एस.आई.आर प्रक्रिया के तहत कटे प्रदेश में 2.89 करोड़ वोट की मानीटरिंग के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी।*
*लखनऊ,(BNE)उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय जी के निर्देश एवं उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अनुमोदनोपरांत एस.आई.आर. की डिलीटेड लिस्ट की मॉनिटरिंग हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के सहयोग में वरिष्ठ नेताओं की कमेटी का गठन किया गया है जो कि एस.आई.आर. की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन कर काटे हुए नामों का भौतिक सत्यापन और यह सुनिश्चित करेंगे जैसे कि कोई भी वैध मतदाता का नाम न कटे और फर्जी कोई नाम ना जुड़ सके।
उक्त विषय पर अपना वक्त्व्य जारी करते हुए हु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि संविधान ने देश के आम आदमी को सबसे मजबूत अस्त्र वोट का अधिकार दिया है और पिछले दिनों हमारे नेता राहुल गाँधी जी ने तथ्यात्मक आँकडों के साथ साबित किया है कि भाजपा और चुनाव आयोग के नापाक गठजोड़ से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी हुई।
श्री राय ने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के हर कांग्रेसजन को एक माह निरंतर गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय की मदद कर उनके वोट की रक्षा करनी है, क्योंकि भाजपा जानती है कि यह वर्ग अधिकांश उनका वोटर नहीं है और वह भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों से त्रस्त है।
Post Views: 3










