• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

News-Desk by News-Desk
March 7, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव

पति ने छोड़ा तो खोल ली कास्मेटिक शॉप

बृजेश चतुर्वेदी

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

कन्नौज(BNE) जिले में एक बार फिर महिला को बेआबरू करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने गांव का ही एक युवक जंगल में ले गया। जहां पहले से मौजूद उसके दो दोस्तों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो वहां से उसे भगा दिया गया। करीब 15 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद सीएमओ को मेडिकल कराने के आदेश दिए गए।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक पीड़िता कन्नौज में कॉस्मेटिक सामान खरीदने गुरसहायगंज जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव का एक युवक लोडर लेकर मिला। उसने महिला को लिफ्ट दी। शाम को वापसी में भी वही युवक मिला। वह महिला को लोडर पर बिठाकर सिंगरी रोड ले गया। वहां उसके दो दोस्त भी आ गए। तीनों ने महिला को सिंगरी के जंगल की ओर ले जाकर एक बंद पड़ी आटा चक्की के पीछे बारी-बारी से रेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।

पीड़िता ने ठठिया थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर उसे भगा दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 15 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीएमओ को महिला का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया है।

बेरहमी से गालों पर काटा

रेप पीड़िता ने बताया कि घटना 16 फरवरी की शाम 7:30 बजे की है। आरोपी युवक उसके गांव का ही है, जिसे वह थोड़ा-बहुत जानती थी। उसके दोस्तों को नहीं जानती थी। इज्जत बचाने की खातिर वह उन लोगों से गिड़गिड़ाई भी, लेकिन निर्दयिता से उन्होंने गालों में काटा और रेप किया।

उसने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना भी उसी वक्त दी थी।

पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव

जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेने के बाद जांच करने की बात कही। उसके दूसरे दिन थाने में पुलिस कर्मी समझौते का दबाव बनाने लगे। छह लाख रुपए का आरोपियों की तरफ से लालच भी दिया गया, लेकिन जब समझौता नहीं किया तो आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर ली। यही वजह है कि मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कन्नौज पहुंच कर एसपी से शिकायत की तो उन्होंने भी जांच कराने की बात कहकर टरका दिया।

पति ने छोड़ा तो खोल ली कास्मेटिक शॉप

पीड़ित महिला की शादी 15 नवम्बर 2019 को हुई थी। उसके एक बेटा भी है। करीब डेढ़ साल पहले पति दिल्ली में जॉब करने चला गया। जहां उसका अफेयर किसी दूसरी महिला से हो गया। उसने तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। नवम्बर 2024 में इस मामले की जानकारी मिली तो पति के खिलाफ केस कर दिया।

ऐसे में बेटे के भरण-पोषण के लिए महिला ने कास्मेटिक शॉप खोल ली। जिसका सामान लेने के लिए वह अक्सर गुरसहायगंज जाती थी। 16 फरवरी को भी जब वह गुरसहायगंज जा रही थी, तभी गांव का युवक लोडर लेकर आ गया और गुरसहायगंज जाने की बात कही तो भरोसा कर के उस पर बैठ गई।

Post Views: 3

Post Views: 64
Previous Post

Women’s Day 2025: बेबी प्लानिंग में न हो देरी, ये सुपरफूड्स बढ़ाएंगे फर्टिलिटी!

Next Post

चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार! युद्ध के लिए हम भी तैयार – वाशिंगटन

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार! युद्ध के लिए हम भी तैयार – वाशिंगटन

चीन की धमकी पर अमेरिका का पलटवार! युद्ध के लिए हम भी तैयार – वाशिंगटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कुआलालंपुर-पेराक में ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर स्कूली बस बहुउद्देशीय वाहन से टकराई 15 छात्रों की मौत

कुआलालंपुर-पेराक में ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर स्कूली बस बहुउद्देशीय वाहन से टकराई 15 छात्रों की मौत

June 11, 2025
ऋषिकेश:टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को  सोशल मीडिया के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया 

ऋषिकेश:टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को  सोशल मीडिया के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया 

December 17, 2025
“गले में डंक, दिल में सन्नाटा: मधुमक्खी से मृत्यु और मानव की नाजुकता”

“गले में डंक, दिल में सन्नाटा: मधुमक्खी से मृत्यु और मानव की नाजुकता”

June 22, 2025
रोम की चिमनी से निकला सफेद धुंआ: कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप चुना पोप लियो XIV नाम

रोम की चिमनी से निकला सफेद धुंआ: कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप चुना पोप लियो XIV नाम

May 9, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1827310
Total Visitors
124
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In