• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

GORAKHPUR :अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी*

News-Desk by News-Desk
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
GORAKHPUR :अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी*

खबरें हटके

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

GORAKHPUR :अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी*

*प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*

*फसल में आग लगने की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम*

*रामनवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व साफ सफाई के करें चुस्त-दुरुस्त इंतजाम*

गोरखपुर, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रबी सीजन में तैयार फसल को अगलगी की घटनाओं से बचाने के लिए युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं। हमारे लिए अन्नदाता किसानों का हित सर्वोपरि है। फसल में अगलगी की किसी भी घटना का पता लगते ही, आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। पूर्व से कार्यरत फायर स्टेशनों के साथ ही क्षेत्र विशेष के अनुसार सीजनल फायर स्टेशन भी चौबीसों घंटे क्रियाशील रखे जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

*आग से जिनकी क्षति हुई उनको तुरंत दें मुआवजा*

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में बैठक के दौरान सीएम योगी ने जिले में फसलों को आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी ली और कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप क्षतिपूर्ति तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसान दिनरात परिश्रम करके फसल उपजाते हैं। उनके फसलों की सुरक्षा में हरसंभव मदद होनी चाहिए और यह सरकार की प्राथमिकता भी है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल तैयार होते ही गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। आग से फसलों के बचाव के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ आग लगने पर उससे होने वाली हानि को रोकने के लिए त्वरित इंतजाम होने चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिले में की गई तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आकस्मिक स्थिति में तत्काल फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच सकें। इस पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने उन्हें बताया कि जनपद में मुख्यालय गोलघर के अलावा गीडा, बांसगांव, गोला और चौरीचौरा में अस्थाई अग्निशमन केंद्र संचालित है। यहां सभी आवश्यक उपकरणों के इंतजाम है। इसके अलावा कैंपियरगंज, खजनी, उरुवा, बड़हलगंज और गुलरिया में सीजनल फायर स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं। इन सीजनल फायर स्टेशनों पर वाटर टेंडर, वॉटर मिस्ट और सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था है। इस पर संतोष व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की तैयार फसल की खरीद हेतु सभी व्यवस्थाओं की भी निगरानी करते रहें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी मंदिरों में साफ सफाई और प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी की तिथि वासंतिक नवरात्रि की अंतिम तिथि होती है। इस दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है, इसलिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुये मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो।

बैठक में सीएम योगी ने जिले में जारी विकास परियोजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण होना है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। साथ ही सभी विकास परियोजनाओं को निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाना भी सुनिश्चित कराया जाए।

Post Views: 39
Tags: CM YOGI GORAKHPUR
Previous Post

PNB Half Marathon 2025: डिजिटल जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य को प्रेरित करने के लिए पीएनबी की पहली हाफ मैराथन थीम

Next Post

DEHRADUN :डीएवी कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य कार्यालय पर जड़ा ताला!

Related Posts

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर-बरम बाबा धाम में राम भक्ति का महासंगम, एडवोकेट मानस वर्मा की उपस्थिति बनी आयोजन की खास पहचान

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:  नवाब-नीलू यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
DEHRADUN :डीएवी कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य कार्यालय पर जड़ा ताला!

DEHRADUN :डीएवी कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य कार्यालय पर जड़ा ताला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

THDCIL  द्वारा नैतिक शासन और जीवनशैली के रूप में सतर्कता को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

THDCIL द्वारा नैतिक शासन और जीवनशैली के रूप में सतर्कता को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

March 26, 2025
PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात: कूटनीतिक तनाव के बीच थाईलैंड में डिनर डिप्लोमेसी

PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात: कूटनीतिक तनाव के बीच थाईलैंड में डिनर डिप्लोमेसी

April 5, 2025
ट्रंप की कॉल से रूस-यूक्रेन जंग में हलचल, जेलेंस्की की बढ़ीं धड़कनें, पुतिन दिखे नरम

ट्रंप की कॉल से रूस-यूक्रेन जंग में हलचल, जेलेंस्की की बढ़ीं धड़कनें, पुतिन दिखे नरम

May 21, 2025
श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई: 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई: 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

March 27, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1751437
Total Visitors
4102
Visitors Today

Recent Posts

  • नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान January 13, 2026
  • नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका January 13, 2026
  • ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In