• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

Civil Services Conduct Rules: सिविल सेवा आचरण नियमों में तत्काल संशोधन करना समय की मांग 

News-Desk by News-Desk
March 22, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
निर्णय क्षमता को विकसित करना सफ़ल जीवन की कुंजी

 

Civil Services Conduct Rules: सिविल सेवा आचरण नियमों में तत्काल संशोधन करना समय की मांग 

शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने पद का रुतबा रील्स बनाकर या पोस्ट कमेंट्स में लिखना अनुशासनहीनता के दायरे में लाना ज़रूरी 

शासकीय कर्मचारीयों अधिकारीयों को सरकार का दामाद वाली छवि से निकालनें सख़्त आचरण नियम 2025 लागू करना तात्कालिक ज़रूरी – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया– वैश्विक स्तरपर करीब क़रीब हर देश के नागरिकों में यह भाव होता है कि वह अपने देश की सेवा के रूप में सरकारी नौकरी करें, स्वाभाविक रूप से हम जानते हैं कि व प्रैक्टिकल देखते भी हैं कि एक चपरासी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों को अपने पद का कितना रुतबा मिलता है वे अपने पद व रुतबे के आगे अपना आचरण, व्यवहार देशसेवा जनता के सेवक इत्यादि अनेक कर्तव्य व जिम्मेदारियां भूल जाते हैं, हालांकि मेरा इशारा सभी पर नहीं बल्कि ऐसे कर्मचारियों पर है जो अपने पद व रुतबे से अपने आप को सरकार का दामाद समझने लगते हैं। वैसे भी सरकारी कर्मचारियों को सरकारी दामाद ही कहा जाता है। मैंने अपने वकालत के करियर में जीवन में अनेकों ऑफिसों में देखा है कि सरकारी अधिकारी पद का रुतबा दिखाते हैं। बात केवल यही तक सीमित नहीं आजकल सोशल मीडिया युग में अपने पद का रुतबा मीडिया पोस्ट में भीरील्स या कोई मैसेज या कमेंट कर अपने पद का रुतबा व पहचान दिख़ाने में आगे रहते हैं ताकि लोग उनको ध्यान से सुनें या अपने दबाव तंत्र को महत्व दिलाते हैँ, शायद इन्हीं खामियों के कारण जम्मू कश्मीर व गुजरात सरकारों ने पहले ही अपने सिविल सेवा आचरण नियम संशोधित कर सख्त कर दिए हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी दिनांक 19 मार्च 2025 को विधानसभा सत्र में घोषणा कर दी है कि तीन माह के अंदर महाराष्ट्र सिविल सेवा आचरण नियम 1979 को संशोधित कर ऐसे सख्त बनाए जाएगें, क्योंकि 1979 में सोशल मीडिया नहीं थी इसलिए उस समय के आचरण से यह नियम ठीक लगते थे, परंतु अभी डिजिटल दुनियाँ में इस ऐसे संशोधिन कर सख्त नियम बनाए जाएं, मेरा ऐसा मानना है कि अब समय आ गया है कि हर राज्य ने अपने राज्यों के सिविल सेवा आचरण नियमों को अति सख्त करने की जरूरत है, ताकि हर समय कर्मचारी अधिकारी अपने को सरकारी दामाद  समझाने के बजाय जनता का सेवक समझे, हर जगह अपने पद का रुतबा नहीं बल्कि नम्र व नींवाँ होकर जनता का सेवक चा कर समझकर जनता की सेवा करें तो यह पृथ्वी किसी स्वर्ग से काम नहीं होगी। चूँकि महाराष्ट्र सरकार ने तीन माह में संशोधन का प्रण लिया है इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, सभी राज्यों को अपने सिविल सेवा आचरण नियमों में तात्कालिक संशोधन करना समय की मांग है।
साथियों बात अगर हम महाराष्ट्र में सिविल सेवा आचरण नियम 2025 लागू करने की करें तो, सरकारी पद मिलते ही कुछ लोग देश सेवा कम और कैमरा प्रेम ज़्यादा करने लगते हैं. कभी कुर्सी पर बैठकर स्लो मोशन एंट्री, तो कभी हथियार के साथ डायलॉगबाज़ी, अब ये सब आम बात हो गई है. सैलरी सरकारी है, लेकिन शौक पूरे फुल-टाइम रील स्टार वाले. ऐसे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर महाराष्ट्र सरकार अब सख्त प्रतिबंध लगाने वाली है,इसके लिए सरकार सिविल सेवा आचरण नियम 1979 में संशोधन कर नए नियम लागू करेगी, ताकि सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित किया जा सके।महाराष्ट्र के सीएम ने बुधवार, 19 मार्च को विधानसभा में इस बारे में एलान किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सिविल सेवा आचरण नियम 1979 में संशोधन कर नए नियम लागू किए जाएंगे, इससे सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित किया जा सकेगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक सरकारी निर्णय (जीआर) जारी किया जाएगा। उन्होंने उन अधिकारियों को भी फटकार लगाई जो सरकार विरोधी समूहों में सक्रिय रहते हैं।सरकारी नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। दो सदस्यों ने विधान परिषद में अधिकारियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का मुद्दा उठाया था, उन्होंने कहा कि अधिकारी रील बनाकर यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पूरा सिस्टम वही चला रहे हैं।पुलिस अधिकारी ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों से प्रेरित होकर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की ज़रूरत है,इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस पर कानून में संशोधन करेगी? इस सवाल पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सिविल सेवा आचरण नियम 1979 में बनाए गए थे, चूंकि 1989 में सोशल मीडिया नहीं था,इसलिए उस समय के नियम केवल तब उपलब्ध मीडिया पर लागू होते थे।उन्होंने कहा, अभी सोशल मीडिया को लेकर कोई सख्त प्रावधान नहीं है, लेकिन आज कुछ अधिकारी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं, कुछ सरकारी नीतियों के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं,कुछ अपने आधिकारिक पद का इस्तेमाल खुद की महिमा बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, ऐसे मामलों को रोकने के लिए नियमों में संशोधन अनिवार्य है। आगे कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहिए, लेकिन उनके आचरण को लेकर कुछ अपेक्षाएं भी हैं, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग नागरिकों से संवाद के लिए किया जाना चाहिए, न कि रील्स बनाकर फेम कमाने के लिए. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि सरकारी सेवाओं में अनुशासनहीनता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बता दें जम्मू-कश्मीर और गुजरात सरकार पहले ही ऐसे कानून लागू कर चुकी हैं, अब महाराष्ट्र सरकार भी सिविल सेवा आचरण नियमों में संशोधन कर सोशल मीडिया उपयोग, व्यवहार और सहभागिता पर कानून बनाने जा रही है।
साथियों बात अगर हम जनता के कर्मचारियों अधिकारियों की सोच कर्मचारीयों की सरकारी दामाद वाली छवि से परेशान होने की करें तो, हर देश को चलाने के लिये एक सरकार की जरूरत होती है और उस सरकार को चलाने के लिये सरकारी नौकरों की, जो जनता की सेवा करें । लेकिन हमारे देश में सरकार जिन लोगों को सरकारी कर्मचारी बोलकर भर्ती करती है वो नौकर कम मालिक जैसा व्यवहार ज्यादा करते हैं । नौकर का काम मालिक की सेवा करना होता है और अगर वो ऐसा न करे तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। लेकिन हमारे लोकतान्त्रिक देश में सरकारी नौकर कहीं से भी नौकर नहीं लगता है। वो काम करे न करे उसे पूरा वेतन चाहिये, क्योंकि ये उसका हक है । सरकारी नौकर एक ऐसा नौकर होता है जिसे एक बार मालिक नौकरी पर रख लें तो मालिक ही उसका नौकर बन जाता है । बात-बात पर यह नौकर हड़ताल की धमकी देता है और धरना-प्रदर्शन करता है।वेतन के अलावा इसे विभिन्न प्रकार की सुविधायें भी चाहिये। उसकी और उसके परिवार की सारी जिम्मेदारी सरकार की होती है। उसके मरने के बाद तक सरकार उसके परिवार का पालन पोषण करती रहती है। कहने को हमारा देश बहुत गरीब देश है, लेकिन हमारे राजनीतिक नौकरो को देखो तो उनकी सात पीढ़ीयों की बात छोड़ो उन्होंने इतना धन इकठ्ठा कर लिया है कि जब तक उसकी संताने इस धरती पर रहेगी उनको ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने के लिये हाथ-पैर हिलाने कि जरूरत नहीं होगी। राजनीतिक सेवक ही जनता के असली मालिक है और धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करके धन कमाना ही उनका एकमात्र धर्महै। मेरा मानना है कि राजनीतिज्ञों का कोई धर्म नहीं होता और न ही जाति होती है, जिस तरफ उन्हें फायदा दिखता हो वो उसी तरफ चल देते है।
साथियों बात अगर हम सरकारी दामाद का सबसे बड़ा सटीक उदाहरण रेलवे विभाग की करें तो…रेल विभाग में सबसे ज्यादा सरकारी नौकर है, जो रेलों पर अपना पहला अधिकार समझते है।ये और इनका परिवार सारी जिन्दगी रेलों में मुफ्त सफर का आनन्द लेने को अपना अधिकार मानता है,ऐसे ही सभी विभागो के कर्मचारी अपने विभागों द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाओं पर जनता से पहले अपना अधिकार मानते हैं, मेरा अनुमान है कि अगर सर्वेक्षण किया जाये तो पता लगेगा कि सरकारी विभागो ने जनता की सेवा कम अपने कर्मचारियों की सेवा ज्यादा की होगी, शायद सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते ऐसा सरकार भी मानती है, तभी वो धीरे-धीरे नियमित पदों को समाप्त करके अस्थायी कर्मचारियो से काम चला रही है, जनता को अपने अधिकारों के लिये जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि जनता ही असली मालिक है, लेकिन उसे पता ही नहीं है कि नौकरों से काम कैसे लिया जाता है,जो नौकर काम न करे उसे नौकरी पर रहने का अधिकार कैसे हो सकता है और बिना काम के उसे वेतन किस बात का दिया जा रहा है।अगर हम किसी को किसी काम के लिये रखते है और वो काम नहीं होता है तो क्या उसको हम उसके पैसे देते है, लेकिन हमारे देश में ऐसा ही होता है? अब वो वक्त आ चुका है जब हमें सरकारी नेताओं,अफसरों और कर्मचारियों को दिये जाने वाले वेतन और भत्तों के एवज में पूरा काम करने की बाध्यता पैदा करनी होगी। अगर  कोई नेता अपना काम नहीं करता तो उसे वापिस बुलाने का अधिकार जनता के पास होना चाहिये। इस बात का कोई तुक नहीं है कि अगर जनता से झूठे वादे करके कोई नेता चुन लिया जाता है तो जनता नेता के झाँसे में आकर की गई गलती के लिये पूरे पाँच साल तक सजा भुगते, ऐसे ही अगर कोई  भष्ट्र और कामचोर व्यक्ति सरकार में  अफसर या कर्मचारी नियुक्त हो जाता है तो सारी उम्र उसे झेला जाये, किसी भी वक्त ऐसा लगता है कि ये व्यक्ति सरकारी नौकरी के योग्य नहीं है या वो काम नहीं करना चाहता या वो भष्ट्र है तो उसे तुरन्त नौकरी से निकाल देना चाहिये । कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करना से उसका परिवार मुश्किल में आ जाता है, लेकिन ये सोचना हमारा काम नहीं है ये सोचने का काम उस व्यक्ति का है जो ऐसा करता है । जब उसे अपने परिवार की चिन्ता नहीं तो हम उसके परिवार की चिन्ता क्यों करें । अब ये जरूरी हो गया है कि सरकारी सेवाओं के नियमों में बदलाव किया जाये, ताकि जो सही काम न करे उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा सके ।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि सभी राज्य सरकारों को अपने सिविल सेवा आचरण नियमों में तत्काल संशोधन करना समय की मांग।शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने पद का रुतबा रील्स बनाकर या पोस्ट कमेंट्स में लिखना अनुशासनहीनता के दायरे में लाना ज़रूरी।शासकीय कर्मचारीयों अधिकारीयों को सरकार का दामाद वाली छवि से निकालनें सख़्त आचरण नियम 2025 लागू करना तात्कालिक ज़रूरी हैँ।

The post Civil Services Conduct Rules: सिविल सेवा आचरण नियमों में तत्काल संशोधन करना समय की मांग  appeared first on ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports – Breaking News Express.

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

Post Views: 195
Tags: Civil Services Conduct Rules:
Previous Post

ट्रंप की दो टूक: एलन मस्क के साथ युद्ध योजनाएं साझा नहीं होगी!

Next Post

हॉकी के मैदान से मंडप तक: मनदीप सिंह और उदिता दुहान की लव स्टोरी होगी मुकम्मल!

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
हॉकी के मैदान से मंडप तक: मनदीप सिंह और उदिता दुहान की लव स्टोरी होगी मुकम्मल!

हॉकी के मैदान से मंडप तक: मनदीप सिंह और उदिता दुहान की लव स्टोरी होगी मुकम्मल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राफेल पर फ्रांस का दो टूक बयान, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

राफेल पर फ्रांस का दो टूक बयान, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

May 13, 2025
इस्लामाबाद:लश्कर कमांडर रउफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर

इस्लामाबाद:लश्कर कमांडर रउफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर

December 14, 2025
ब्रिटेन का भारत के साथ पहला सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी समझौता-4 वर्षों की मेहनत रंग लाई 

ब्रिटेन का भारत के साथ पहला सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी समझौता-4 वर्षों की मेहनत रंग लाई 

July 25, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन के बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट, यूनिट -1 ने वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक हासिल किया

SHIMLA-एसजेवीएन के बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट, यूनिट -1 ने वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक हासिल किया

November 14, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828233
Total Visitors
1046
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In