कन्नौज: 27 के लिए सपा ने तय किया छिबरामऊ से अरविंद यादव का नाम
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज(BNE)छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव को एक बार फिर प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।
अरविंद सिंह यादव 2007 और 2012 में छिबरामऊ से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने उनके नाम की घोषणा की। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा गया।
पूर्व विधायक यादव ने वर्तमान सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली कटौती से किसानों की फसलें सूख रही हैं।
गेहूं का सरकारी मूल्य कम होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलालों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। यादव ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।









