• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, January 14, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

AYODHYA :श्रीरामलला मंदिर में 30 को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा*

*- राम दरबार समेत 18 मूर्तियों को राम मंदिर में किया जाना है स्थापित*

News-Desk by News-Desk
April 9, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
AYODHYA :श्रीरामलला मंदिर में 30 को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा*

AYODHYA :श्रीरामलला मंदिर में 30 को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा*

*- राम दरबार समेत 18 मूर्तियों को राम मंदिर में किया जाना है स्थापित*

*– योगी सरकार की देखरेख में राम मंदिर का निर्माण तेजी से बढ़ रहा आगे*

खबरें हटके

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

*- राम मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद*

*अयोध्या(BNE) श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी देखने को मिल रही है। योगी सरकार की निगरानी में यह ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और परकोटा में छह मंदिरों की स्थापना होगी। इनमें सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा, शिवलिंग, गणपति और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, निषाद राज, शबरी और अहिल्या की मूर्तियां स्थापित होंगी। ये सभी प्रतिमाएं सफेद मकराना मार्बल से तैयार की गई हैं, जिनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मूर्तियों के श्रृंगार, वस्त्र और आभूषणों की तैयारी भी जोरों पर है।

चंपत राय ने बताया कि तुलसीदास जी की मूर्ति पहले ही स्थापित की जा चुकी है और यात्री सुविधा केंद्र के मंडप में श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे। 15 अप्रैल के बाद जयपुर से इन मूर्तियों को अयोध्या लाने का कार्य शुरू होगा। जैसे-जैसे मूर्तियां पहुंचेंगी, उन्हें निर्धारित स्थानों पर रखा जाएगा। कुल 18 प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य लार्सन एंड टुब्रो द्वारा संपन्न किया जाएगा। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राम दरबार को प्रथम मंजिल के गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा। जून में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा, जिसमें जलवास, अन्नवास, औषधिवास और शैय्यावास जैसे अनुष्ठान शामिल होंगे।

*2025 तक पूरा होगा उत्तर व दक्षिणी हिस्से का निर्माण*

शेषावतार मंदिर का कार्य बाद में शुरू होगा, जिसके लिए अंदर के टावर क्रेन हटाए जाएंगे। इसके बाद परकोटा के उत्तर और दक्षिण हिस्से का निर्माण शुरू होगा, राम मंदिर का निर्माण कार्य जो अक्टूबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

*इन नामों की तर्ज पर होंगे द्वार*

मंदिर में चार द्वार बनाए जा रहे हैं- उत्तरी दिशा का द्वार, क्रॉसिंग 11 का द्वार, क्रॉसिंग 3 का द्वार और राम जन्मभूमि का मुख्य प्रवेश द्वार। इन द्वारों के नाम रामानुज, शंकराचार्य, माधवाचार्य और रामानंदाचार्य की परंपराओं के आधार पर रखे जाएंगे, जो भारत की आध्यात्मिक एकता को दर्शाएंगे। महासचिव चंपत राय ने बताया कि शिखर का पूजन हो चुका है और भुज दंड सहित अन्य हिस्सों की स्थापना क्रमिक रूप से की जाएगी। प्रयागराज के पुरंदर दास और गिलहरी की प्रतिमाएं भी मंदिर परिसर में स्थापित होंगी। योगी सरकार की सक्रिय भागीदारी से यह परियोजना न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के लिहाज से भी अयोध्या को नई पहचान दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि यह मंदिर संपूर्ण भारत के लिए एकता और श्रद्धा का प्रतीक बने।

Post Views: 19
Tags: AYODHYA RAMLALA DARSHAN
Previous Post

DEHRADUN:अहिकोज़ा ने भारत में आर्टिज़नल लक्जरी बढ़ाने के लिए ब्रह्म ग्रुप से हाथ मिलाया

Next Post

LUCKNOW :अक्षय तृतीया से जन्मभूमि मंदिर में प्रभु राम के साथ पूरे परिवार का दर्शन होगा!

Related Posts

बदलती विश्व-व्यवस्था और जी-20 की चुनौती : बहुध्रुवीयता के बीच भारत की उभरती वैश्विक भूमिका
देश

माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर 

by News-Desk
January 14, 2026
2025: वैज्ञानिक सफलताओं का एक वर्ष 
देश

मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग

by News-Desk
January 14, 2026
नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान
देश

नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका
देश

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका

by News-Desk
January 13, 2026
नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट
देश

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

by News-Desk
January 13, 2026
Next Post
AYODHYA :श्रीरामलला मंदिर में 30 को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा*

LUCKNOW :अक्षय तृतीया से जन्मभूमि मंदिर में प्रभु राम के साथ पूरे परिवार का दर्शन होगा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बांध बनाया तो हमला करेंगे” – सिंधु पर भड़के पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, भारत को दी गीदड़ भभकी

बांध बनाया तो हमला करेंगे” – सिंधु पर भड़के पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, भारत को दी गीदड़ भभकी

May 5, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार ‘राजभाषा प्रभा’ से सम्‍मानित

SHIMLA-एसजेवीएन विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार ‘राजभाषा प्रभा’ से सम्‍मानित

June 20, 2025
NEW DELHI-ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत

NEW DELHI-ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत

November 19, 2025
Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

May 1, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1755083
Total Visitors
2914
Visitors Today

Recent Posts

  • माँ-बाप की नीयत, परवरिश और टूटते घर  January 14, 2026
  • मीडिया साक्षरता का महत्त्व -डॉ विजय गर्ग January 14, 2026
  • Lko junction 14 jan 2026 January 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In