• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

गर्मी और लू के इस मौसम में टीबी के रोगी रखें विशेष ख़याल: डॉ सूर्य कान्त 

News-Desk by News-Desk
April 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़
0
गर्मी और लू के इस मौसम में टीबी के रोगी रखें विशेष ख़याल: डॉ सूर्य कान्त 

खबरें हटके

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

गर्मी और लू के इस मौसम में टीबी के रोगी रखें विशेष ख़याल: डॉ सूर्य कान्त 

गर्मी और लू के इस मौसम में टीबी के रोगी रखें विशेष ख़याल: डॉ सूर्य कान्त 

लखनऊ, (bne) 

गर्मी और लू का प्रकोप शुरू हो गया है और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह जून तक जारी रहेगा । ऐसे में टीबी रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू ) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्य कांत बताते हैं कि लू का फेफड़ों की टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) से पीड़ित लोगों पर कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव हो सकते हैं।

अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या हो सकती है जो कि टीबी रोगियों में खांसी को बढ़ा सकता है और बलगम को गाढ़ा कर सकता है, इससे टीबी रोगियों के लिए फेफड़ों को साफ करना मुश्किल हो जाता है, और खांसी में खून आने का ख़तराभी बढ़ जाता है। इसके साथ ही गर्मी से होने वाला तनाव सांस की तकलीफ और थकान को और अधिक बढ़ा सकता है।

नार्थ जोन टीबी टास्क फ़ोर्स के चेयरमैन डॉ. सूर्य कान्त बताते हैं कि लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे शरीर के लिए टीबी के बैक्टीरिया से लड़ना मुश्किल हो जाता है। पहले से कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों जैसे कुपोषण, डायबिटीज तथा धूम्रपान करने वाले रोगियों में रोग तेजी से बढ़ सकता है।

डॉ. सूर्यकांत बताते हैं कि हीट वेव के दौरान ट्रांसपोर्ट रुकने, थकान या स्वास्थ्य जोखिम के कारण टीबी क्लिनिक तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है, जिससे इलाज में अनियमितता आ सकती है। गर्मी में वायु प्रदूषण और एलर्जन बढ़ सकते हैं, जिससे फेफड़ों में सूजन बढ़ती है और अन्य सांस की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

टीबी एसोशिएसन ऑफ इंडिया की सेंट्रल एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य डा0 सूर्यकान्त बताते हैं कि टीबी की दवाएं नियमित रूप से लेनी होती हैं लेकिन अत्यधिक गर्मी में टीबी रोधी दवाओं के सेवन से कई समस्याएं हो सकती हैं : जैसे उल्टियां व पेट में जलन होना , भूख कम हो जाना आदि। गर्मी के मौसम में टीबी रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों को दवाओं को ठीक से स्टोर करना चाहिए । गर्मी में दवाओं के सेवन के साइड इफेक्ट्स भी एक बड़ी चुनौती हैं। गर्मी से लोगों में तनाव, मानसिक थकान, चिंता और अवसाद को बढ़ा सकता है, जिससे मरीजों के लिए नियमित रूप से इलाज जारी रखना कठिन हो सकता है।

बचाव के लिए करें यह उपाय 

टीबी रोगी यदि कहीं बाहर जाएँ तो साथ में किसी को लेकर जाएँ | सिर को गीले कपड़े से ढंके, छाता और धूप का चश्मा लगायें और पानी की बोतल अवश्य साथ में रखें | सूती, हलके रंग के और पूरी बांह के कपड़े पहने | पीने के पानी की बोतल साथ में अवश्य रखें | दोपहर में 12 से तीन के बीच निकलने से बचें | अत्यधिक धूप/गर्मी में काम न करें | हाईड्रेशन के लिए शराब, एनर्जी और शुगरी ड्रिंक,चाय कॉफ़ी,कार्बोनेटेड ड्रिंक के सेवन से बचें |

भोजन में करें यह शामिल 

शरीर में निर्जलीकरण न हो इसलिए इस मौसम में पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें | खूब पानी पीयें | ऐसे फल जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें | नीम्बू पानी, छांछ, आम पना लस्सी आदि का सेवन करें |

यदि कुपोषित हैं तो पोषण का विशेष ध्यान रखें | संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें | डायबिटीज से ग्रसित हैं तो इसे नियंत्रित रखें |

पोषण के लिए मिलता है भत्ता 

निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों को पोषण के लिए 1000 रूपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है | टीबी रोगी इस धनराशि का उपयोग पौष्टिक भोजन के सेवन में ही करें |

Post Views: 48
Tags: Heat and heatwaves require special care of TB patients: Dr Surya Kant
Previous Post

आईडीसीए छठवीं राष्ट्रीय बधिर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन 

Next Post

कन्नौज: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की हकीकत जानने डीएम पहुॅचे केनरा बैंक

Related Posts

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत

by News-Desk
February 26, 2026
बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की उपेक्षा और सुरक्षा का सवाल- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
February 26, 2026
कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: अपर्णा यादव पहुंची ठठिया, ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का अनावरण

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ व्यवस्था शुरू, 10 मिनट में देना होगा जवाब 

by News-Desk
February 25, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति*

by News-Desk
February 22, 2026
Next Post
कन्नौज: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की हकीकत जानने डीएम पहुॅचे केनरा बैंक

कन्नौज: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की हकीकत जानने डीएम पहुॅचे केनरा बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

NCB ने sheikh hasina के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटेरोल से मांगी मदद

NCB ने sheikh hasina के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटेरोल से मांगी मदद

April 20, 2025
योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

April 11, 2025
वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मिले महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला

वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मिले महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला

April 11, 2025
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान को याद आया भारत, खामेनेई बोले– पड़ोसी देशों से मजबूत करें रिश्ते

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान को याद आया भारत, खामेनेई बोले– पड़ोसी देशों से मजबूत करें रिश्ते

April 17, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1863938
Total Visitors
931
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In