• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

LUCKNOW :हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

News-Desk by News-Desk
March 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
LUCKNOW :हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

LUCKNOW :हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

*पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम योगी* 

*लंबे राजनीतिक करियर के दौरान सार्वजनिक जीवन की शुचिता व पारदर्शिता के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अगाध निष्ठा थीः मुख्यमंत्री*

*बोले- स्व. बहुगुणा की कर्मस्थली व संघर्षस्थली के रूप में जाना जाता है प्रयागराज*

*स्व. बहुगुणा की स्मृतियां आज भी समाज जीवन से जुड़े अलग-अलग पक्षों को प्रदान कर रही नई दिशाः सीएम योगी*  

*लखनऊ, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ देश के वरिष्ठ राजनेता थे। उन्होंने अपना मार्ग संघर्षों से प्रशस्त किया था। अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान सार्वजनिक जीवन की शुचिता व पारदर्शिता के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अगाध निष्ठा थी।

*हम सभी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं उनके संकल्प* 

सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए बहुगुणा जी ने जो संकल्प और जो कार्ययोजना 1973 से 1975 के बीच तय की थी, वह आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्हें अलग-अलग दायित्वों के निर्वहन का अवसर प्राप्त हुआ था।

*स्व. बहुगुणा की कर्मस्थली व संघर्षस्थली के रूप में जाना जाता है प्रयागराज* 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज उनकी कर्मसाधना की स्थली के साथ-साथ देश की स्वाधीनता आंदोलन की लौ को प्रखरता के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी संघर्षस्थली के रूप में भी जानी जाती है। 17 मार्च 1989 को अपने नश्वर देह को विसर्जित करते हुए वे हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी समाज जीवन से जुड़े अलग-अलग पक्षों को नई दिशा प्रदान कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Post Views: 53
Tags: UP NEWS CM YOGI HEMWATI NANDAN BAHUGUNA PUNYTITHI
Previous Post

Mohommad Shami Holi Celebration:क्रिकेटर शमी की बेटी ने खेली रंगों की होली तो मौलाना हो गए खफा

Next Post

महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी- विजय गर्ग 

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी- विजय गर्ग 

महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी- विजय गर्ग 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!

नाचते-नाचते ट्रंप ने खत्म किया दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का खेल!

March 16, 2025
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी: पाकिस्तान की सेना के लिए बड़ा खतरा?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी: पाकिस्तान की सेना के लिए बड़ा खतरा?

March 16, 2025
दक्षिण कोरिया में बड़ा सियासी भूकंप: राष्ट्रपति यून सुक-योल को पद से हटाया गया

दक्षिण कोरिया में बड़ा सियासी भूकंप: राष्ट्रपति यून सुक-योल को पद से हटाया गया

April 7, 2025
ट्रंप का नया टैरिफ प्लान: दोस्तों पर सख्ती, दुश्मनों को राहत!

ट्रंप का नया टैरिफ प्लान: दोस्तों पर सख्ती, दुश्मनों को राहत!

April 4, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1750547
Total Visitors
3212
Visitors Today

Recent Posts

  • शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व January 13, 2026
  • Lko junction 13 jan 2026 January 13, 2026
  • मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In