कन्नौज: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की हकीकत जानने डीएम पहुॅचे केनरा बैंक
25 आवेदन मिले लंबित, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज(BNE) जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने पुलिस लाइन रोड स्थित केनरा बैंक एवं इण्डियन बैंक का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होनें केनरा बैंक में जाकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के आवेदन देखें, जिसमें 25 आवेदन लंबित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये निर्देश दिये कि आवेदनों का निस्तारण शीघ्रतिशीघ्र किया जाये। कहा कि स्टाफ को बैठाकर कार्य पूर्ण करें। कोई भी आवेदन लंबित नही रहना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उद्योग विभाग द्वारा बैंक के पोर्टल पर प्रेषित कुछ आवेदन पत्रों को शाखा प्रबंधक द्वारा डाउनलोड ही नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी आवेदन पोर्टल पर आये, उसको डाउनलोड कर त्वरित निर्णय लें।
इसी मौके पर उन्होनें इण्डियन बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा शाखा प्रबंधक को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के जो भी आवेदन आये उन पर त्वरित निर्णय लें। कोई भी आवेदन लंबित नही रहना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एलडीएम, उपायुक्त उद्योग, संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित रहे।












