• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

THDCIL – जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

News-Desk by News-Desk
April 9, 2025
in विभागीय, विशेष
0
THDCIL – जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 

 जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ऋषिकेश,(BNE: टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  आर. के. विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते विद्युत क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जल विद्युत के क्षेत्र में अपनी प्रखरता प्राप्त करने वाले टीएचडीसीआईएल ने उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी समाधानों में भी अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से ढलान स्थिरीकरण, भूस्खलन शमन और भू-तकनीकी परामर्श के क्षेत्रों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूविज्ञान में। इसके अलावा, राष्ट्रीय विद्युत नीति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता, ‘सभी को 24X7 किफायती, विश्वसनीय विद्युत प्रदान कराने के साथ ही इसने हमेशा समाज को लाभ पहुंचाने एवं जनसमुदाय के उत्थान और राष्ट्र की समग्र प्रगति में योगदान देने का प्रयास किया है।
माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल देश के लोगों के मध्य असीम आस्था और श्रद्धा का स्रोत है। इसी विशेष कार्य में एक विश्वसनीय तकनीकी भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए, टीएचडीसीआईएल ने श्री माता वैष्णो देवी, कटरा, जम्मू-कश्मीर के श्राइन बोर्ड और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 8 अप्रैल, 2025 को कटरा, जम्मू-कश्मीर में श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से किए गए इस समझौते का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले यात्रा मार्ग का ढलान स्थितिकरण का अध्ययन करना है। इस सहयोग के माध्यम से, टीएचडीसीआईएल आधुनिक तकनीक द्वारा ढलान स्थिरीकरण, भू-तकनीकी और भूगर्भी अन्वेषण में अपने व्यापक अनुभव द्वारा परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे तीर्थयात्रा मार्ग की दीर्घकालिक सुरक्षा व आवागमन सुनिश्चित होगा।
श्री विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल के परिकल्प एवं अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत एक समर्पित परामर्श विंग है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर जल संसाधन अभियांत्रिकी और उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी सेवाओं के क्षेत्र में संपूर्ण अभियांत्रिकी समाधान प्रदान करती है। निगम की यह विंग केंद्र और राज्य सरकार के निकायों के साथ-साथ अन्य वैधानिक प्राधिकरणों को विशेष रूप से भूस्खलन शमन और ढलान स्थिरीकरण के क्षेत्र में विशेषज्ञ समाधान प्रदान करती है। पिछले वर्षों में, टीएचडीसीआईएल ने देश भर में परामर्श सेवाओं के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले, टीएचडीसीआईएल ने बुनाखा (180 मेगावाट) और संकोश (2585 मेगावाट) जलविद्युत परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अद्यतन करने के लिए भूटान की शाही सरकार को परिकल्प एवं अभियांत्रिकी सेवाएं प्रदान करके अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया है। इसके अलावा, टीएचडीसीआईएल ने ढलान स्थिरीकरण परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें उत्तरकाशी, उत्तराखंड में वरुणावत पर्वत भूस्खलन शमन परियोजना और श्री माता वैष्णो देवीजी के ट्रैक के साथ उच्च पहाड़ी ढलानों के लिए ढलान संरक्षण उपाय शामिल हैं।
हस्ताक्षर समारोह में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ  अंशुल गर्ग (आईएएस) और टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक)  शैलेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति इस पहल के सामरिक महत्व पर प्रकाश डालती है।
 शैलेन्द्र सिंह, टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) इस अवसर पर वार्ता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसीआईएल जून 2011 से श्राइन बोर्ड के लिए तकनीकी सलाहकार के रूप में काम कर रही है, जो संगठन की क्षमताओं में विश्वास का प्रमाण है। इस नए समझौते के तहत, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरे तीर्थयात्रा मार्ग पर भूवैज्ञानिक अन्वेषण करेगा, जबकि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भू-तकनीकी और भूभौतिकीय आकलन के साथ-साथ ढलान स्थिरीकरण उपायों के परिकल्प एवं अभियांत्रिकी पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह सहयोग तीर्थयात्रा ट्रैक की विश्वसनीयता, सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
श्री सिंह ने कहा कि अपने परामर्श कार्य के एक भाग के रूप में, टीएचडीसीआईएल ने भूस्खलन शमन उपायों के लिए 430 से अधिक डीपीआर तैयार किए हैं, जिनमें उत्तराखंड राज्य सरकार, श्री माता वैष्णो देवी जी के श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच), और जम्मू-कश्मीर, पुणे, अरुणाचल प्रदेश और शिलांग सहित देश भर में अन्य स्थानों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए परियोजनाएं शामिल हैं।
 शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि टीएचडीसीआईएल ने प्रमुख भूमिगत घटकों के साथ मेगा हाइड्रो परियोजनाओं के परिकल्प, निर्माण और ओ एंड एम में विशेषज्ञता हासिल की है। उपरोक्त के अलावा, इसने समाज के उत्थान और राष्ट्र की समग्र प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। पहाड़ी राज्यों में सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग महत्वपूर्ण जीवन रेखा हैं। तदनुसार, टीएचडीसीआईएल भूस्खलन शमन और ढलान स्थिरीकरण में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से जम्मू और कश्मीर राज्य में प्रमुख बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के साथ-साथ प्रगति और जनसमुदाय के हित को सुनिश्चित करने में सहायक रहा है। मजबूत बुनियादी ढांचे की लगातार बढ़ती मांग के साथ, विशेष रूप से भूवैज्ञानिक अस्थिरताओं से ग्रस्त चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में, टीएचडीसीआईएल जन समुदायों के लिए जीवन रेखा के रूप में काम करने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में एक सशक्त एवं भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभरा है। जम्मू-कश्मीर में, इस महत्वपूर्ण परियोजना के अलावा, टीएचडीसीआईएल श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड जैसे अन्य प्रतिष्ठित संगठनों को अपनी परामर्श सेवाएं प्रदान कर रहा है  इसके अलावा डोडा, रामबन-श्रीनगर, पटनीटॉप, किश्तवाड़ और चेनानी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों की बुनियादी संरचना स्थिरता में सक्रिय रूप से योगदान दे कर सुरक्षित और समर्पित परिवहन गलियारा सुनिश्चित करके महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ये क्षेत्र कनेक्टिविटी का प्रमुख आधार हैं,  प्राय: भूस्खलन और ढलान की के कारण हमेशा खतरे में रहते हैं, जिससे परिवहन बाधित होता है और जान माल का जोखिम बना रहता  है। टीएचडीसीआईएल भू-तकनीकी जांच, इंजीनियरिंग हस्तक्षेप और भूस्खलन शमन समाधान प्रदान करने के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के दिन-प्रतिदिन के जीवन में सहायता करके क्षेत्र की समृद्धि और प्रगति के भरोसेमंद अग्रदूत की भूमिका भी निभा रहा है।

The post THDCIL – जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए appeared first on ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports – Breaking News Express.

खबरें हटके

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

Post Views: 100
Tags: thdcil rishikesh
Previous Post

KANNAUJ (UP)ओयो के नाम पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, 8 युवक, 7 युवतियां पकड़े गए

Next Post

DEHRADUN :सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील

Related Posts

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया
विभागीय

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

by News-Desk
February 6, 2026
शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
विभागीय

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

by News-Desk
February 5, 2026
सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
विभागीय

सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

by News-Desk
January 30, 2026
DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार
विभागीय

DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार

by News-Desk
January 29, 2026
 ऋषिकेश -टीएचडीसी नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित
विभागीय

 ऋषिकेश -टीएचडीसी नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

by News-Desk
January 29, 2026
Next Post
DEHRADUN :सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील

DEHRADUN :सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राफेल को जाम कर दिया!”—पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट पर उठे सवाल, दावा या डर का इजहार?

राफेल को जाम कर दिया!”—पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट पर उठे सवाल, दावा या डर का इजहार?

May 6, 2025
Israel–Iran conflict-न्यूक्लियर साइट्स को कोई नुकसान नहीं हुई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं-ईरान

Israel–Iran conflict-न्यूक्लियर साइट्स को कोई नुकसान नहीं हुई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं-ईरान

June 22, 2025
भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांसशिपमेंट की सुविधा बंद की

भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांसशिपमेंट की सुविधा बंद की

April 11, 2025
“मोहम्मद, क्या आप रात को सोते हैं?” ट्रंप के मज़ाकिया सवाल पर MBS ने किया दिल जीतने वाला जवाब

“मोहम्मद, क्या आप रात को सोते हैं?” ट्रंप के मज़ाकिया सवाल पर MBS ने किया दिल जीतने वाला जवाब

May 15, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825875
Total Visitors
1187
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In