के निधन पर इजरायल की ‘गलती’, शोक संदेश पोस्ट कर किया डिलीट – राजनयिक जगत में मचा हड़कंप

पोप फ्रांसिस के निधन पर इजरायल की ‘गलती’, शोक संदेश पोस्ट कर किया डिलीट – राजनयिक जगत में मचा हड़कंप

April 24, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826639
Total Visitors
1951
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In