IED मिलने से मचा हड़कंप CRPF और पुलिस ने रोका ट्रैफिक
श्रीनगर(BNE ) सुरक्षा बालों ने जम्मू कश्मीर में एक बड़ी आतंकी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया दिया। शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में हाइगाम के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। एहतियातन हाईवे के दोनों तरफ ट्रैफिक तुरंत रोक दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
जांच के लिए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम ने मौके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कब्जे में लेकर जांच की और फिर नियंत्रित तरीके से उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि IED किसने और कब रखा, इसकी जांच जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Post Views: 4









