• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

45th foundation day of BJP कार्यक्रम समिति में दलित और मुस्लिम को स्थान नहीं!

News-Desk by News-Desk
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0
45th foundation day of BJP कार्यक्रम समिति में दलित और मुस्लिम को स्थान नहीं!

खबरें हटके

शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना

 

भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस की कार्यक्रम समिति में दलित और मुस्लिम को स्थान नहीं!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कुनबा बढ़ा रहे हैं तो 2027 की विधानसभा चुनाव में योगी का विजय रथ रोकने वाले संकुचित होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा समर्थित गांव प्रधान तक एक स्वर से सबक साथ-सबका विकास का नारा भजते हैं। लेकिन आचरण में चुनिंदा लोगों का साथ और उन्हीं के विकास पर प्रदेश अध्यक्ष का कुनबा सिमट गया है। गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के बिखराव के लिये इतना सुबूत पर्याप्त है कि जिस कार्यक्रम के बहाने पार्टी अनेक अनछुये लोगों में पैठ बना सकती थी। लेकिन अपनों को सींचने में प्रदेश अध्यक्ष एक बड़े वर्ग से दूरी बना लिये।पार्टी के 45वें स्थापना दिवस को मनाने के लिये बनी 6 सदस्यीय कमेटी में 5 लोग अगड़ी जातियों से एक सदस्य अतिपिछड़ी जाती से लिये गये हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कमेटी की छोटी संख्या और दलितों से दूरी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खेमा बहुत नाराज है। कभी पिछड़ों के रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार वर्मा के परिवार को भी दूर रखा गया है। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह सक्रिय राजनीति में हैं। उनके बेटे संदीप सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं। ओम प्रकाश सिंह व रामकुमार वर्मा के बेटे विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 45वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिह चौधरी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों को बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय को समिति का संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, अर्चना मिश्रा, शिव भूषण सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है। 6 अप्रैल को कार्यालयों का सजावट कर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर ध्वाजारोहण करेंगे। जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा से संबधित प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, व भारतमाता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के  नेतृत्व में 11वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी। बूथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों, प्राथमिक व सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उद्बोधन भी होगा।  स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, मंत्रिगण, सांसद, विधायक, निगम-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित होंगे।

 

Post Views: 45
Tags: 45th foundation day of BJP
Previous Post

ट्रंप की चेतावनी बेअसर, पुतिन का जवाब—खार्किव पर कहर बनकर टूटे रूसी ड्रोन

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर हंगामा, कर्मचारियों ने इजराइल से एआई डील का किया विरोध

Related Posts

कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
देश

शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व

by News-Desk
January 13, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
देश

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना

by News-Desk
January 13, 2026
लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-अपनी माटी–अपनी शान’ टीम ने सांस्कृतिक पारिवारिक समागम का आयोजन किया

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर हंगामा, कर्मचारियों ने इजराइल से एआई डील का किया विरोध

माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर हंगामा, कर्मचारियों ने इजराइल से एआई डील का किया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लंदन में शांति की बैठक, लेकिन पुतिन ने बरसाए बम

लंदन में शांति की बैठक, लेकिन पुतिन ने बरसाए बम

April 24, 2025
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025

July 26, 2025
जमीन से आसमान तक घेरा, जैश के आतंकी खतरे में!

जमीन से आसमान तक घेरा, जैश के आतंकी खतरे में!

March 25, 2025
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को तुर्की का ‘सैन्य सहारा’, C-130 विमान से पहुंचे लड़ाकू उपकरण

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को तुर्की का ‘सैन्य सहारा’, C-130 विमान से पहुंचे लड़ाकू उपकरण

April 29, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1749922
Total Visitors
2587
Visitors Today

Recent Posts

  • शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व January 13, 2026
  • Lko junction 13 jan 2026 January 13, 2026
  • मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In