• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

bihar state foundation day:बिहार शिक्षा, राजनीति व शोध के क्षेत्र में अग्रणी राज्य

News-Desk by News-Desk
March 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
bihar state foundation day:बिहार शिक्षा, राजनीति व शोध के क्षेत्र में अग्रणी राज्य

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

bihar state foundation day:बिहार शिक्षा, राजनीति व शोध के क्षेत्र में अग्रणी राज्य

राजभवन में बिहार राज्य स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

——

बिहार के लोकगीत एवं लोक नृत्यों की हुई मनमोहक प्रस्तुतियाँ

——

राज्य की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विविधता को दर्शाती हुई डाक्यूमेंट्री एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

लखनऊ : (BNE)         आज बिहार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में एक समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर कलाकारों ने बिहार राज्य के लोकगीतों और लोक नृत्यों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें राज्यपाल जी ने सराहा। उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास और संस्कृति भारत की महान धरोहर का हिस्सा है।
इस अवसर पर बिहार की धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हुई डाक्यूमेंट्री तथा प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के वैभव व वर्तमान पुननिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय के स्वरूप पर आधारित डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। बिहार के खान-पान, रहन-सहन, पर्व, मेले, विविध पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थल व अनूठी विशेषताओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं रंगोली का भी प्रदर्शन किया गया।
बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोकगीत एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ पेश की गईं, जिसमें संस्कृति विभाग, उ0प्र0, उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र, प्रयागराज, तारिका संस्थान, औरंगाबाद, सबेरा कला केन्द्र पटना के कलाकारों ने छठ गीत, मिथिलांचल का सामा-चकेवा तथा झिझिया नृत्य, होली गीत, कजरी नृत्य एवं बारहमासा लोक नृत्यों पर प्रस्तुतियाँ दीं।
अपने सम्बोधन में राज्यपाल जी ने बिहार के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को उजागर करते हुए कहा कि प्राचीन काल में बिहार शिक्षा और  संस्कृति के मामले में विश्व प्रसिद्ध था। उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा, राजनीति, शोध के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। भगवान श्रीराम का ससुराल भी बिहार में ही था। नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों की बिहार में अवस्थिति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य राजा जनक, चाणक्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, विश्वामित्र, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और गुरु गोविन्द सिंह की पवित्र धरती है। उन्होंने उल्लेख किया कि महात्मा गांधी द्वारा प्रथम सत्याग्रह की शुरूआत चंपारण से हुई तथा प्रमुख योद्धा वीर कुंवर सिंह, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं व दशरथ मांझी जैसे महान विभूतियों की कर्मभूमि एवं जन्मभूमि बिहार ही रही है।
राज्यपाल जी ने नालंदा विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में 10 हजार विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई की जाती थी। यहाँ का पुस्तकालय ज्ञान का भण्डार था। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके अद्भुत शैक्षिक मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कई मामलों में अदभुत है, इसके पुनर्निर्माण में यहीं की मिट्टी और पानी का प्रयोग किया गया है। निर्माण कार्यों में लगी ईंटों का निर्माण यहीं की मिट्टी से किया गया है तथा बारिश के पानी का संरक्षण किया गया है।
राज्यपाल जी ने देश की नदियों को पुनर्जीवित किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारा दायित्व होना चाहिए कि आगामी पीढ़ियों को शुद्ध मिट्टी, शुद्ध पानी, शुद्ध हवा तथा पेड़-पौधे उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने गुजरात में सरस्वती नदी के पुनर्जीवन का उदाहरण दिया, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संभव हुआ जब नर्मदा नदी का पानी सरस्वती नदी में डाला गया।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने सरकार द्वारा चलाई गई अमृत सरोवर योजना के माध्यम से प्राकृतिक व प्राचीन तालाबों के जीर्णोद्धार व मनरेगा योजना और इसके तहत किए गए कार्यों की सराहना की, विशेष रूप से गरीबों को मिले लाभ के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों, जैसे शून्य की खोज और विमान डिजाइन के बारे में भी बताया और कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान दुनिया में अग्रणी था।
राज्यपाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा बिहार के विकास हेतु दरभंगा से लगभग 12 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास, बजट-2025 में नए मखाना बोर्ड की स्थापना, पटना हवाई अड्डे का विस्तार, मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, औरंगाबाद एवं बेगूसराय से कई हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया, जो निश्चित तौर पर विकसित बिहार एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल जी ने सभी से आह्वान किया कि हमें एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी दिशा और प्रयासों को एकजुट करना चाहिए। उन्होंने कलाकारों से यह भी कहा कि वे अपनी कला को बढ़ावा देते हुए अपनी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र या स्थान पर कार्य करे, उसकी दिशा एवं संकल्प राष्ट्र के विकास के प्रति होना चाहिए। उन्होंने संयुक्त परिवार की महत्ता पर जोर देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव,  राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ0 पंकज एल0 जानी, विशेष कार्याधिकारी  राज्यपाल,  अशोक देसाई, विधि परामर्शी  प्रशांत मिश्र, बिहार के आमंत्रित अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, कलाकारगण, राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

Post Views: 30
Tags: bihar state foundation day:
Previous Post

“शादी के बाद करियर: उड़ान या उलझन?”

Next Post

बिखरी केवल प्यास॥

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
बिखरी केवल प्यास॥

बिखरी केवल प्यास॥

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिका का रेसिप्रोकल टैक्स बम ! 2 अप्रैल 2025 से लागू- भारत चीन सहित अनेक देशों मैं खलबली मची 

अमेरिका का रेसिप्रोकल टैक्स बम ! 2 अप्रैल 2025 से लागू- भारत चीन सहित अनेक देशों मैं खलबली मची 

March 7, 2025
इजरायल की संसद में बवाल! नेतन्याहू सरकार पर लूट का आरोप, सड़कों पर उग्र प्रदर्शन

इजरायल की संसद में बवाल! नेतन्याहू सरकार पर लूट का आरोप, सड़कों पर उग्र प्रदर्शन

March 26, 2025
गाज़ा पर फिर कहर: इजराइली हमलों में 15 की मौत, मासूमों का बहा खून

गाज़ा पर फिर कहर: इजराइली हमलों में 15 की मौत, मासूमों का बहा खून

May 13, 2025
कम नहीं है त्रिभाषा नीति के पालन में आने वाली चुनौतियाँ

कम नहीं है त्रिभाषा नीति के पालन में आने वाली चुनौतियाँ

March 4, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1752910
Total Visitors
741
Visitors Today

Recent Posts

  • नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान January 13, 2026
  • नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका January 13, 2026
  • ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In