• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

RISHIKESH :टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

News-Desk by News-Desk
March 21, 2025
in विभागीय, विशेष
0
RISHIKESH :टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

खबरें हटके

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

RISHIKESH :टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

वंचित क्षेत्रों के व्यक्तियों के रोग ग्रस्त होने पर रोगी को मिलने वाले लाभों में सुधार करेगा -प्रबंध निदेशक,

ऋषिकेश, (BNE): टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत क्षेत्र का एक अग्रणी उपक्रम, राष्ट्र को 24×7 किफायती,विश्वसनीय और सतत विद्युत उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए, विशेष रूप से उत्तराखंड के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है |

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,  आर. के. विश्नोई ने अवगत कराया कि कंपनी ने विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून में अत्याधुनिक सर्जिकल माइक्रोस्कोप ज़ीस एक्सटैरो 300 (ZEISS EXTARO 300) प्रणाली की स्थापना की सुविधा प्रदान की है। यह सर्जिकल माइक्रोस्कोप चिकित्सा गुणवत्ता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा और विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों के व्यक्तियों के रोग ग्रस्त होने पर रोगी को मिलने वाले लाभों में सुधार करेगा ।
श्री विश्नोई ने दुर्गम एवं अभावग्रस्त क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि टीएचडीसीआईएल में, हम मानते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य मानव आकांक्षाओं का मूलभूत आधार है। इस पहल के अलावा, टीएचडीसी की ‘टीएचडीसी निरामया’ में कई प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें एलोपैथिक और होम्योपैथिक औषधालयों का संचालन, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, टेलीमेडिसिन सेवाओं में प्रदान किये जाने वाला सहयोग तथा स्वास्थ्य संस्थानों को महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण प्रदान करना शामिल है।
टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक),  शैलेन्द्र सिंह ने देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय में ज़ीस एक्सटैरो 300 (ZEISS EXTARO 300) प्रणाली का उद्घाटन किया और विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि “टीएचडीसीआईएल वंचित समुदायों तक उन्नत स्वास्थ्य सेवा समाधान पहुंचाने पर केंद्रित है। विवेकानंद अस्पताल के साथ टीएचडीसीआईएल का सहयोग चिकित्सा नवाचारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के टीएचडीसीआईएल के मिशन के अनुरूप है। यह नवीनतम योगदान ज़ीस माइक्रोस्कोप मॉडल ओपीएमआई लुमेरा 700 के लिए हमारी पूर्व में दी गई सहायता पर आधारित है, जिसके फलस्वरूप चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा सेवाओं में प्रभावी बदलाव आया है।
श्री सिंह ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड समुदायों के उत्थान के लिए अपने संसाधनों से जनसमुदाय को लाभांवित करने और विशेष रूप से उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंच पर सार्थक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है। कंपनी ने निरंतर अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण और सेवाएं प्रदान करके राज्य के स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को समर्थन प्रदान किया है। ये प्रयास विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण हैं, जहां भौगोलिक बाधाएं अक्सर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार तक पहुंच को सीमित करती हैं।
इस अवसर पर स्वामी असीमात्मानन्द जी, टीएचडीसी से महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण)  अमरदीप, अपर महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण) एच. के. जिंदल और टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रही, जिससे परिवर्तनकारी स्वास्थ्य सेवा पहलों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

Post Views: 106
Tags: HEALTH THDC RISHIKESH
Previous Post

माउथवॉश की मदद से मुँह को साफ रखने पर दिया जोर

Next Post

LUCKNOW :टोल फ्री नम्बर 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जायेगा- डॉ0 आशीष कुमार गोयल

Related Posts

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
विभागीय

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

by News-Desk
February 19, 2026
SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया
विभागीय

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

by News-Desk
February 6, 2026
शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
विभागीय

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

by News-Desk
February 5, 2026
सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
विभागीय

सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

by News-Desk
January 30, 2026
DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार
विभागीय

DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार

by News-Desk
January 29, 2026
Next Post
LUCKNOW :टोल फ्री नम्बर 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जायेगा- डॉ0 आशीष कुमार गोयल

LUCKNOW :टोल फ्री नम्बर 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जायेगा- डॉ0 आशीष कुमार गोयल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिंगरौली -एनसीएल  की  जयंत  परियोजना  ने  “एक  पेड़  माँ  के  नाम”  अभियान  के  तहत 1000 पौधों  का  किया  वितरण*

सिंगरौली -एनसीएल  की  जयंत  परियोजना  ने  “एक  पेड़  माँ  के  नाम”  अभियान  के  तहत 1000 पौधों  का  किया  वितरण*

September 24, 2025
इजरायल की संसद में बवाल! नेतन्याहू सरकार पर लूट का आरोप, सड़कों पर उग्र प्रदर्शन

इजरायल की संसद में बवाल! नेतन्याहू सरकार पर लूट का आरोप, सड़कों पर उग्र प्रदर्शन

March 26, 2025
म्यांमार में फिर कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का भूकंप!

म्यांमार में फिर कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का भूकंप!

April 3, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

February 6, 2026

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864063
Total Visitors
1056
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In