• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW-भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रसार समय की आवश्यकता

News-Desk by News-Desk
January 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW-भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रसार समय की आवश्यकता




——राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ हेतु चयनित उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों से किया संवाद

—–

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

‘नया भारत और नई दुनिया‘ केवल एक या दो भाषाओं से नहीं चलेगी, हमें बहुभाषी दृष्टिकोण अपनाना होगा

-राज्यपाल,  आनंदीबेन पटेल

—–

प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ युवा

मंत्री,  गिरीश चन्द्र यादव

—–

लखनऊ(BNE)          उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में 10 से 12 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ में प्रतिभाग हेतु चयनित उत्तर प्रदेश के 79 प्रतिभागियों से संवाद किया।
राज्यपाल जी ने राजभवन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनकी वेशभूषा की सराहना की तथा उनके द्वारा पहने गए साफा/पगड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पगड़ी सम्मान, दायित्व और विश्वास का प्रतीक है, जिसकी लाज रखना प्रतिभागियों के हाथ में है। जिस उद्देश्य के लिए वे जा रहे हैं, उसमें सफलता प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा को गौरवान्वित करना उनका कर्तव्य है। राज्यपाल महोदया ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजयी होकर लौटेंगे।
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि विश्व प्रगति के लिए दिशा निर्धारित करता है और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रसार समय की आवश्यकता है। उन्होंने भारत की योग परंपरा, सांस्कृतिक प्रवृत्तियों और विरासत को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि योग दिवस के माध्यम से भारत ने विश्व को अपनी सांस्कृतिक शक्ति से परिचित कराया है। अपने विदेश प्रवास के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि चीन में बच्चों को योग करते हुए और भारतीय प्रशिक्षकों को मार्गदर्शन करते हुए देखा गया, जो भारत की सांस्कृतिक स्वीकार्यता का प्रमाण है।
राज्यपाल जी ने भाषा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में दिया गया भाषण आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि विदेशों में युवा हिंदी, पाली और संस्कृत जैसी भाषाओं में रचित ग्रंथों पर शोध करना चाहते हैं, जिसके लिए वे भारत आकर इन भाषाओं का अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत और नई दुनिया केवल एक या दो भाषाओं से नहीं चलेगी, बल्कि हमें बहुभाषी दृष्टिकोण अपनाना होगा।
प्रतिभागियों को आपसी परिचय, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और देशभर के युवाओं से संबंध स्थापित करने की प्रेरणा देते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि ऐसे कार्य किए जाएं जिनसे सकारात्मक और सुंदर परिणाम सामने आएं तथा किसी को कोई क्षति न पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ लौटने वाले प्रतिभागियों को पुनः राजभवन में आमंत्रित किया जाएगा।
राज्यपाल जी ने सभी प्रतिभागियों को राजभवन भ्रमण करने को कहा। उन्हांेने प्रतिभागियों से अपने अनुभवों पर आधारित एक पुस्तक अथवा लेखन कार्य करने, सृजनात्मक विचारों को संजोंने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की शुरुआत की गई है।
माननीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश से चयनित युवा अपनी प्रतिभा एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 में उत्तर प्रदेश से कुल 79 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। इनमें 28 युवा कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक, 45 युवा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, 02 युवा डिजाइन फॉर भारत ट्रैक तथा 04 युवा हैक फॉर सोशल कॉज ट्रैक के अंतर्गत चयनित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर सचिव, युवा कल्याण एवं खेल, श्री सुहास एल0वाई0 जी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों की ओर से माननीय राज्यपाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदित है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी के अवसर पर वर्ष 1995 से राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का आयोजन दिनांक 08 जनवरी से 12 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम को चार प्रमुख ट्रैक्स में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कल्चरल एंड इनोवेशन ट्रैक के अंतर्गत भारत की विविध पारंपरिक सांस्कृतिक कलाओं के संरक्षण एवं प्रसार के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाता है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान हेतु विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान किया जाता है।
डिज़ाइन फॉर भारत ट्रैक का उद्देश्य युवाओं में नवाचार एवं व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना तथा वैश्विक विकास की चुनौतियों के समाधान में उनके योगदान को सुदृढ़ करना है। हैक फॉर सोशल कॉज ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक मुद्दों के तकनीक-आधारित समाधान हेतु युवाओं को अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर), डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, सचिव, युवा कल्याण एवं खेल, श्री सुहास एल0वाई0, विशेष सचिव, युवा कल्याण एवं खेल, श्री कुमार विनीत, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ हेतु चयनित युवा उपस्थित रहे।

Post Views: 10

Post Views: 9
Previous Post

LUCKNOW-भाजपा के काबिल प्रवक्तागण भाजपा संकट पर चुप क्यों? बहुजन क्रांति पार्टी

Next Post

Lucknow junction 8 jan 26

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post

Lucknow junction 8 jan 26

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इजरायल ने गाजा पर बरपाया कहर, ईद से पहले मक्का से आया बड़ा बयान!

इजरायल ने गाजा पर बरपाया कहर, ईद से पहले मक्का से आया बड़ा बयान!

March 26, 2025
भारत नें पाकिस्तान को दिया  तगड़ा झटका आयात निर्यात पाबंदी,

भारत नें पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका आयात निर्यात पाबंदी,

May 4, 2025
बलूचिस्तान में इतिहास रचने वाली पहली हिंदू महिला अफसर बनीं कशिश चौधरी, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

बलूचिस्तान में इतिहास रचने वाली पहली हिंदू महिला अफसर बनीं कशिश चौधरी, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

May 15, 2025
ग्रीनलैंड हमारा है! इसे खरीदा नहीं जा सकता – पीएम एगेडे का ट्रंप को करारा जवाब

ट्रंप का बड़ा दावा: भारत टैरिफ में कटौती के लिए हुआ राजी!

March 8, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864276
Total Visitors
1269
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In