• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

कन्नौज:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई सफल नारियों का सम्मान

News-Desk by News-Desk
March 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई सफल नारियों का सम्मान

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

कन्नौज:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई सफल नारियों का सम्मान

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज(BNE)अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रिया शाक्य, विधायक छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट प्रांगण में ’स्वस्थ नारी सशक्त नारी, सशक्त नारी सुरक्षित समाज, लाडली रक्षा अभियान आत्मरक्षा कार्यक्रम’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।

0-4608×3466-0-0#

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित किया गया तथा नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियां जिसमें क्रमशः आकांक्षा, सोनी सिंह, सीता, प्रियंका तथा सोनी सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इसी प्रकार महिला उद्यमी क्षेत्र में पूजा वर्मा, नीरजा त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, कृति, कल्पना वर्मा, रूबिन, मधु, पप्पी देवी, स्वाती देवी, नमो ड्रोन दीदी संगीता, वन्दना, सोनाक्क्षी, अर्चना देवी, सोनी देवी, आरती कुशवाह मनोशिया पाल, नेहा देवी ब्लाॅक स्तर पर कार्य करने वाली बी0सी0 सखी अंजना सिंह, अल्का, अस्मिता अग्निहोत्री, दिव्या, शशी प्रभा पाल, शबनम देवी, आंकाक्षा, मंजु देवी। बाल विकास परियोजना कन्नौज शहर व ग्रामीण में कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री मालती, रूबीना, लाली देवी, पूनम, सीमा को प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रिया शाक्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है हमारी बहनें हर क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कुछ वर्ष पूर्व कल्पना भी नही की जा सकती थी। कहा कि सन् 1975 में प्रथम बार 08 मार्च को महिला दिवस मनाया गया था तब से अब तक हम निरन्तर महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाते है। वर्ष 1917 में रूस की क्रान्ति के दौरान महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया था और उन्होनें अपने इस प्रदर्शन में जमकर यु़द्व के खिलाफ आवाज उठाई थी उन्होनें अपने अधिकारों को मांगा था उनके इस प्रदर्शन से वहां की सरकार को झुकने में मजबूर कर दिया था।

इस दौरान विधायक छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है नारी शक्ति सृष्टि का आकार है नारियों के त्याग व तपस्या से ही आज देश सशक्त हुआ है हमारी भाजपा की सरकार जब से देश व प्रदेश में बनी है तो नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है नारी शुरू से ही सम्मानित की गई है हर क्षेत्र में आज महिलाएं कार्य कर रही हैं। कहा कि आज यह बदलता भारत है, विकसित भारत है, आज यह भारत की नयी तस्वीर है जहां महिलाएं हर क्षेत्र में पर्चम लहराने का कार्य कर रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नही है फाइटर प्लेन चालाने से लेकर के प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें बढचढ कर हिस्सा ले रही है। कहा कि आज का दिन ही नही महिलाओं का है हर दिन महिला का होता है, हर रात महिला की होती है, महिला से सुबह होती है और महिला से शाम होती है।

इस अवसर पर विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन करती है और सफलता प्राप्त करती है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज स्वालंबन के पथ पर कार्य कर रही हैं और रोजगार मुहैया हो रहा है वह आर्थिक मजबूती भी बना रही हैं। कहा कि नारी शक्ति सृष्टि का आकार है नारियों की त्याग व तपस्या से ही आज देश सशक्त हुआ है हमारी भाजपा की सरकार जबसे देश व प्रदेश में बनी है तो नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है नारी शुरू से ही सम्मानित की गई है हर क्षेत्र में आज महिलाएं कार्य कर रही हैं।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा आधी आबादी के लिए, आधी आबादी की बधाओं को दूर करने के लिए, समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाने के लिए आर्थिक स्तर पर, सामजिक स्तर पर और राजनैतिक स्तर पर व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहें है। कहा कि बहुत सारी महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रही है और आर्थिक उन्नयन में अपने परिवार का सहयोग कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से असंख्य योजनाएं शिक्षा के क्षेत्र में, कौशल के क्षेत्र मे उपलब्ध करायी जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा एक नई योजना चलायी गयी है, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिसमें 21 से 40 वर्ष की जो बहनें है उनको 5 लाख तक का बिना ब्याज के ऋण मिल सकता है यदि कोई अपना व्यापार करना चाहता हो तो उसके लिए यह योजना संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें संघर्ष सभी के जीवन में होता है हमें संघर्षों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने मातृ शक्ति का स्वागत एवं हार्दिक अभिवादन करते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन स्नेहलता द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर स्मृति मिश्रा, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राजकुमार लोधी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम राय, उपायुक्त उधोग धन्नजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0पी0 सिंह, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Post Views: 56
Tags: INTERNATIONAL WOMES DAY
Previous Post

SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

Next Post

CRIME NEWS :सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या!

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
LUCKNOW : पत्रकार स्व0 राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारों को पकड़कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए -अजय राय

CRIME NEWS :सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चीन के बाद भारत से एक बड़ी डील करने जा रहा है अमेरिका ,ट्रंप ने इस इवेंट में दिए खुलकर संकेत

चीन के बाद भारत से एक बड़ी डील करने जा रहा है अमेरिका ,ट्रंप ने इस इवेंट में दिए खुलकर संकेत

June 27, 2025
लंदन में शांति की बैठक, लेकिन पुतिन ने बरसाए बम

लंदन में शांति की बैठक, लेकिन पुतिन ने बरसाए बम

April 24, 2025
नई दिल्ली-रूस में सड़कों पर झाड़ू लगा रहा है भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

नई दिल्ली-रूस में सड़कों पर झाड़ू लगा रहा है भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

January 8, 2026
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1752023
Total Visitors
4688
Visitors Today

Recent Posts

  • नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान January 13, 2026
  • नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका January 13, 2026
  • ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In