• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Delhi riots case:

News-Desk by News-Desk
January 5, 2026
in देश
0
Delhi riots case:




जेल में ही रहेंगे उमर खालिद-शरजील 5 आरोपियों को राहत

नई दिल्ली (BNE ) : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में जेल में बंद छात्र कार्यकर्त्ता उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हालांकि, इसी मामले में अन्य 5 आरोपियों को जमानत दे दी गई है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने 10 दिसंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है।

खबरें हटके

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिहाई का विरोध करते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए अभियोजन पक्ष की इस दलील को गंभीरता से लिया कि मामले की प्रकृति को देखते हुए आरोपियों की निरंतर हिरासत आवश्यक है।

Delhi riots case: Umar Khalid and Sharjeel Imam will remain in jail, SC denies bail, relief to 5 accused : अदालत ने कहा कि यह मामला कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है। हिंसा, जनहानि और संपत्ति के नुकसान के अलावा, ऐसे कृत्य भी इस दायरे में आते हैं जिनसे आवश्यक सेवाएं बाधित होती हैं और देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उमर खालिद 13 सितंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि शरजील इमाम 28 जनवरी 2020 से जेल में बंद हैं। आरोपियों की ओर से दलील दी गई थी कि जांच एजेंसी जानबूझकर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है, जिससे मुकदमे की प्रक्रिया लंबी खिंच रही है और सुनवाई में देरी हो रही है।

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध को लेकर लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों की जान गई थी, जबकि बड़ी संख्या में घरों, दुकानों और पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचा था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच शुरू की और इसे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी कथित साजिश करार दिया। इस मामले में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों को यूएपीए जैसे कड़े कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया था। इनमें जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम और छात्र आंदोलन से जुड़े उमर खालिद भी शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि इनके भाषणों और गतिविधियों ने हिंसा की योजना बनाने और उसे भड़काने में भूमिका निभाई, हालांकि दोनों आरोपियों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों में शरजील इमाम से जुड़े कुछ वीडियो भी शामिल हैं। इनमें से एक वीडियो में वह कथित तौर पर ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर को अवरुद्ध करने और असम को शेष भारत से अलग करने की बात करते नजर आते हैं।

Post Views: 4

Post Views: 8
Previous Post

Lucknow junction pdf 5 jan 2026

Next Post

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर और भी आक्रामक

Related Posts

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi
देश

बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi

by News-Desk
February 28, 2026
कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए
देश

कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए

by News-Desk
February 28, 2026
नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम
देश

नई दिल्ली-एयर सेफ्टी को लेकर सरकार ने जारी किये ये नए नियम

by News-Desk
February 28, 2026
SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।
देश

SGPC :अब कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा, बल्कि पजामा-कुर्ता पहनना जरूरी होगा।

by News-Desk
February 26, 2026
नई दिल्ली:व्हाट्सप्प उपभोक्ताओं के लिए सरकार लायी ये नया नियम ,1 मार्च से होगा लागू
देश

नई दिल्ली:व्हाट्सप्प उपभोक्ताओं के लिए सरकार लायी ये नया नियम ,1 मार्च से होगा लागू

by News-Desk
February 26, 2026
Next Post
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर और भी आक्रामक

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर और भी आक्रामक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
“व्हाइट हाउस में घुस कर मारेंगे!” पाकिस्तानी पैनलिस्ट की गीदड़भभकी से अमेरिका भौचक्का

“व्हाइट हाउस में घुस कर मारेंगे!” पाकिस्तानी पैनलिस्ट की गीदड़भभकी से अमेरिका भौचक्का

May 15, 2025
अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा! सुनीता विलियम्स ने किया खूबसूरत वर्णन

अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा! सुनीता विलियम्स ने किया खूबसूरत वर्णन

April 1, 2025
हमला करके तो देखो!” मास्को में रूस-चीन-ईरान की बड़ी बैठक, ट्रंप-इजरायल को मिला कड़ा संदेश

हमला करके तो देखो!” मास्को में रूस-चीन-ईरान की बड़ी बैठक, ट्रंप-इजरायल को मिला कड़ा संदेश

April 10, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1863750
Total Visitors
743
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In