• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, February 23, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ

News-Desk by News-Desk
February 22, 2026
in देश
0
मेरठ:अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से मेरठ




PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने  PM MODI का उनका स्वागत किया

खबरें हटके

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

मेरठ (BNE ):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और शहरी परिवहन को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों को बड़ा बढ़ावा मिला है।

पीएम मोदी ने मेरठ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, पीएम मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचे और मेट्रो व ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही आरआरटीएस के शेष खंडों का उद्घाटन भी किया, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर का हिस्सा और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।

उन्होंने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की और उसमें सवार यात्रियों व छात्रों से बातचीत की। इसी दौरान, दो छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को कुछ तस्वीरें भी दिखाईं।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे।

कॉरिडोर की शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।

एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण तेज रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।

Post Views: 9

Post Views: 4
Previous Post

LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर

Next Post

LUCKNOW-आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर*

Related Posts

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*
देश

मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ*

by News-Desk
February 22, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य

by News-Desk
February 22, 2026
नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र
देश

नई दिल्ली:मन की बात में PM मोदी ने छात्रों को दिया ये सफलता का मंत्र

by News-Desk
February 22, 2026
LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर
देश

LUCKNOW-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव मौर्य को दिया ये खुला ऑफर

by News-Desk
February 22, 2026
योग्यता का पतन और ‘विश्वगुरु’ का विरोधाभास  
देश

₹6.78 की थाली: क्या देश का भविष्य इतना सस्ता है?

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
LUCKNOW-आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर*

LUCKNOW-आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिकी विदेश मंत्री का डिप्लोमैटिक डायलॉग: जयशंकर और शरीफ से की बातचीत, पहलगाम हमले पर जताया दुख

अमेरिकी विदेश मंत्री का डिप्लोमैटिक डायलॉग: जयशंकर और शरीफ से की बातचीत, पहलगाम हमले पर जताया दुख

May 2, 2025
ईद पर भी गाजा में तबाही! इजरायल के हमले में 15 फलस्तीनी डॉक्टरों की मौत

ईद पर भी गाजा में तबाही! इजरायल के हमले में 15 फलस्तीनी डॉक्टरों की मौत

April 2, 2025
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
बहामास ट्रिप में भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की दर्दनाक मौत, स्नातक बनने से चंद दिन पहले हुआ हादसा

बहामास ट्रिप में भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की दर्दनाक मौत, स्नातक बनने से चंद दिन पहले हुआ हादसा

May 14, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1853473
Total Visitors
710
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junctuon 23 feb 2026 February 23, 2026
  • मेरठ:पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ* February 22, 2026
  • रफ्तार की कीमत: सड़क पर बुझता युवाओं का भविष्य February 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In